12:41 PM, 02-Dec-2021
महंगाई के मुद्दे पर छह पार्टियों ने राज्यसभा से वाकआउट किया
महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस, एनसीपी, राजद, टीआरएस, टीएमसी और आईयूएमएल के सांसद राज्यसभा से वाकआउट कर गए।
12:22 PM, 02-Dec-2021
किसानों की मौत और बढ़ती महंगाई पर सांसदों की नारेबाजी
राज्यसभा में किसानों की मौत और बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की।
11:14 AM, 02-Dec-2021
राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
11:10 AM, 02-Dec-2021
विपक्ष को संसद की चर्चा और बहस में भागेदारी करनी चाहिए: नकवी
विपक्ष द्वारा संसद में प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि गांधी की प्रतिमा के नीचे अगर वे धरना दे रहे हैं तो कुछ सद्बुद्धि आ सकती है। आपको संसद की चर्चा, बहस और फैसलों में भागेदारी करनी चाहिए। यही लोकतांत्रिक मर्यादा है।
11:00 AM, 02-Dec-2021
राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के विरोध में शामिल हुए
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली में राज्यसभा के 12 विपक्षी सदस्यों के निलंबन के विरोध में विपक्षी नेताओं के विरोध में शामिल हुए।
10:58 AM, 02-Dec-2021
चर्चा करना हमारा अधिकार: दिग्विजय सिंह
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि हर चीज को क्रोनोलॉजी में देखना चाहिए। क्या क्रोनोलॉजी है, किसान बिल आया तो चर्चा क्यों नहीं कराई गई। हंगामा क्यों हुआ, हंगामा इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा चर्चा नहीं कराना चाहती थी। क्या ये हमारा अधिकार नहीं था।
10:50 AM, 02-Dec-2021
पीएम मोदी की शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक शुरू
मौजूदा सत्र की रणनीति पर चर्चा करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी संसद में शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
10:26 AM, 02-Dec-2021
टी. शिवा ने ‘बांध सुरक्षा विधेयक 2019’ भेजने का दिया नोटिस
राज्यसभा सांसद टी. शिवा ने राज्यसभा की प्रवर समिति को ‘बांध सुरक्षा विधेयक 2019’ भेजने का दिया नोटिस
10:01 AM, 02-Dec-2021
राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने दिया शून्यकाल नोटिस
राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने ‘जाति आधारित जनगणना’ मामले शून्यकाल नोटिस दिया है।
10:00 AM, 02-Dec-2021
केसी वेणुगोपाल ने कार्य निलंबन नोटिस दिया
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने ‘आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और उच्च मुद्रास्फीति के परिणामस्वरूप देश में आम लोगों पर भारी वित्तीय बोझ’ पर सदन में चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत कार्य निलंबन नोटिस दिया।
09:58 AM, 02-Dec-2021
मनीष तिवारी ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में ‘बढ़ती महंगाई’ के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
09:35 AM, 02-Dec-2021
संसद LIVE: महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस, टीएमसी समेत छह पार्टियों ने राज्यसभा से वाकआउट किया
विपक्ष के 12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे को लेकर शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी राज्यसभा में हंगामे के आसार हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने-अपने रुख पर कायम हैं। निलंबित सांसद जहां संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं सत्ता पक्ष इनके अशोभनीय आचरण के लिए माफी की मांग कर रहा है। उधर संसद में गतिरोध को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन संसद में शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक भी की थी।