Aaj Ka Rashifal 01 February 2023 आज इन राशियों को रहना होगा स्वास्थ्य के प्रति सचेत पढ़िए दैनिक राशिफल.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Shantanoo MishraPublish Date: Wed, 01 Feb 2023 12:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Feb 2023 04:39 AM (IST)

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 01 February 2023: आज 01 फरवरी, 2023 बुधवार माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज जया एकादशी व्रत रखा जाएगा. पंचांग के अनुसार आज सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 54 मिनट से दोपहर 01 बजकर 53 मिनट पर होगा और अमृत काल शाम 04 बजकर 05 मिनट से शाम 05 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन है। आज राहुकाल आज ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 26 मिनट से सुबह 05 बजकर 10 मिनट तक रहेगा और राहुकाल दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से 02 बजकर 01 मिनट तक रहेगा और दिशाशूल उत्तर होगा। आज की भद्रा दोपहर 02 बजकर 03 मिनट तक रहेगा. आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए बुधवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। समााजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार मिलने की संभावना है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Edited By: Shantanoo Mishra

जागरण फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

Related posts