शिवसेना उद्धव गुट के 17 लोकसभा कैंडिडेट घोषित:मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से अमोल कीर्तिकर, यहां से लड़ने की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेता संजय निरुपम नाराज

शिवसेना उद्धव गुट ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए 17 नामों का ऐलान किया है। मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में से 4 सीटों पर नामों का ऐलान कर दिया गया है। इनमें मुंबई साउथ सेंट्रल से अनिल देसाई को कैंडिडेट बनाया है। कैंडिडेट्स की लिस्ट… 1. बुलढाणा: नरेंद्र खेडेकर
2. यवतमाल वाशिम: संजय देशमुख
3. मावल: संजोग वाघेरे पाटिल
4. सांगली-:चंद्रहार पाटिल
5. हिंगोली: नागेश पाटिल
6. संभाजी नगर: चंद्रकांत खैरे
7. धाराशीव: ओमराजे निंबालकर
8. शिर्डी: भाऊ साहेब बाघचौरे
9. नासिक: राजाभाऊ वाजे
10. रायगढ़: अनंत गीते
11. सिंधुदुर्ग- रत्नागिरी: विनायक राउत
12. ठाणे- राजन विचारे
13. मुंबई ईस्ट: संजय दीनापाटिल
14. मुंबई साउथ: अरविंद सावंत
15. मुंबई नॉर्थ-वेस्ट: अमोल कीर्तिकर
16. परभणी: संजय जाधव
17. मुंबई साउथ-सेंट्रल: अनिल देसाई मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से अमोल को टिकट, कांग्रेस के संजय निरूपम नाराज
ठाकरे गुट के लोकसभा प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम नाराज हो गए हैं। निरुपम मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। राहुल गांधी ने उन्हें इस सीट से चुनाव लड़ाने का भरोसा भी दिलाया था। अब इस सीट पर ठाकरे गुट के अमोल कीर्तिकर को टिकट दे दिया गया है।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts