JNU छात्र संघ चुनाव में 3 पदों पर ABVP आगे:प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी कैंडिडेट को बढ़त, वाइस प्रेसिडेंट पोस्ट पर लेफ्ट आगे

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इतिहास बनाने की ओर है। ABVP जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (JNSU) चुनाव में प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट पर आगे चल रही है। हालांकि वाइस प्रेसिडेंट पोस्ट पर लेफ्ट कैंडिडेट आगे है। आज रात तक रिजल्ट की तस्वीर साफ हो जाएगी। अगर ABVP के उम्मीदवार जीतते हैं, तो यह पहली बार होगा कि संगठन छात्रसंघ चुनाव जीते। JNU में 4 साल बाद चुनाव हुए हैं। 22 मार्च को रिकॉर्ड 73% वोटिंग हुई थी। पिछले 12 साल में यह पहली बार है जब इतने वोट पड़े हों। JNU में 2019 में 67.9 प्रतिशत मतदान हुआ था। JNSU चुनाव में साढ़े 7 हजार से ज्यादा स्टूडेंट ने वोट डाला है। वोटिंग के लिए 17 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। JNSU के केंद्रीय पैनल के लिए कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। केंद्रीय पैनल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और महासचिव शामिल हैं। स्कूल काउंसिलर के लिए 42 लोग किस्मत आजमा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए 8 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। यूनाइटेड लेफ्ट में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) शामिल हैं। लेफ्ट ने अध्यक्ष पद के लिए धनंजय, उपाध्यक्ष के लिए अविजीत घोष और संयुक्त सचिव के लिए मोहम्मद साजिद को मैदान में उतारा है। अब तक 2,645 वोटों की गिनती हो चुकी है। नीचे देखें कौन आगे कौन पीछे… प्रेसिडेंट
1. उमेश चंद्र अजमीरा (ABVP): 1012
2. धनंजय (लेफ्ट): 1008
3. जुनैद रजा(NSUI): 109
4. आराधना यादव (SCS):119
5. बिस्वजीत मिंजी (BAPSA): 170
6. अभिजीत कुमार(INDP): 21
7. अफरोज आलम(CRJD): 13
8. सार्थक नायक (दिशा): 41
9. नोटा: 83 वाइस प्रेसिडेंट
1. दीपिका शर्मा (ABVP): 847
2. अविजीत घोष (लेफ्ट): 894
3. अंकुर राय (INDP): 514
4. मोहम्मद अनस (BAPSA): 308
5. नोटा: 109 जनरल सेक्रेटरी
1. अर्जुन आनंद (ABVP): 1125
2. प्रियांशी आर्य (लेफ्ट समर्थित): 1099
3. फरीन जैदी (NSUI): 219
4. नोटा: 120 जॉइंट सेक्रेटरी
1. गोविंद दांगी (ABVP): 1198
2. मोहम्मद साजिद (लेफ्ट): 966
3. रुपक कुमार सिंह(BAPSA):229
4. नोटा: 198 ABVP ने किया बड़ी जीत का दावा
ABVP ने शनिवार को दावा किया था कि 9 में से 5 स्कूल काउंसलर पद पर भगवा ने क्लीन स्वीप की है। इसके अलावा 18 में से 12 काउंसलर सीटों पर भी जीत हासिल की है। हालांकि JNU छात्रसंघ चुनाव समिति की ओर से शनिवार को कोई भी काउंसलर सीट के नतीजों पर कोई भी अधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी। ABVP ने बताया कि स्कूल ऑफ संस्कृत एवं इंडिक स्टडीज के तीनों पद, स्कूल ऑफ नैनो साइंस का एकमात्र पद, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के चारों पद, स्कूल ऑफ कंप्यूटर सिस्टम एंड साइंसेज के सभी तीनों पदों पर भगवा परचम लहराया है।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts