गुजरात के भरूच में कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत – Navbharat Times

अहमदाबाद
गुजरात के भरूच में कोविड अस्पताल में भीषण आग लग गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा भरूच के पटेल वेलफेयर अस्पताल में रात करीब 12.30 बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंची। यहां पटेल वेलफेयर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था।

भरूच के एसपी राजेंद्र सिंह चुडासमा ने बताया कि आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। बाद में इसपर काबू पा लिया गया। हादसे में प्रारंभिक रूप से 12 लोगों के मरने की खबर है। वास्तविक संख्या सुबह ही बताई जा सकेगी। फायर डिपार्टमेंट को आग लगने की सूचना रात 12.55 बजे मिली।

आग लगने के तुरंत बाद यहां भर्ती मरीजों को नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में कई पेशेंट्स आ गए। हादसे के कारणों की शुरुआत में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।



Related posts