ISIS का इंडिया चीफ हारिस फारूकी गिरफ्तार:असम STF ने धर्मशाला से एक साथी के साथ पकड़ा, दोनों को गुवाहाटी लाया गया

ISIS के इंडिया चीफ हरीश अजमल फारूकी और उसके साथी को असम STF ने बुधवार को धुबरी सेक्टर के धर्मशाला इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों आरोपियों को NIA ने भी वांटेड लिस्ट में डाला था। फारूकी देहरादून के चकराता का रहने वाला है। वह भारत में ISIS का प्रमुख है। इसके साथ ही एसटीएफ ने हारिस के सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ रेहान को भी गिरफ्तार किया। असम पुलिस के पीआरओ प्रणबज्योति गोस्वामी ने बताया कि इनकी बांग्लादेश की सीमा से भारत में आने की जानकारी मिली थी। धर्मशाला इलाके में इंटरनेशनल बॉर्डर पर पुलिस की तैनाती की गई थी। सुबह सवा चार बजे आरोपियों का पता चला था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों को गुवाहाटी स्थित STF कार्यालय लाया गया है। पुलिस के मुताबिक, अनुराग सिंह पानीपत का रहने वाला है। उसने इस्लाम धर्म अपनाया है। उसकी पत्नी बांग्लादेशी नागरिक है। दोनों ISIS के ट्रेंड लीडर, फंड जुटाने में माहिर
पुलिस के मुताबिक, दोनों फंड जुटाने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ट्रेंड हैं। दोनों के खिलाफ दिल्ली, लखनऊ में केस दर्ज हैं। अधिकारी ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को NIA को सौंपा जाएगा।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts