शादी टूटने का अजीब किस्सा: भाई के साथ डांस कर रही दुल्हन को दूल्हे ने थप्पड़ मारा, लड़कीवालों ने शादी तोड़ी… – Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Tamil Nadu Wedding Dance: Bride Refuse To Marry An Engineer Who Slap Her

चेन्नई44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु में मामूली बात से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि संगीत सेरेमनी वाले दिन ही शादी टूट गई। विवाद दुल्हन के अपने भाई के साथ डांस करने से शुरू हुआ। इससे भड़के दूल्हे ने दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद लड़की ने इंजीनियर दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।

जिस वक्त यह घटना हुई, तब संगीत सेरेमनी के दौरान दूल्हा-दुल्हन डांस फ्लोर पर थे। दुल्हन का कजिन फ्लोर पर आ गया। उसने डांस के दौरान दोनों के कंधे पर हाथ रख दिया। इससे नाराज होकर दूल्हे ने दोनों को दूर कर दिया और दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया।

उसी दिन दूसरे लड़के से शादी की
यह शादी 20 जनवरी को होनी थी। इससे एक दिन पहले हुए थप्पड़कांड के बाद दुल्हन के परिवार ने शादी तोड़ दी। उसी दिन लड़की की शादी तय करने का फैसला लिया। दूसरा दूल्हा विलुप्पुरम जिले के गिंगी शहर से है। दुल्हन ने भी इस रिश्ते पर हामी भर दी।

दूल्हे ने थाने में दर्ज कराई FIR
इस बीच लड़की और उसके परिवार से ठुकराए जाने के बाद इंजीनियर दूल्हा थाने पहुंच गया। उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इतना ही नहीं वह 7 लाख हर्जाना भी मांग रहा है। उसका कहना है ये वो पैसा है जो उसके परिवार ने शादी की तैयारियों और समारोहों पर खर्च किया था।

स्टेज पर नाचने के कारण बढ़ा विवाद
इंजीनियर दूल्हे ने अपनी शिकायत में कहा है कि दुल्हन के माता-पिता और रिश्तेदारों ने उसके साथ गलत बर्ताव किया। उसके साथ मारपीट की और गालियां दीं। लड़के ने कहा कि जब वह स्टेज पर पहुंची, तो मैंने उससे पूछा कि वह दूसरों के साथ क्यों नाच रही है। इस लड़की ने जवाब दिया कि यह उसका फैसला है कि वह किसके साथ नाचेगी। दूल्हे ने यह भी कहा कि लड़की के परिवार ने उसे सबक सिखाने की धमकी दी थी।

पनरुति ऑल वुमन पुलिस इंस्पेक्टर एस वल्ली ने कहा कि दूल्हे पर अपने चचेरे भाई के साथ डांस करने के लिए दुल्हन को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। उसके माता-पिता ने उसकी शादी किसी और से कर दी।

खबरें और भी हैं…

Related posts