दुखद: महान धावक मिल्खा सिंह का निधन, पीजीआई चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने जताया शोक – अमर उजाला – Amar Ujala

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:17 AM IST

सार

मिल्खा सिंह आज से एक महीने पहले 19 मई को कोरोना सक्रमित हुए थे। इसके बाद 24 मई को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 मई को उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह (85) को भी संक्रमण के चलते इसी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। परिवार के आग्रह पर मिल्खा सिंह को 30 मई को अस्पातल से छुट्टी मिल गई थी और वे अपने घर पर ही थे। तीन जून को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। तब से वे यहां उपचाराधीन थे।

नहीं रहे महान धावक मिल्खा सिंह।
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

महान धावक मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें पीजीआई के सामान्य आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन

करीब एक महीने से कोरोना से जूझ रहे मिल्खा सिंह की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई थी। एक दिन पहले तक वे अच्छी तरह उबर रहे थे। पीजीआई भी उनके स्वास्थ्य लाभ पर संतुष्टि जता रहा था लेकिन शुक्रवार को उन्हें बुखार आया और ऑक्सीजन का स्तर भी गिर गया। उनके ऑक्सीजन का स्तर 56 तक पहुंच गया था। देर रात अचानक महान खिलाड़ी के निधन की खबर आई। 

19 मई को हुए थे कोरोना संक्रमित

उड़न सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह 19 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। उसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालत में सुधार होने के बाद परिजनों के आग्रह पर उन्हें घर पर शिफ्ट कर दिया गया था। इस दौरान अमेरिका से उनकी डॉक्टर बेटी चंडीगढ़ आ गई थीं और वही उनका ख्याल रख रही थीं। 

तीन जून को उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें पीजीआई में दाखिल कराना पड़ा। तब से उनका इलाज पीजीआई में चल रहा है। उनकी रिकवरी ठीक चल रही थी। बुधवार को उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई थी और उन्हें आईसीयू से बाहर लाकर कार्डियक सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। 

विज्ञापन

आगे पढ़ें

विज्ञापन

Related posts