सोशल मीडिया पर छा गई पीवी सिंधु: गौतम गंभीर बोले- तिरंगा लहराए बिना वो कभी वापस नहीं आती – अमर उजाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 01 Aug 2021 06:53 PM IST

ख़बर सुनें

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। सिंधु ने चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में हराकर इतिहास भी रच दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर सिंधु छा गई। पूर्व क्रिकेटर व सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा- तिरंगा लहराए बिना वो कभी वापस नहीं आती।

विज्ञापन

पीवी सिंधु दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गई हैं। इससे पहले सिंधु ने 2016 में रियो ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया था। सिंधु का यह लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल है। सिंधु के पदक के साथ ही भारत की झोली में भी दूसरा मेडल आ गया है। 

पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, ‘सिंधु ने देश को गौरवान्वित किया है। जबर्दस्त उपलब्धि हासिल की है। वह पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं, जिसने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं। आपने हम सबको खुशी दी है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- ओलंपिक में इतिहास रचने के लिए बधाई। सिंधु के कांस्य पदक जीतने से पूरे देश में जोश भर गया।

Related posts