कश्मीर में ITBP की बस खाई में गिरी: 7 जवानों की मौत, बस में 41 जवान सवार थे; सभी अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर… – Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Jammu Kashmir ITBP Bus Accident Video Footage; 10 Killed | Chandanwari News

43 मिनट पहलेलेखक: वैभव पलनीटकर/रउफ डार

कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह 11.10 बजे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई। बस में ITBP के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे।

जवान अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है।

अनंतनाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ. पीयूष सिंगला ने दैनिक भास्कर को बताया कि जीएमसी अनंतनाग, जिला अस्पताल अनंतनाग और एसडीएच सीर में घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही 19 एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया था।

श्रीनगर में चल रहा गंभीर घायल जवानों का इलाज
आईटीबीपी के डीजी एसएल थाओसेन ने बताया कि हादसे में सात जवानों की जान चली गई है। गंभीर रूप से घायल आठ जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। बाकी का इलाज अनंतनाग के एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर के डीआईजी रनबीर सिंह के मुताबिक गंभीर घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में लाया गया है। बाकी जवानों की हालत स्थिर है।

हादसे में इन जवानों की मौत
मरने वाले ITBP जवानों के नाम हेड कॉन्स्टेबल दुला सिंह (तरन तारन, पंजाब), कॉन्स्टेबल अभिराज (लखीसराय, बिहार), कॉन्स्टेबल अमित के (एटा, यूपी), कॉन्स्टेबल डी राज शेखर (कडपा, आंध्र प्रदेश), कॉन्स्टेबल सुभाष सी बैरवाल (सीकर राजस्थान), कॉन्स्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़, उत्तराखंड) और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार जम्मू के रूप में हुई है।

हादसे के बाद के फोटोज

बस हादसे में घायल जवान जैसे-तैसे खाई से निकलकर सड़क तक पहुंचे।

बस दो बार पलटी खाकर नदी के किनारे जाकर गिरी। जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।

बस दो बार पलटी खाकर नदी के किनारे जाकर गिरी। जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।

पलटने के कारण बस का ऊपरी हिस्सा पहले ही उखड़ गया था।

पलटने के कारण बस का ऊपरी हिस्सा पहले ही उखड़ गया था।

घटना की खबर लगते ही आस-पास के लोग घायल जवानों की मदद करने पहुंचे।

घटना की खबर लगते ही आस-पास के लोग घायल जवानों की मदद करने पहुंचे।

हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और बंगाल की CM ममता बनर्जी ने संवेदना व्यक्त की है।

हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और बंगाल की CM ममता बनर्जी ने संवेदना व्यक्त की है।

ये जवान 30 जून से 11 अगस्त तक चली अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी कर लौट रहे थे।

ये जवान 30 जून से 11 अगस्त तक चली अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी कर लौट रहे थे।

ITBP पीआरओ विवेक कुमार पांडेय ने कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

ITBP पीआरओ विवेक कुमार पांडेय ने कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

बस में जवानों का सामान, हथियार भी थे, जिन्हें बाद में निकाला गया।

बस में जवानों का सामान, हथियार भी थे, जिन्हें बाद में निकाला गया।

खबरें और भी हैं…

Related posts