भास्कर LIVE अपडेट्स: पंजाब CM भगवंत मान की कल डॉ. गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी, चंडीगढ़ में होगा समारोह – Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Agneepath Scheme, Jammu And Kashmir, Yemen Arms Depot Blast

10 मिनट पहले

पंजाब के सीएम भगवंत मान कल दूसरी शादी करने जा रहे हैं। यह शादी चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में होगी। उनकी शादी डॉ. गुरप्रीत कौर से होगी। भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके बाद पत्नी अमेरिका चली गई। पहली पत्नी से सीएम मान को 2 बच्चे हैं। उनके बेटा-बेटी अमेरिका रहते हैं। वह सीएम भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी आए थे। पूरी खबर पढ़ें

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

पंजाब में अब 2 महीने में 600 यूनिट मुफ्त बिजली, एक यूनिट ज्यादा हुई तो पूरा बिल चुकाना पड़ेगा

पंजाब में मुफ्त बिजली देने का फॉर्मूला तैयार हो गया है। सरकार हर बिल पर 600 यूनिट बिजली मुफ्त देगी। इसके ऊपर शर्तों के हिसाब से छूट मिलेगी। चुनाव में आम आदमी पार्टी ने हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था। जिसे एक जुलाई से लागू किया जा चुका है। हालांकि पंजाब में बिल 2 महीने बाद बनता है, इसलिए एक बिल में 2 महीने के हिसाब से 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

कश्मीर में अग्निवीर बनने 255 युवाओं का रजिस्ट्रेशन, इनमें 70 लड़कियां

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में अग्निपथ योजना के लिए 1 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे। 5 जुलाई तक 255 को पहले ही रजिस्टर्ड किया जा चुका है। 255 युवाओं में से 70 लड़कियां हैं। पंजीकृत लोग पुंछ के कई सीमावर्ती क्षेत्रों से हैं। यह जानकारी दुर्गा बटालियन पुंछ ब्रिगेड के लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसून सिंह ने दी।

घरेलू LPG की कीमत 50 रुपए बढ़ीं, 5 किलो वाले का दाम 18 रुपए ज्यादा

14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली में अब इसकी कीमत 1053 रुपए हो गई है। 5 किलो सिलेंडर के दामों में भी 18 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू- कश्मीर कुलगाम में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ हादीगाम इलाके में चल रही है। पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल को पट्टन क्षेत्र में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता चला। इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने IED को निष्क्रिय किया।

यमन के हथियार डिपो में ब्लास्ट; 6 की मौत, 32 घायल

यमन के दक्षिणी प्रांत अबयान के एक हथियार डिपो में मंगलवार को ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। ब्लास्ट लॉदर शहर की एक मार्केट पास तड़के हुआ। हालांकि, विस्फोट किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

अधिकारियों ने कहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। किसी भी संगठन ने अभी तक ब्लास्ट की जिम्मेदारी नहीं ली है। डिपो का इस्तेमाल हथियारों और विस्फोटकों को स्टोर करने के लिए किया जाता था, जो आमतौर पर लॉडर बाजार में बेचे जाते हैं। इस इलाके में अलकायदा सक्रिय है।

असम कैबिनेट ने भारतीय मुसलमानों को पहचानने का काम शुरू किया

मंगलवार को असम कैबिनेट ने 5 मुस्लिम समुदायों को भारतीय मुसलमान का दर्जा दिया। इसमें गोड़िया, मोड़िया, जोलहा, देशी और सैयद मुस्लिम समुदाय शामिल हैं। असम के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

खबरें और भी हैं…

Related posts