टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया से लेकर रकुल प्रीत, क्यों कोरोना के बीच छुट्टी मनाने मालदीव पहुंचे ये बॉलीवुड सितारे

कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के चलते पूरा देश अपने घरों में बंद था। अब लंबे इंतजार के बाद लॉकडाउन में छूट मिलते ही देश भर के लोग और बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पसंदीदा जगह वेकेशन पर निकल चुके हैं। इन डेस्टिनेशन में सबसे चर्चित रहा मालदीव जहां से कई सेलेब्स अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन से सेलेब्स कोरोना काल में मालदीव पहुंचे और क्यों मालदीव सबकी पसंदीदा जगह बनी हुई है।

क्यो सेलेब्स की पसंदीदा जगह है मालदीव

बॉलीवुड सितारे अक्सर मालदीव में नीले किनारों का तुल्फ उठाते नजर आते हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें देखकर हर किसी का सवाल है कि आखिर दुनियाभर के तमाम देशों में सेलेब्स मालदीव जाना ही क्यों पसंद करते हैं। इसका जवाब है मालदीव का टूरिज्म कल्चर। खूबसूरत नजारों के लिए कई बड़े सेलेब्स को मालदीव आने के लिए फ्री ट्रिप मिलती है। इस फ्री ट्रिप के बदले सेलेब्स को अपने होटल और घूमने फिरने वाली जगहों का प्रमोशन करना पड़ता है। बॉलीवुड के ज्यादातर सेलेब्स की पोस्ट पर आपने जगह या होटल का टैग देखा होगा। ये इसलिए क्योंकि ये सेलेब्स की फ्री ट्रिप का हिस्सा है। लेकिन कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जो खुद के खर्चे पर मालदीव पहुंचते हैं।

कोरोना के बीच ये सितारे पहुंचे मालदीव

तारा सुतारिया- आदर जैन- स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपना 25वां जन्मदिन रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ मालदीव में सेलिब्रेट किया है। इस वेकेशन के दौरान तारा और आदर की कुछ सोलो खूबसूरत तस्वीरें सामने आई थीं। दोनों ने साथ में तो तस्वीर शेयर नहीं की हालांकि मुंबई एयरपोर्ट में दोनों को एक दूसरे का हाथ थामे हुए देखा गया था।

टाइगर श्रॉफ- बाघी एक्टर टाइगर श्रॉफ नवम्बर के पहले हफ्ते वेकेशन पर मालदीव गए थे। इस वेकेशन की कई तस्वीरें टाइगर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थीं। एक्टर ने अपने सिक्स-पैक एब्स शो-ऑफ करते हुए एक शर्ट-लेस तस्वीर भी शेयर की थी जिसके साथ एक्टर ने लिखा, कुछ दिनों तक अब यही मेरा ड्रेस कोड होने वाला है।

समांथा अक्किनेनी- नवम्बर के आखिरी दिनों में साउथ एक्ट्रेस समांथा अक्किनेनी मालदीव वेकेशन पर गई थीं। इस मिनी वेकेशन के दौरान समांथा ने साइकिलिंग, अंडर वॉटर डाइविंग और खूबसूरत रिसोर्ट का लुत्फ भी उठाया। इस वेकेशन की कुछ तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

##

दिशा पाटनी- टाइगर श्रॉफ के अलावा उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ और गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी भी मालदीव पहुंची थीं। इस वेकेशन के दौरान दिशा ने बीच से रेड बिकिनी में एक बोल्ड तस्वीर भी शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। दिशा ने अपनी बहन खुशबू पाटनी को उनके जन्मदिन पर मालदीव वेकेशन का सरप्राइज दिया था।

##

रकुल प्रीत सिंह- साउथ से लेकर बॉलीवुड में भी पहचान बना चुकीं रकुल प्रीत के माता पिता की शादी को 26 नवम्बर को 31 साल पूरे हो चुके हैं। अपने पैरेंट्स की एनीवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए एक्ट्रेस उन्हें और अपने भाई अमनप्रीत को लेकर मालदीव पहुंची थीं। यहां एक्ट्रेस ने परिवार के साथ बीच, अंडर वॉटर डाइविंग और वॉटर स्पोर्ट्स के भी मजे लिए।

##

अरमान जैन- अनीशा मल्होत्रा- बॉलीवुड एक्टर अरमान जैन अपना 30वां जन्मदिन मनाने के लिए वाइफ अनीशा मल्होत्रा के साथ मालदीव पहुंचे थे। यहां कपल सबसे बेहतरीन होटल गिली लंका फुशी में ठहरे थे।

##

हिना खान- एक्ट्रेस हिना खान अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर अपने परिवार के साथ मालदीव वेकेशन पर निकली हैं। इस वेकेशन में ब्वॉयफ्रेंड विक्की भी उनके साथ गए हुए हैं जहां से कुछ खूबसूरत तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं।

इन सेलेब्स के अलावा काजल अग्रवाल, नेहा धूपिया, विवेक ओबेरॉय, अंगद बेदी, मासाबा गुप्ता, वरुण धवन, मंदिरा बेदी, तापसी पन्नू और मौनी रॉय जैसे कई सेलेब्स भी कुछ दिनों पहले मालदीव वेकेशन एंजॉय कर चुके हैं।

From Tiger Shroff, Tara Sutaria to Rakul Preet, why these Bollywood stars arrive in Maldives for a holiday amid corona era

Source: DainikBhaskar.com

Related posts