Tokyo Olympics Day-8 LIVE: लवलीना ने रचा इतिहास, टोक्यो में भारत का दूसरा पदक पक्का, पहले क्वार्टर में हॉकी टीम ने दो पेनल्टी कॉर्नर गंवाया – Hindustan

टोक्यो ओलंपिक के आठवें दिन यानि के शुक्रवार को भारत ने अपनी झोली में एक और पदक डाल लिया है। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और इस ओलंपिक में देश के लिए दूसरा पदक पक्का किया। इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने इसी ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक पक्का किया था। अन्य मुकाबलों में महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। एथलीट अविनाश साबले पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज के पहले राउंड में हीट 2 स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहे। निशानेबाजी में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड स्पर्धा में राही सरनोबत और मनु भाकर ने एक बा​र फिर निराश किया। मुक्केबाज सिमरनजीत कौर महिलाओं अंतिम 16 में अपना मुकाबला हार गईं। एथलीट एमपी जबीर पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के पहले राउंड हीट 5 में आखिरी स्थान पर रहे। हॉकी में भारत की महिला टीम का मुकाबला शुरू। भारतीय महिला एथलीट दुती चंद सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूकीं।

LIVE UPDATES:

09: 40 AM: भारतीय महिला एथलीट दुती चंद सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूकीं। दुती चंद 100 मीटर के अपने हीट्स राउंड में 11.54 सेकंड का समय के साथ सातवें  स्थान रहीं और वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। 

09: 35 AM: भारतीय हॉकी टीम को आयरलैंड के खिलाफ शुरुआती आठ मिनट में ही गोल करने का मौका मिला,लेकिन पेनल्टी कॉर्नर पर टीम गोल नहीं दाग पाई। भारतीय टीम पहले क्वार्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने मौका गंवा बैठी। 

09:25 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम का आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला शुरू हो गया है। खराब मौसम और बारिश के कारण यह मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ है। 

09:15 AM: टोक्यो ओलंपिक में भारत का दूसरा पदक हुआ पक्का। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को 4-1 से  हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और साथ ही इस ओलंपिक में भारत के लिए दूसरा पदक भी पक्का किया। इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने इसी ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक पक्का किया था।

09:10 AM: टोक्यो ओलंपिक में भारत का दूसरा पदक हुआ पक्का। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतते ही लवलीना ने भारत के लिए पदक पक्का कर लिया है। इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने इसी ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक पक्का किया था। 

09:05 AM: भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतते ही लवलीना ने भारत के लिए पदक पक्का कर लिया है। 

08: 55 AM: भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का मैच शुरू हो गया है। लवलीना महिलाओं की 69 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन के खिलाफ रिंग में उतर चुकी हैं। 

08: 50 AM: भारतीय एथलीट एम पी जबीर पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के पहले राउंड हीट 5 में सात खिलाड़ियों में आखिरी स्थान पर रहे। वह 50.77 का ही समय निकाल सके और अपना सर्वश्रष्ठ प्रदर्शन भी नहीं दोहरा सके। 

08: 33 AM: मुक्केबाज सिमरनजीत कौर महिलाओं की 60 किग्रा वर्ग के अंतिम 16 में थाईलैंड की सुदापोर्न सीसोंदी के खिलाफ 0-5 से अपना मुकाबला हार गईं।

08: 05 AM: खराब मौसम और भारी बारिश के कारण आयरलैंड के खिलाफ होने वाले भारतीय महिला हॉकी टीम का मैच करीब एक घंटे की देरी से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच अब यह मैच  9:15 बजे से खेला जाएगा। 

07: 55 AM: खराब मौसम और भारी बारिश के कारण आयरलैंड के खिलाफ होने वाले भारतीय महिला हॉकी टीम का मैच करीब एक घंटे की देरी से शुरू होगा। 

07: 30 AM: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड स्पर्धा में राही और सरनोबत और मनु भाकर ने एक बा​र फिर निराश किया। मनु 11वें और राही 31वें स्थान पर रहीं। मनु प्रिसीजन राउंड में पांचवें स्थान पर थी। 

06:55 AM: दुनिया की नंबर एक तीरंदाज भारत की दीपिका कुमारी ने रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को 6-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में अब दीपिका का सामना 20 साल की कोरिया की ऐन सेन से होगा। कोरिया की टीम टोक्यो ओलंपिक में पहले ही दो गोल्ड जीत चुकी है। 

06:35 AM: भारतीय एथलीट अविनाश साबले पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज के पहले राउंड में हीट 2 स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड 8:18.12 का समय निकाला। हालांकि वह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। टॉप थ्री सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं। 

06:25 AM: भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को 6-5 से मात दी। दीपिका ने शूटऑफ में सेनिया 7 पर ही निशाना लगा पाईं, जबकि दीपिका ने 10 पर निशाना लगाया। 

06:20 AM: भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। दीपिका ने रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को 6-5 से मात दी।  

06:15 AM: महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी अपने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा के खिलाफ दूसरा सेट हार गई हैं। 

06:05 AM: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड स्पर्धा में राही सरनोबत के क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को लगा झटका। राही रेपिड राउंड में फिलहाल 31वें स्थान पर हैं और उन्होंने अब तक 96, 94, 96 अंक अर्जित किए हैं।

05:55 AM: अब से कुछ देर में महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी एक्शन में दिखाई देंगी। दीपिका अपने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा के खिलाफ मुकाबला खेलेंगी। ये मैच सुबह 6.17 बजे शुरू होगा।  

05:40 AM: निशानेबाजी में राही सरनोबत और मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड स्पर्धा में निशाना लगा रही हैं। राही ने पहली सीरीज में 96 का स्कोर किया। 

 

05:15 AM निशानेबाजी में अब से कुछ ही देर में राही सरनोबत और मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड स्पर्धा में निशाना लगाएंगी। यह मुकाबला सुबह 5.30 बजे से शुरू होगा। 

Related posts