LIVE Tokyo Olympics Day-3: पीवी सिंधु ने दी भारतीय फैन्स को खुशी, सानिया मिर्जा भी जीत की ओर अग्रसर – Hindustan

जापान के टोक्यो शहर में आयोजित हो रहे ओलंपिक खेलों का आज तीसरा दिन है। दूसरे दिन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल जीतने से उत्साहित भारत को आज कई इवेंट में पदकों की उम्मीद है। आज भारतीय खिलाड़ी बैडमिंटन, हॉकी, मुक्केबाजी, शूटिंग, टेबल टेनिस, टेनिस और स्विमिंग में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। रविवार को भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और मेडल की दावेदार मनु भाकर और यशस्विनी सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल  के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। लेकिन स्टार शटलर पीवी सिंधु ने अपना पहला मैच एकतरफा अंदाज में जीतते हुए भारतीय फैन्स को खुश कर दिया। उन्होंने यह मैच महज 28 मिनट में जीत लिया।

LIVE UPDATES:

08:10 AM: सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी ने पहला सेट 6-0 से अपने नाम किया है। 

07:57 AM: ओलंपिक खेलों में रविवार का पहला गोल्ड मेडल अमेरिका के खाते में गया। अमेरिका के चेस कैलिस ने मेंस 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले तैराकी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

07:53 AM: टोक्यो ओलंपिक के तीसरे दिन महिला युगल टेनिस में भारत की सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी ने बढ़िया शुरुआत की है। दोनों खिलाड़ी इस समय 1-0 से आगे हैं।

07:47 AM: पीवी सिंधु ने पहले सेट की तरह दूसरे सेट में भी एकतरफा अंदाज में जीत करते हुए मैच पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने यह सेट 21-10 से अपने नाम किया और दूसरे दूसरे दौर में जगह बनाई। 

07:30 AM: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने अपने अभियान की शानदार करते हुए पहले मुकाबले में इजराइल की खिलाड़ी के खिलाफ पहला सेट 21-7 से अपने नाम कर लिया है। 

07:15 AM: भारत की तरफ से पदक जीतने की प्रबल दावेदार स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का मैच शुरू हो गया है।

07:05 AM: शनिवार को रेपचेज में पहुंचे भारतीय नौकायन खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसमें भारत की तरफ से अर्जुन लाल जट और अरविंद सिंह हिस्सा ले रहे थे।

06:51 AM: टोक्यो ओलंपिक खेलों के तीसरे दिन भारत की निराशाजनक शुरुआत हुई है। महिला की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफिकेशन मैच में भारत की मनु भाकर और यशश्विनी सिंह देसवाल मेडल की रेस से बाहर हो गई हैं।

06:29 AM: तीसरे सेट के बाद मनु भाकर पिछड़ गई हैं और 17वें नंबर पर चल रही हैं। वहीं यशश्विनी सिंह देसवाल 19वें नंबर पर हैं।

06:19 AM: मनु भाकर ने एक बार फिर से वापसी की है और अब वे 5वें नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि उनकी साथी खिलाड़ी यशस्विनी सिंह 27वीं पोजीशन पर आ गई हैं।

06:00 AM: मनु भाकर दूसरे सेट के बाद पीछे हो गई हैं। इस दौरान उनकी बंदूक में भी कुछ समस्या भी आई है, जिसकी वजह से उनके करीब 5 मिनट खराब हुए। इसके अलावा यशस्विनी की रैंकिंग में सुधार हुआ है और वे 12वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

05:45 AM: मनु भाकर ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन में अच्छी शुरुआत की है। वे टॉप 10 में पहुंच गई हैं, वहीं यशश्विनी देसवाल फिलहाल 42वें स्थान पर हैं।

05:40 AM: मनु भाकर ने अपने करियर में अबतक 584 अंक का बेस्ट प्रदर्शन किया है, जबकि यशस्विनी देसवाल ने 582 अंक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

05:20 AM: आज ओलंपिक में तीसरे दिन है और भारत के लिहाज से इसकी शुरुआत शूटिंग काे10 मीटर एयर पिस्टल (महिला) इवेंट होगी। इसमें भारत की ओर से मनु भाकर और यशस्विनी देसवाल हिस्सा लेने वाली है।

05:00 AM: टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों का आज तीसरा दिन है। भारत को आज कई खेलों में पदक की उम्मीद है।

Related posts