Horoscope Today 22 July 2021 Aaj Ka Rashifal राशिफल 22 जुलाई 2021 : धनु राशि में चंद्रमा का संचार, देखें कैसा – नवभारत टाइम्स

22 जुलाई गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन रात गुरु की राशि धनु में होगा। मंगल और शुक्र दोनों सिंह राशि में रहेंगे। सूर्य कर्क में और बुध अपनी राशि मिथुन में रहेंगे। ग्रहों की इस स्थिति से आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किन-किन राशियों पर सितारे मेहरबान रहेंगे, देखें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे…

आज का दिन आपके लिए हर्ष वाला होगा क्‍योंकि आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है। ग्रहों में बदलाव की वजह से स्‍वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन हो सकता है। आमदनी संतोषजनक रहेगी, मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। शाम के वक्त विवाह आदि मंगल कार्यों में व्यस्त रहेंगे। भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

Related posts