Aaj Ka Rashifal, 27 January 2022 : मेष, कन्‍या और धनु राशि के जातकों को आईटी व बैंकिंग के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी, जानें अन्‍य राशियों का हाल – Jansatta

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 27 January कुम्भ :​ यात्रा में बाधाएं आ सकती हैं। जाब में प्रगति से सुख मिलेगा। उच्चाधिकारियों से तनाव हो सकता है। सेहत के मामले में आज आपको सावधान रहना होगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 27 January 2022: मेषः आज जांब सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। आईटी व बैंकिंग से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत परेशान कर सकती है। आज का दिन महत्वपूर्ण है। भविष्य को लेकर थोड़ा चिंताग्रस्त रहेंगे।

वृष : ​आज आपको व्यवसाय में एक नया चैलेंज मिलने का समय आ गया है। आज असत्य से बचना होगा। बड़े भाई संग व्यवसाय की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र की स्थिति अनुकूल रहेगी।

मिथुन : ​छात्र आज शिक्षा को नई दिशा देंगे। पॉलिटिक्स की नव योजना सफल हो सकती है। धन के मामले में सावधानी बरतें। धन का व्यय मानसिक परेशानी दे सकता है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क : जाब में कार्यों की अधिकता से लाभ मिल सकता है। छात्रों को करियर में आशातीत सफलता की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वाद विवाद की स्थिति से बचें। बड़ा निवेश सोच समझ कर ही करें। परिवार का साथ मिलेगा।

सिंह : ​व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यापार से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लक्ष्यों को प्राप्त करने में चुनौती आ सकती है। आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा।

कन्या : ​आज का दिन आईटी व बैंकिंग जाब में सफलता का है। आज गुरु के आशीर्वाद से आनंदित रहेंगे। नौकरी के मार्ग प्रशस्त होंगे। काम की अधिकता रहेगी। परिजनों के लिए समय निकाल पाना आज मुश्किल होगा। कार्यभार में वृद्धि होगी।

तुला : ​आज जाब से सम्बन्धित कई रुके कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष की प्राप्ति होगी। कोई नया कारोबार भी आरंभ कर सकते हैं, पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में परिवर्तन संभव हैं।

वृश्चिक : आज व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज धन का निवेश करने से बचें।

धनु : आज आईटी व बैंकिंग जाब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। कार्यस्थल पर विवादों से बचें। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ऑफिस में काम का अतिरिक्त दबाव रहेगा। धन की कमी के कारण महत्वपूर्ण काम प्रभावित हो सकते हैं।

मकर : धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जाब में उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा। आलस को अलविदा कहकर मन से कार्य करें। आज लक्ष्य को पूरा करने में पूरी ताकत लगा दें। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।

कुम्भ :​ यात्रा में बाधाएं आ सकती हैं। जाब में प्रगति से सुख मिलेगा। उच्चाधिकारियों से तनाव हो सकता है। सेहत के मामले में आज आपको सावधान रहना होगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

मीन : ​आज रुके धन की प्राप्ति हो सकती है तथा अपने कार्यों को नई दिशा देंगे। परिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन की बचत करनी होगी। अनावश्यक चीजों पर धन का व्यय मानसिक परेशानी दे सकता है। आज आप को बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी।

Related posts