12:50 PM, 01 Dec 2022
मोदी के अपमान का जवाब गुजरात की जनता देगी- Amit Shah
अहमदाबाद में एक रोड शो के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जितनी बार गुजरात में प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने अपशब्द का उपयोग किया, उतनी बार जनता ने बैलेट बॉक्स में जवाब दिया है। इस बार भी मोदी के अपमान का जवाब गुजरात की जनता देगी।
12:26 PM, 01 Dec 2022
जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना खिलेगा- मोदी
पीएम ने आगे कहा कि लोकतंत्र में आस्था और अविश्वास आपका विषय है। परिवार के लिए जीना है तो आपकी मर्जी, लेकिन एक बात लिख लीजिए, आप जितना कीचड़ उछालेंगे, कमल उतना ही खिलेगा।
12:24 PM, 01 Dec 2022
PM Modi का कांग्रेस पर हमला
पीएम मोदी ने कलोल में एक जनसभा की। मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, मैं गुजरात का बेटा हूं, आपने मुझे जो गुण दिए हैं, गुजरात ने मुझे जो ताकत दी है, जो गुण गुजरात ने मुझे दिए हैं, इन कांग्रेसियों को परेशान कर रहा हूं।
12:10 PM, 01 Dec 2022
AAP प्रत्याशी अल्पेश कथीरिया ने सूरत में डाला वोट
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अल्पेश कथीरिया ने सूरत के पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
12:02 PM, 01 Dec 2022
Mansukh Mandaviya ने डाला वोट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भावनगर के हनोल गांव में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
11:53 AM, 01 Dec 2022
Gujarat Chunav 2022 सुबह 11 बजे तक 19 फीसदी मतदान
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 18.95 मतदान हो चुका है।
11:47 AM, 01 Dec 2022
Gujarat Vidhan Sabha Election 2022
रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने सूरत में वोट डाला।
11:16 AM, 01 Dec 2022
पोरबंदर में मतदान केंद्रों के बाहर लाइन
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। कई पोलिंग स्टेशनों के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हैं।
11:01 AM, 01 Dec 2022
गुजरात में ऐतिहासिक मतदान हो रहा है: Harsh Sanghavi
गुजरात के गृह मंत्री ने वोट डालने के बाद कहा, आज मैं देख पा रहा हूं कि गुजरात की जनता ने तय कर लिया कि यहां फिर से एक बार बीजेपी की सरकार बनानी है। एक ऐतिहासिक मतदान आज गुजरात के हर कोने में हो रहा है। यहां की जनता गुजरात की हित में चुनाव लड़ रही है।
10:52 AM, 01 Dec 2022
विधानसभा अध्यक्ष ने भी किया मतदान
Gujarat Chunav 2022: गुजरात विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य ने भुज के रावलवाड़ी प्राथमिक स्कूल में वोट डाला।
10:35 AM, 01 Dec 2022
क्रिकेटर Ravindra Jadeja की अपील
भारतीय टीम के क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने जामनगर के पोलिंग स्टेशन पर मतदान किया। रवींद्र की पत्नी रिवाबा को भाजपा ने जामनगर नॉर्थ सीट से टिकट दिया है। वोट डालने के बाद रवींद्र ने कहा कि मैं लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।
10:31 AM, 01 Dec 2022
Harsh Sanghavi ने वोट डाला
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने सूरत के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
10:18 AM, 01 Dec 2022
अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने बताया क्यों नहीं लड़ा चुनाव
कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने गुजरात चुनाव में कांग्रेस की ओर से टिकट न मिलने पर कहा कि वो खुद ही फिलहाल चुनाव नहीं लड़ना चाहती थी। उन्होंने कहा कि मैं पहले चीजों को समझूंगी और फिर जनता के बीच जाऊंगी।
09:50 AM, 01 Dec 2022
कहां कितने फीसदी मतदान?
