पद्म सम्मान पाने वालों में यूपी का दबदबा: प्रदेश के 8 विभूतियों को मिला पद्म अलंकरण, सीएम योगी ने दी बधाई – Dainik Bhaskar

लखनऊ20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी के 3 बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का नाम पद्म विभूषण पाने वालों की सूची में हैं। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ था।

गुरुवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने पद्म सम्मान पाने वालों की सूची जारी कर दी। उत्तर प्रदेश के 8 विभूतियों ने पद्म अलंकरण पाने वालों मे जगह बनाया। इस बीच सीएम योगी ने पद्म सम्मान पाने वाली सभी हस्तियों को बधाई दी हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। मुख्यमंत्री ने लिखा “आज प्रतिष्ठित ‘पद्म पुरस्कार’ से सम्मानित होने वाली उ.प्र. की सभी 08 विभूतियों का हृदय से अभिनंदन! विभिन्न क्षेत्रों में आप सभी के उत्कृष्ट योगदान ने प्रदेश को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवभूषित किया है। लक्ष्य के प्रति आप सभी का समर्पण अनुकरणीय है। आप सभी को बधाई!”

नेताजी को मिला पद्म विभूषण

उत्तर प्रदेश की 8 हस्तियों को देश के शीर्ष नागरिक सम्मान ‘पद्म अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को (मरणोपरांत) ‘पद्म विभूषण’ से अलंकृत किया जाएगा, जबकि साहित्य अकादेमी के पूर्व अध्यक्ष प्रो.विश्वनाथ प्रसाद तिवारी सहित कला, साहित्य व शिक्षा, मेडिसिन, विज्ञान तथा सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाली 7 हस्तियों को ‘पद्म श्री’ अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें मिला सम्मान

पद्म विभूषण –

● मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत)

पद्म श्री –

● राधाचरण गुप्ता- साहित्य और शिक्षा

● दिलशाद हुसैन- कला

● अरविंद कुमार- साइंस और इंजीनियरिंग

● उमा शंकर पांडेय- सामाजिक कार्य

● मनोरंजन साहू- मेडिसिन

● विश्वनाथ प्रसाद तिवारी- साहित्य और शिक्षा

● ऋत्विक सान्याल- कला

खबरें और भी हैं…

Related posts