98 दिन बाद 40 हजार से कम मरीज मिले, रिकवरी रेट 90.19%; अब तक 79.44 लाख केस

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 79 लाख 44 हजार 128 हो गया है। सोमवार को संक्रमण के 35 हजार 932 नए मामले सामने आए। 98 दिन बाद ऐसा है, जब 40 हजार से कम केस रिपोर्ट हुए हैं। इसके पहले 21 जुलाई को 39 हजार 170 लोग संक्रमित पाए गए थे।

अच्छी बात यह है कि अब तक 71 लाख 98 हजार 660 लोग ठीक भी हो चुके हैं। रिकवरी के मामले में भारत दुनिया के 5 सबसे संक्रमित देशों में टॉप पर है। यहां रिकवरी रेट 90% से ज्यादा है। मतलब हर 100 मरीज में 90 लोग ठीक हो रहे हैं। बेहतर रिकवरी के मामले में ब्राजील दूसरे नंबर पर है। यहां का रिकवरी रेट 89.65% और रूस का 74.84% है। सबसे खराब हालत फ्रांस की है। यहां अब तक 9.69% मरीज ही रिकवर हो पाए हैं।

संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 19 हजार 534 मरीजों की मौत हो चुकी है। 113 दिन में यह दूसरी बार है, जब कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 500 से कम है। इससे पहले 5 जुलाई को 421 मौतें दर्ज की गई थीं।

7 दिन में 1.18 लाख एक्टिव केस कम हुए

एक्टिव केस के मामले में भी जबरदस्त कमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में रिकॉर्ड 1.18 लाख एक्टिव केस कम हुए हैं। अभी देश में 6 लाख 55 हजार 935 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। हर रोज औसतन 12 हजार एक्टिव केस घट रहे हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • भारत बायोटेक ने सोमवार से कोवैक्सीन का फाइनल ट्रायल भुवनेश्वर में शुरू कर दिया। इसके लिए द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (IMS) , SMU समेत देश के 21 अस्पतालों को चुना गया है। इन्हीं अस्पतालों में वैक्सीन का फाइनल ट्रायल होगा।

  • मिजोरम सरकार ने राजधानी आइजोल के म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन एरिया में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। मिजोरम इंफॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट के मुताबिक, मंगलवार सुबह 4:30 से 3 नवंबर की सुबह 4:30 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

  • महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उन्होंने ट्वीट करके यह जानकारी दी। चार दिन पहले भी मीडिया रिपोर्ट्स में उनके पॉजिटिव होने की आशंका जताई गई थी। तब वे होम आइसोलेशन में थे।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 82% कोरोना के मामले देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों से सामने आए हैं। इनमें केरल और महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए।
  • कोरोना के आंकड़े लगातार कम हो रहे हैं। रविवार को 45 हजार 590 नए केस आए और 460 संक्रमितों की मौत हो गई। मौत का यह आंकड़ा बीते 112 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 5 जुलाई को 421 केस आए थे। रविवार को 58 हजार 930 मरीज ठीक हुए।

प्रदूषण से कोरोना की लड़ाई कमजोर होगी

देश में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए वैज्ञानिकों ने चिंता जताई है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हुई एक स्टडी के अनुसार, वायु प्रदूषण के चलते देश में कोविड-19 की लड़ाई कमजोर पड़ सकती है। वैज्ञानिकों ने कोविड-19 और प्रदूषण के बीच कोई डायरेक्ट लिंक तो नहीं पाया, लेकिन लंबे समय तक प्रदूषण के चलते फेफड़े में संक्रमण का खतरा बताया है।

स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस में 1 माइक्रोग्राम पर क्यूबिक मीटर पीएम 2.5 बढ़ने से कोविड-19 के डेथ रेट में 8% का इजाफा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में भी लंबे समय तक प्रदूषण रहने से ऐसी स्थिति बन सकती है। यहां भी कोरोना के मामलों और मौतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में सोमवार को 720 नए मरीज मिले, 1095 लोग रिकवर हुए और 5 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 67 हजार 969 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 10 हजार 857 संक्रमितों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 54 हजार 222 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 2890 लोगों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान
पिछले 24 घंटे में 1805 लोग संक्रमित पाए गए, 2226 लोग रिकवर हुए और 14 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमितों का आंकड़ा अब 1 लाख 88 हजार 48 हो गया है। इनमें 16 हजार 233 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 69 हजार 962 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना ने अब तक 1853 लोगों की जान ले ली है।

3. बिहार
राज्य में सोमवार को 513 कोरोना संक्रमित मिले। 1087 लोग रिकवर हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 12 हजार 705 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 9 हजार 639 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 2 हजार 7 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 1058 मरीजों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड मरीजों की संख्या में गिरावट देखी गई। 3645 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 9905 लोग रिकवर हुए। 84 मरीजों की मौत हुई। 16 लाख 48 हजार 665 लोग अब तक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 34 हजार 137 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 14 लाख 70 हजार 660 लोग ठीक हो चुके हैं। 43 हजार 348 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में मरीजों का आंकड़ा 4 लाख 72 हजार 68 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 1798 नए मरीज मिले। 2441 लोग ठीक हुए और 20 मरीजों की मौत हो गई। अभी 26 हजार 654 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 38 हजार 512 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 6902 मरीजों की मौत हो चुकी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

Source: DainikBhaskar.com

Related posts