Pathan Movie Review LIVE: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की जबरदस्त ओपनिंग, सिनेमाघरों के बाहर लगी भीड़ – Jansatta

Live

Pathan Review in Hindi Live Updates: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था यही वजह रही कि फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

Pathan Review in Hindi Live Updates

Shah Rukh Khan Pathan Review Live News Update: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फिल्म ‘पठान‘ के साथ 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फैंस इस फिल्म के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं, क्योंकि किंग खान इस फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान सोल्जर के रोल में हैं। सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर भीड़ जुट गई। आइए जानते हैं फैंस और फिल्म क्रिटिक्स को कैसी लगी है ये फिल्म और ट्विटर पर फिल्म को लेकर फैंस के क्या रिएक्शन हैं।

Live Updates

Pathaan Review in Hindi Live Updates

14:49 (IST)
25 Jan 2023

400 करोड़ कमाएगी ‘पठान’?

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को लेकर जो हाइप है, क्रिटिक्स अनुमान लगा रहे हैं कि फिल्म आसानी से 400 करोड़ की कमाई कर लेगी।

14:46 (IST)
25 Jan 2023

Pathan का जबरदस्त क्रेज

सिनेमाघरों में ‘झूमे जो पठान’ गाने पर झूमते दिखे फैंस, वीडियो हो रहा है वायरल।

14:31 (IST)
25 Jan 2023

‘पठान’ के एक्शन की हो रही है तारीफ

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के एक्शन सीक्वेंस की खूब तारीफ हो रही है। दीपिका के एक्शन की तारीफ भी हो रही है।

14:22 (IST)
25 Jan 2023

राज और डीके ने पठान के लिए किया ट्वीट

मशहूर डायरेक्टर राज और डीके ने ट्वीट पर लिखा- शाहरुख खान का बड़ा फैन हूं।

14:20 (IST)
25 Jan 2023

जीशान आयूब ने कहा- किंग इज़ बैक

एक्टर जीशान आयूब ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए लिखा है- शाहरुख खान सर जैसा ना कभी आया, ना कभी आएगा!!!

13:57 (IST)
25 Jan 2023

Pathaan Live Update: सिनेमाघरों में दिखा फैंस का क्रेज, बढ़ाए गए Pathaan के 300 शोज

फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्सऑफिस पर कब्जा कर लिया है। जिसे देखते हुए एग्जीबीटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने 300 शोज और बढ़ा दिए हैं।

12:36 (IST)
25 Jan 2023

Pathan की रिलीज का जश्न मना रहे हैं फैंस

सिनेमाघर के बाहर शाहरुख खान के फैंस फिल्म की रिलीज का जश्न मना रहे हैं।

12:34 (IST)
25 Jan 2023

बैंगलुरु में जलाए गए Pathan के पोस्टर

VHP ने बैंगलुरु में ‘पठान’ के पोस्टर जलाकर शाहरुख खान की फिल्म का विरोध किया।

12:33 (IST)
25 Jan 2023

Pathan की भगवा बिकिनी पर लोग करने लगे ट्वीट

फिल्म में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर कैंची नहीं चली है, और फैंस इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

12:26 (IST)
25 Jan 2023

Pathaan: भारत के अलावा इन देशों में भी देख सकते हैं ‘पठान’

यश राज फिल्म्स ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है

12:25 (IST)
25 Jan 2023

दीपिका को लेकर सोलो एक्शन मूवी बनाने की मांग कर रहे हैं फैंस

‘पठान’ में दीपिका पादुकोण का शानदार एक्शन देखकर फैंस मांग कर रहे हैं कि उन्हें लेकर एक सोलो एक्शन मूवी बननी चाहिए।

12:17 (IST)
25 Jan 2023

‘पठान’ को लेकर दिखी देशभर में दीवानगी

शाहरुख खान के फैन सेलिब्रेट कर रहे हैं पठान डे

12:17 (IST)
25 Jan 2023

बादशाह भी देखेंगे शाहरुख खान की पठान

रैपर बादशाह ने ट्वीट करते हुए लिखा है- आज पठान

12:15 (IST)
25 Jan 2023

कंगना रनौत ने साधा पठान की एडवांस बुकिंग पर निशाना?

