मेघालय, मणिपुर, नगालैंड में बीजेपी नहीं उतारेगी अपने उम्मीदवार:लोकसभा चुनाव 2024 में रीजनल पार्टियों को देगी समर्थन; 19 अप्रैल को इन राज्यों में वोटिंग

भारतीय जनता पार्टी मणिपुर, मेघालय और नगालैंड में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी से उम्मीदवार नहीं उतारेगी। बीजेपी ने फैसला किया है कि इन राज्यों की रीजनल पार्टियों को अपना समर्थन देगी। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने 22 मार्च को कहा, ”मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) को बढ़ावा देने के लिए भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए दोनों सीटों शिलांग और तुरा पर NPP प्रत्याशी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।” उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यह बात कही है। संबित ने आगे कहा कि आउटर मणिपुर लोकसभा सीट पर भी पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। यहां NPF प्रत्याशी को पार्टी का समर्थन रहेगा। नागालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट पर NDPP के प्रत्याशी को पार्टी का समर्थन रहेगा वहीं, अधिकारियों ने बताया कि मेघालय में शिलांग और तुरा दोनों सीटों से चुनाव लड़ने के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने टिकट के लिए आवेदन किया है, जिनमें कैबिनेट मंत्री एएल हेक भी शामिल हैं। NDA या INDIA फिलहाल फैसला नहीं
इधर, मिजोरम की सत्तारूढ़ पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPF) ने कहा कि उसने अभी तक यह भाजपा के नेतृत्व वाले NDa और कांग्रेस के नेतृत्व वाले I.N.D.I.A में से किसमें शामिल होने है इसका फैसला नहीं किया है। ZPM पहली बार अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है, हालांकि उसने पिछला चुनाव 2019 में कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा था। पार्टी से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार रिचर्ड वानलालहमंगइहा ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। ZPM में मेघायल के कई छोटे-छोटे दल शामिल हैं। इसका गठन 2017 में हुआ था। साल 2022 में ZPM ने मेघायल में अपनी सरकार बनाई थी। लोकसभा चुनाव के लिए मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। मुख्य विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF ) ने अपने मौजूदा राज्यसभा सदस्य के वनलालवेना को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, कांग्रेस ने मिजोरम पुलिस सेवा के रिटायर अधिकारी और राज्य के पूर्व गृह सचिव लालबियाकजामा को लोकसभा सीट के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। नागालैंड कांग्रेस ने मांग- पार्टी के फ्रीज बैंक खातों से रोक हटे
नागालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मांग की कि कांग्रेस के फ्रीज किए गए बैंक खातों से केंद्र सरकार तुरंत रोक हटाए। NPCC के कार्यकारी अध्यक्ष ख्रीदी थेनुओ ने कहा कि हम एआईसीसी, IYC और NSUI के बैंक खातों को फ्रीज करने के केंद्र सरकार के कदम से हैरान हैं। इस तरह की अलोकतांत्रिक कार्रवाई देश में लोकतंत्र के मूल्यों को नष्ट कर देगी। थेनुओ ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार के साथ कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करना सभी पहलुओं में पार्टी के कामकाज को बाधित करने का कदम है। इस तरह की कार्रवाई से भाजपा और उसके सहयोगियों का डर उजागर होता है कि वह स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव नहीं जीत पाएंगे। यह खबर पढ़ें… भाजपा की पहली लिस्ट- 195 नाम, इनमें 34 मंत्री:काशी से मोदी, गांधीनगर से शाह; सूची में 28 महिलाएं, 47 कैंडिडेट 50 साल से नीचे भाजपा की लोकसभा सूची का इंतजार खत्म, शनिवार शाम को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी हुए। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम हैं। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट हैं, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी और अमित शाह गांधीनगर से ही लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को विदिशा से, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब को त्रिपुरा पश्चिम और असम के पूर्व CM सर्बानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से टिकट मिला है। पूरी खबर पढ़ें भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 72 नाम:गडकरी नागपुर, पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से लड़ेंगे; हरियाणा के पूर्व CM करनाल से कैंडिडेट लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हुई। इसमें 72 नाम हैं। नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्‌टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे। पूरी खबर पढ़ें भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी, तमिलनाडु से 9 नाम: पूर्व गवर्नर तमिलिसाई, केंद्रीय मंत्री मुरुगन और प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को टिकट भाजपा की तीसरी लिस्ट गुरुवार (21 मार्च) को आ गई है। इसमें तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया है। राज्य के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई को कोयंबटूर और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को नीलगिरि से उतारा गया है। पूरी खबर पढ़ें BJP की चौथी लिस्ट जारी, इसमें 15 नाम: तमिलनाडु के 14 उम्मीदवारों का ऐलान; पुडुचेरी की एक सीट पर राज्य के गृहमंत्री लड़ेंगे चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। तमिलनाडु की 14 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया है। वहीं पुडुचेरी की एक सीट पर राज्य के गृहमंत्री नमस्सिवायम को मौका दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें लोकसभा चुनाव 7 फेज में: पहली वोटिंग 19 अप्रैल, आखिरी 1 जून को; मणिपुर की एक सीट पर 2 फेज में वोटिंग: नतीजे 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो गया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे। पूरी खबर पढ़ें

Source: DainikBhaskar.com

Related posts