सुबह 9 बजे तक अमरेली में 4.68 फीसदी, भरूच में 3.44 फीसदी, भावनगर में 4.13 फीसदी, बोटाड में 4.62 फीसदी, मोरबी में 5.17 फीसदी, नर्मदा में 5.30 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें:
Gujarat Election 2022: पहले चरण के मतदान में इन 10 चहरों पर होंगी सबकी निगाहें, जडेजा की पत्नी भी शामिल
09:44 AM, 01 Dec 2022
Gujarat Chunav 2022: सुबह 9 बजे तक करीब 5 फीसदी मतदान
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 4.92 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
09:43 AM, 01 Dec 2022
मतदान केंद्रों के बाहर लाइन
भरूच में पोलिंग स्टेशन के बाहर वरिष्ठ नागरिक वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए…
09:32 AM, 01 Dec 2022
Gujarat Vidhan Sabha Chunav: 100 वर्षीय बुजुर्ग ने भी किया मतदान
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए हो रहे मतदान में लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। 100 वर्षीय कामुबेन लालाभाई पटेल ने उमरगाम में अपना वोट डाला है।
09:24 AM, 01 Dec 2022
Gujarat Chunav 2022: फिर भाजपा की सरकार बनेगी- कनुभाई देसाई
गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने कहा कि लोगों ने भाजपा को वोट देने का फैसला किया है। राज्य की जनता को भाजपा पर भरोसा है।
09:12 AM, 01 Dec 2022
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया मतदान
गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत के पोलिंग स्टेशन पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
09:02 AM, 01 Dec 2022
Vijay Rupani ने डाला वोट
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी और उनकी पत्नी अंजलि रुपाणी ने राजकोट के पोलिंग स्टेशन पर मतदान किया।
08:47 AM, 01 Dec 2022
कांतिलाल अमृतिया ने किया मतदान
बीजेपी उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया ने मोरबी के नीलकंठ विद्यालय के मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।
08:45 AM, 01 Dec 2022
साइकिल पर सिलेंडर लेकर वोट डालने निकले कांग्रेस प्रत्याशी
अमरेली में कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी साइकिल पर सिलेंडर लेकर वोट डालने निकले। उन्होंने ईंधन की बढ़ती कीमतों का विरोध जताया।
#WATCH | Amreli: Congress MLA Paresh Dhanani leaves his residence, to cast his vote, with a gas cylinder on a bicycle underscoring the issue of high fuel prices.#GujaratAssemblyPolls pic.twitter.com/QxfYf1QgQR
— ANI (@ANI) December 1, 2022
08:30 AM, 01 Dec 2022
मतदान केंद्रों के बाहर लंबी लाइन
वोटिंग शुरू होते ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी लाइन लगना शुरू हो गया है। महिलाओं ने सूरत के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।
08:27 AM, 01 Dec 2022
Purnesh Modi ने डाला वोट
गुजरात के मंत्री पूर्णेश मोदी ने सूरत के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आज गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हम अवश्य मतदान करें। हमारा जो अधिकार है उनका हम उपयोग करें।
08:22 AM, 01 Dec 2022
Gujarat Election 2022: एमपी के राज्यपाल ने डाला वोट
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और उनकी पत्नी ने नवसारी के पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
08:15 AM, 01 Dec 2022
Rivaba Jadeja: रिवाबा जडेजा ने किया मतदान
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर नॉर्थ से भाजपा प्रत्याशी रिवाबा जडेजा ने मतदान किया।
08:13 AM, 01 Dec 2022
Gujarat Chunav 2022: मतदान शुरू होते ही लगी कतारें
गुजरात में पहले चरण का मतदान शुरू होते ही पोलिंग बूथ के बाहर कतारें लग रही हैं। तस्वीरें मोरबी के मतदान केंद्र संख्या 242 से 245, नीलकंठ विद्यालय से हैं।
08:07 AM, 01 Dec 2022
Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022: पहले चरण का मतदान शुरू
गुजरात में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। तस्वीरें भरूच मतदान केंद्र संख्या 175 से 178, पीरामन स्कूल से हैं।
07:49 AM, 01 Dec 2022
Gujarat Chunav 2022 मतदान से पहले पूजा-अर्चना
गुजरात के मंत्री पूर्णेश मोदी ने सूरत में मतदान करने से पहले अपने आवास पर प्रार्थना की।
07:42 AM, 01 Dec 2022
PM Modi ने की रिकॉर्ड वोटिंग की अपील
पीएम मोदी ने गुजरात में पहले चरण का मतदान शुरू होने से पहले ट्वीट किया है। पीएम ने लिखा, आज गुजरात में पहले चरण का मतदान है। मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूं।
07:13 AM, 01 Dec 2022
चुनाव अधिकारियों ने कराया माक पोल
गुजरात के भरूच में चुनाव अधिकारियों ने पीरामन स्कूल में मतदान केंद्र संख्या 175 से 178 पर पी माक पोल ( Mock Poll) कराया।
Gujarat | Election officials conducted a mock poll at polling booths numbers 175 to 178, Piraman school in Bharuch
Voting for the first phase of Assembly elections will start at 8 am.#GujaratAssemblyPolls pic.twitter.com/xAmupZb0SM
— ANI (@ANI) December 1, 2022
07:01 AM, 01 Dec 2022
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सुबह आठ बजे से शुरू होगा मतदान
गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 8 बजे से शुरू होगा।
गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 8 बजे से शुरू होगा।
तस्वीरें राजकोट विधानसभा स्थित मतदान बूथ संख्या 287, आईपी मिशन स्कूल से हैं जहां मतदान से पहले मॉक पोलिंग की गई। pic.twitter.com/C83VmKQN2e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2022
06:30 AM, 01 Dec 2022
रीवाबा रवींद्र जडेजा ने मतदाताओं से वोट करने की अपील की
जामनगर उत्तर सीट से भाजपा की उम्मीदवार और भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा रवींद्र जडेजा ने कहा कि आज का दिन बहुत अहम है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाने वाली है। मैं लोगों से अनुरोध करूंगी कि जितना अधिक हो सके उतना मतदान कीजिए।
05:25 AM, 01 Dec 2022
पहले चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गुजरात में पहले चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गुजरात के DGP आशीष भाटिया ने बताया कि इसके लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं, अर्धसैनिक बल भी तैनात हैं। लोग बिना किसी डर के मतदान कर सकें इसके लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।