पंजाब में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कराया देवी जागरण:नए शो की सफलता के लिए माता का आशीर्वाद लिया; पत्नी गिन्नी भी रही मौजूद

फेमस एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शुक्रवार रात को पंजाब के अमृतसर स्थित अपने घर में माता का जागरण करवाया। जागरण में उनके साथ पत्नी गिन्नी चतरथ शर्मा भी नजर आईं। सारी रात चले जागरण में सिंगर मणि लाडला ने माता का गुणगान किया और भेंट गाकर समा बांधा। मणि लड़का के साथ कपिल शर्मा खुद भी नाचते और गाते हुए दिखे। हालांकि, कपिल शर्मा ने इस जागरण को बेहद निजी रखा और कहीं भी इस बारे में पोस्ट नहीं किया। लेकिन, सिंगर मणि लाडला ने कपिल शर्मा और गिन्नी के साथ पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है ‘लास्ट नाइट एट कपिल शर्मा हाउस’। नए शो की सफलता के लिए माता का आशीर्वाद लिया
OTT पर कपिल शर्मा का नया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ शुरू होने जा रहा है। इस नए शो के आने से एक दिन पहले कपिल शर्मा ने शो की सफलता के लिए अपने घर में जागरण करवाया है और माता का आशीर्वाद लिया है। रूठे दोस्त और को-स्टार सुनील ग्रोवर भी आएंगे नजर
कपिल शर्मा के इस नए शो में कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह जैसे उनके पुराने दोस्त तो नजर आएंगे ही। इनके साथ कपिल के पुराने रूठे और उनके सबसे चहेते को-स्टार सुनील ग्रोवर भी इस शो का हिस्सा हैं। कपिल और सुनील की जोड़ी दर्शकों को TV पर बहुत पसंद आई थी। द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो हो रहा शुरू
कपिल शर्मा का द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो जल्दी शुरू हो रहा है। हाल ही में OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के स्ट्रीमिंग की जानकारी दी थी। कपिल शर्मा के इस शो के ट्रेलर की 22 मार्च को ट्रेलर रिलीज की अपडेट दी गई है। नेटफ्लिक्स ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि आज 23 मार्च को शो का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। छेहरटा के सिंगर है मनी लाडला
मणि लाडला अमृतसर के छेहरटा के ही सिंगर है और धार्मिक गीतों के लिए मशहूर हैं। कपिल शर्मा के लिए यह बात भी मशहूर है कि वह हमेशा अपने शहर के लोगों को ही प्रेफर करते हैं और उन्हें ऊपर लाने के लिए साथ देते हैं। कॉमेडियन राजीव ठाकुर भी इसका एक उदाहरण हैं।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts