12:26 PM, 01-Dec-2022
आप उम्मीदवार
अल्पेश कथिरिया ने सूरत में वोट डाला। अल्पेश सूरत जिले की वारछा रोड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
12:23 PM, 01-Dec-2022
अहमदाबाद में गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो
गुजरात चुनाव में प्रचार करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के सानंद में रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात की कई समस्याओं का समाधान हुआ। पानी की परेशानी खत्म हुई। कई चेक डैम बनाए गए। बिजली की 24 घंटे सप्लाई शुरू हुई।
12:22 PM, 01-Dec-2022
प्रधानमंत्री बोले- जितना कीचड़ उछालोगे, उतना कमल खिलेगा
कलोल में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस के मित्र कान खोल कर सुन लें, आपकी लोकतंत्र में आस्था और अविश्वास आपका विषय है, परिवार के लिए जीना है तो आपकी मर्जी, लेकिन एक बात लिख लीजिए, जितना कीचड़ उछालोगे, उतना कमल खिलेगा।’
11:45 AM, 01-Dec-2022
सुबह 11 बजे तक कहां कितनी वोटिंग?
जिला वोटिंग
तापी 26.47%
डांग 24.99%
वलसाड 19.57%
सुरेंद्रनगर 20.67%
नवसारी 21.79%
नर्मदा 23.73%
मोरबी 22.27%
गिर सोमनाथ 20.75%
राजकोट 18.98%
कच्छ 17.62%
जूनागढ़ 18.85%
सूरत 16.99%
जामनगर 17.85%
पोरबंदर 16.49%
अमरेली 19.00%
भरूच 17.57%
भावनगर 18.84%
बटोड 18.50%
द्वारका 15.86%
11:34 AM, 01-Dec-2022
चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात में सुबह 11 बजे तक 19.13% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
11:23 AM, 01-Dec-2022
पीएम मोदी की रैली शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के कलोल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं।
Grateful for the immense support in Kalol. Addressing a rally. @BJP4Gujarat. https://t.co/odOlF9z74O
— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2022
11:20 AM, 01-Dec-2022
आप नेता का बड़ा आरोप
आम आदमी पार्टी गुजरात के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने जानबूझकर स्लो वोटिंग कराने का आरोप लगाया है। इटालिया ने ट्विट किया, ‘कतारगाम विधानसभा मे जानबूझ कर वोटिंग स्लो कराया जा रहा है।’ चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर इसी तरीके से भाजपाई गुंडों के दबाव में काम करना है तो फिर चुनाव ही क्यो करवाते हो? पूरे प्रदेश मे औसत 3.5% मतदान हुआ है लेकिन कतारगाम मे सिर्फ 1.41% ही हो पाया है। एक छोटे से बच्चे को हराने के लिए इतना मत गिरो।
कतारगाम AC मे जानबूझ कर वोटिंग स्लो कराया जा रहा है। @ECISVEEP इस तरीके से भाजपाई गुंडों के दबाव के ही काम करना है तो फिर चुनाव ही क्यो करवाते हो?
पुरे प्रदेश मे ओसत 3.5% मतदान हुआ है लेकिन कतारगाम मे सिर्फ 1.41 ही हो पाया है। एक छोटे से बच्चे को हराने के लिए इतना मत गीरो।
— Gopal Italia (@Gopal_Italia) December 1, 2022
11:08 AM, 01-Dec-2022
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भावनगर जिले के हनोल गांव में वोट डालने से पहले ग्रामीणों से बातचीत की।
#GujaratElections2022 | Union Health minister Mansukh Mandaviya interacts with villagers, before casting his vote, in Hanol village in Bhavnagar district. pic.twitter.com/QHj6RtMf7E
— ANI (@ANI) December 1, 2022
10:46 AM, 01-Dec-2022
गुजरात विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य ने भुज के एक मतदान केंद्र पर पहले चरण के लिए अपना वोट डाला।
Gujarat Assembly Speaker Nimaben Acharya casts her vote for the first phase of #GujaratElections2022, at a polling station in Bhuj. pic.twitter.com/wpGttVvshR
— ANI (@ANI) December 1, 2022
10:44 AM, 01-Dec-2022
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने भरूच के अलंकेश्वर में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये बदलाव का चुनाव है।
Mumtaz Patel, daughter of late senior Congress leader Ahmed Patel casts her vote at a polling booth in Ankleshwar, Bharuch.#GujaratElection2022 pic.twitter.com/4iCOQtOots
— ANI (@ANI) December 1, 2022
10:42 AM, 01-Dec-2022
गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघ्वी ने सूरत में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार फिर से बन रही है।
#GujaratElections2022 | Gujarat Home minister Harsh Sanghavi cast his vote in Surat. pic.twitter.com/68aopJsc85
— ANI (@ANI) December 1, 2022
10:41 AM, 01-Dec-2022
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता पुरुषोत्तम रूपाला ने अमरेली में अपना वोट डाला।
#GujaratElections2022 | BJP leader & Union minister Parshottam Rupala votes in Amreli. pic.twitter.com/n4CXly3JC1
— ANI (@ANI) December 1, 2022
10:39 AM, 01-Dec-2022
क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने जामनगर में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट करने की अपील भी की।
#GujaratElections2022 | Cricketer Ravindra Jadeja cast his vote at a polling station in Jamnagar. His wife and BJP candidate Rivaba Jadeja voted in Rajkot earlier today.
Ravindra Jadeja says, “I appeal to the people to vote in large numbers.” pic.twitter.com/TXyu2W8JoD
— ANI (@ANI) December 1, 2022
10:22 AM, 01-Dec-2022
जडेजा के पिता बोले- मैं कांग्रेस के साथ हूं
भाजपा प्रत्याशी रिवाबा जडेजा के ससुर और क्रिकेटर रविंद्र जडेजा के पिता अनिरूद्ध सिंह जडेजा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘मैं कांग्रेस के साथ हूं। पार्टी के मामले परिवार से अलग होते हैं। हम लोग लंबे समय से अपनी पार्टी के साथ हैं। उन्हें (रविंद्र जडेजा) को मालूम है कि ये पार्टी का मामला है, परिवार का नहीं।’
10:01 AM, 01-Dec-2022
कहां कितनी वोटिंग हुई?
जिला मतदान
डांग 7.76%
तापी 7.25%
वलसाड 5.58%
सुरेंद्रनगर 5.41%
नवसारी 5.33%
नर्मदा 5.30%
मोरबी 5.17%
गिर सोमनाथ 5.17%
राजकोट 5.05%
कच्छ 5.06%
जूनागढ़ 5.04%
सूरत 4.44%
जामनगर 4.42%
पोरबंदर 3.92%