कंगना रनौत ने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट की सीरीज पोस्ट की है, जिसे देखकर लग रहा है कि वो पठान की एडवांस बुकिंग पर निशाना साध रही हैं।

12:13 (IST)
25 Jan 2023

श्रुति सेठ ने पठान की टीम को किया विश

एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने ट्वीट करके शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और पठान की टीम को विश किया है।

12:12 (IST)
25 Jan 2023

VHP नहीं करेगा Pathaan का बायकॉट

ANI ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि फिलहाल विश्व हिंदू परिषद शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का विरोध नहीं कर रहा है, लेकिन फिल्म देखने के बाद अगर कुछ विवादित मिला तो फिर से विरोध शुरू होगा।

12:09 (IST)
25 Jan 2023

‘पठान’ की स्क्रीनिंग के दौरान लीक हुआ सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर आज शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के साथ रिलीज हुआ। ट्विटर पर टीजर लीक हो गया।

12:05 (IST)
25 Jan 2023

Pathan से नहीं हटाई गई है दीपिका की भगवा बिकिनी

Pathaan फिल्म के गाने Besharam Rang से दीपिका की भगवा बिकिनी को सेंसर नहीं किया गया है। फिल्म में आप ये देख सकते हैं।

12:04 (IST)
25 Jan 2023

‘पठान’ का स्क्रीन काउंट बढ़ाया गया

तरण आदर्श ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि ‘पठान’ का स्क्रीन काउंट बढ़ाया गया है।

12:00 (IST)
25 Jan 2023

‘पठान’ का पोस्ट क्रेडिट सीन मत करिएगा मिस

‘पठान’ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है ऐसे में ‘पठान’ का पोस्ट क्रेडिट सीन मत मिस करिएगा।

11:58 (IST)
25 Jan 2023

तनिषा मुखर्जी ने दी पठान को बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस और काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी ने पठान टीम को दी बधाई।

11:56 (IST)
25 Jan 2023

शाहरुख खान से क्यों नाराज हैं मीका सिंह?

मीका सिंह ने ट्वीट करके बताया कि उन्हें पठान की टिकट नहीं मिल रही है।

11:54 (IST)
25 Jan 2023

‘पठान’ देखने के लिए उत्साहित हैं निकिता दत्ता

कबीर सिंह की एक्ट्रेस निकिता दत्ता ट्वीट करते हुए बताया कि वो पठान देखने के लिए उत्साहित हैं।

11:52 (IST)
25 Jan 2023

बिहार में ‘पठान’ के पोस्टर में लगाई गई आग

बिहार के भागलपुर में हो रहा है पठान का विरोध, फाड़े और जलाए गए शाहरुख खान की फिल्म पठान के पोस्टर

11:04 (IST)
25 Jan 2023

Boycott Pathaan

जहां एक तरफ ‘पठान’ की दमदार ओपनिंग हुई है वहीं दूसरी तरफ ‘पठान’ के बहिष्कार को लेकर भी खबरें आ रही हैं। इंदौर में फिल्म को लेकर विरोध हुआ है।

10:58 (IST)
25 Jan 2023

Pathan Review: फैंस बोले पैसा वसूल है फिल्म

पठान को लेकर रिव्यू लगातार सामने आ रहे हैं, फिल्म देखकर लोग ट्विटर पर तारीफ कर रहे हैं।

10:57 (IST)
25 Jan 2023

Pathaan Review: पूरे देश में दिखी ‘पठान’ की दीवानगी

सुबह-सुबह पठान देखने पहुंचे फैंस, सुबह 6 बजे से लगे हैं शो।

10:56 (IST)
25 Jan 2023

Pathaan Review: फैंस ने पठान को दिए 5 में से 5 स्टार

शाहरुख खान के फैंस को पठान खूब पसंद आ रही है, देखिए कैसे ट्विटर पर फिल्म को 5 में से 5 स्टार मिल रहे हैं।

10:54 (IST)
25 Jan 2023

पठान की रिलीज पर शाहरुख खान के फैंस हुए क्रेजी

‘पठान’ को लेकर शाहरुख खान के फैंस की दीवानगी देखने लायक है। यहां देखिए नजारा…

10:52 (IST)
25 Jan 2023

Pathan Review: ‘पठान’ का जलवा

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को हर तरफ से मिल रही है तारीफ

Pathaan Review: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

Related posts