हाथी पर योग कर रहे थे बाबा रामदेव…यूं जा गिरे नीचे – नवभारत टाइम्स

मथुरा के महावन स्थित रमणरेती आश्रम में योग गुरु बाबा रामदेव हाथी पर योग अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान हाथी के हिलने से बाबा के शरीर का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गए। गनीमत रही कि उन्‍हें चोट नहीं आई है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले रामदेव एक चुनावी मंच से भी गिर चुके हैं। कुछ महीने पहले साइकिल से गिरने का भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था।

ये वीडियो सोमवार का बताया गया है जब गुरु शरणानंद के आश्रम रमणरेती में रामदेव संतों को योग अभ्यास सिखा रहे थे। इस दौरान बाबा ने एक हाथी पर भी बैठकर योग के आसन किए थे। उनका एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है जो करीब 22 सेकेंड का है। इसमें बाबा हाथी के ऊपर बैठकर योग का आसन कर रहे हैं। अचानक हाथी हिलता है और बाबा हाथी से नीचे गिर जाते हैं। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

संतों को बताए योग के फायदे
इससे पहले सोमवार को बाबा रामदेव ने आसनों से होने वाले लाभों के बारे में संतों को जानकारी दी थी। उन्होंने अनुलोम-विलोम व अन्य योग बताए थे। बाबा ने कहा कि योग करने से कठिन से कठिन रोग भी गायब हो जाते हैं। लोगों को सुबह और शाम योग करना चाहिए। वहीं गुरुशरणानंद महाराज ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से लोग योग करते आए हैं।

Related posts