IPL 2020, KXIP vs DC Live Cricket Score Online, KXIP 137/4 (14) : विस्फोटक अर्धशतक लगाने के बाद निकोलस पूरन आउट, ग्लेन मैक्सवेल ने जड़े दो चौके – Jansatta

IPL 2020 Live Score, KXIP vs DC Live Cricket Score Streaming Online Updates: दोनों टीमों के बीच कुल 25 मुकाबले हुए हैं। इसमें से से 14 मैच किंग्स इलेवन पंजाब ने जीते हैं और 11 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी टेबल में टॉप पर है वहीं किंग्स इलेवन पंजाब सातवें नंबर पर है।

ipl, ipl 2020, ipl live, kxip vs DC,
IPL 2020, KXIP vs DC Live Cricket Streaming: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर।

IPL 2020 Live Score, KXIP vs DC Live Cricket Score Online Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 38वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने हैं। दिल्ली ने टॉस जीतकर 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। टीम ने पंजाब को 165 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में पंजाब के ग्लेन मैक्सवेल और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं।

निकोलस पूरन 28 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। रबाडा की गेंद पर पंत ने उनका कैच लिया। क्रिस गेल 13 गेंद पर 29 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए।

IPL 2020 Live Streaming, KXIP vs DC Live Score

मयंक अग्रवाल 9 गेंद पर 5 रन बनाकर रनआउट हो गए। कप्तान केएल राहुल का बल्ला आज नहीं चला। वे 15 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर डेनियल सम्स को कैच थमा बैठे। इससे पहले दिल्ली के लिए  ओपनर शिखर धवन ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया। धवन 61 गेंद पर 106 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाए। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत 14-14 रन बनाकर आउट हुए।

IPL: शिखर धवन लगातार 2 मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी, 5000 रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज बने

Related posts