कोरोना देश में: 19 दिन में 1.10 लाख एक्टिव केस कम हुए, 24 घंटे में 24 राज्यों में नए केस से ठीक होने वाले ज… – दैनिक भास्कर

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • मंगलवार को 71 हजार 869 नए केस आए, 81 हजार 945 मरीज ठीक हो गए, 990 की मौत हुई
  • अब तक 57.41 लाख मरीज ठीक हुए, 1.04 लाख की मौत हुई

देश में कोरोना के आंकड़ों ने फिर राहत दी है। मंगलवार को 71869 नए केस आए, 81945 मरीज ठीक हो गए, जबकि 990 की मौत हुई। 24 राज्यों में नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही। बीते 19 दिनों में 1.10 लाख एक्टिव केस कम हुए हैं। 17 सितंबर को देश में सबसे ज्यादा 10.17 लाख एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 9.7 लाख हो गए हैं।

देश में अब तक 67.54 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 57.41 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.04 लाख लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। देश में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.3% चल रहा है, यानी हर 100 टेस्ट पर आठ लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। मंगलवार को कुल 11 लाख 99 हजार 758 टेस्ट किए गए। अब तक कुल 8 करोड़ 22 लाख 71 हजार 654 टेस्ट किए जा चुके हैं।

image

48% मौतें देश के 25 जिलों में हुईं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में संक्रमण से अब तक 48% मरीजों की मौत आठ राज्यों के 25 जिलों में हुई हैं। इनमें भी 15 जिले महाराष्ट्र के हैं। कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और गुजरात के 2-2, जबकि पंजाब, उत्तरप्रदेश, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के 1-1 जिले हैं। मतलब कोरोना से हुई मौतों का सबसे ज्यादा असर इन्हीं जिलों में हुआ है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को डेथ रेट 1% से कम करने की कोशिश करने को कहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु समेत 10 राज्य ऐसे हैं, 77% एक्टिव केस हैं। इनमें भी तीन राज्य ऐसे हैं जहां 50% एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस पिछले दो हफ्ते से लगातार कम हो रहे हैं। यह एक अच्छा संकेत है।

पीक घोषित किया तो लोग लापरवाह हो जाएंगे
स्वास्थ्य मंत्रालय का यह भी कहना है कि डब्ल्यूएचओ के पैमाने पर देखें तो देश में कोरोना का पीक आ चुका, अब दूसरी लहर रोकने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। देश में 22 सितंबर से 5 अक्टूबर तक लगातार 14 दिन एक्टिव केस बढ़ने की दर शून्य से नीचे रही। डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुसार, दुनिया के सभी देशों में इसी आधार पर पीक घोषित हुआ था। हालांकि, मंत्रालय का कहना है कि आंकड़ों के आधार पर पीक घोषित किया तो लोग लापरवाह हो सकते हैं। त्योहारी सीजन में हमें और ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है।

image

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
मंगलवार को 1570 केस आए, 2161 मरीज ठीक हुए, जबकि 25 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 38 हजार 668 केस आ चुके हैं, 1 लाख 18 हजार 39 लोग ठीक हो चुके हैं, 18 हजार 141 संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जबकि 2488 मरीजों की मौत हो चुके हैं।

image

2. राजस्थान
मंगलवार को 2121 केस आए, 2027 मरीज ठीक हुए, जबकि 15 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 48 हजार 316 केस आ चुके हैं। 1 लाख 25 हजार 448 मरीज ठीक हो चुके हैं, 2194 का इलाज चल रहा है, जबकि 1574 मरीज जान गंवा चुके हैं। राज्य में अब तक 32.45 लाख से ज्यादा टेस्टिंग हो चुकी है।

image

3. बिहार
मंगलवार को 1265 केस आए, 1255 लोग ठीक हुए और 61 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 90 हजार 123 लोग केस आ चुके हैं। इनमें से 1 लाख 77 हजार 929 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 925 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 11 हजार 268 मरीजों का इलाज चल रहा है।

image

4. महाराष्ट्र
मंगलवार को 12 हजार 158 केस आए, 17 हजार 141 मरीज ठीक हुए और 370 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 14 लाख 65 हजार 911 केस आ चुके हैं। इनमें से 11 लाख 79 हजार 726 ठीक हो चुके हैं, 2 लाख 37 हजार 23 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 38 हजार 717 मरीजों की मौत हो चुकी है।

image

5. उत्तरप्रदेश
मंगलवार को 3663 केस आए, 4432 मरीज ठीक हो गए, 61 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 4 लाख 20 हजार 937 केस आ चुके हैं, 3 लाख 70 हजार 753 मरीज ठीक हो चुके हैं, 44 हजार 31 का इलाज चल रहा है, जबकि 61 हजार 53 की मौत हो चुकी है। राज्य में 17 सितंबर के बाद से 23 हजार 235 एक्टिव केस (करीब 38%) कम हुए हैं।

image

Related posts