भाजपा 121 और जदयू 122 सीटों पर चुनाव लड़ेगी; मांझी की पार्टी को भी जदयू के कोटे से 7 सीटें मिलेंगी; भाजपा के कोटे से VIP को सीटें मिल सकती हैं

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चल रही ऊहापोह के बीच भाजपा और जदयू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि हम लोगों का एनडीए गठबंधन है और इसमें हम लोगों की बातचीत हो चुकी है। ऐलान नहीं किया गया था। जदयू के जिम्मे 122 सीटें दी गई हैं। हम पार्टी को इसी में 7 सीटें दी हैं। भाजपा के खाते में 121 सीटें हैं और वीआईपी को इन्हीं सीटों में से हिस्सा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा- कोरोना का जो प्रकोप दुनिया में हुआ है। हम लोगों ने बिहार में इसके लिए बहुत काम किया है। 10 लाख की आबादी पर जितनी जांच है बिहार में, देश के एवरेज से 3 हजार ज्यादा है। जिनकी मृत्यु होती है, वो दर भी कम है। ठीक होने वालों की संख्या 93 फीसदी से ज्यादा है।

नीतीश ने कहा कि मैं प्रवासी शब्द का पक्षधर नहीं हूं। कोई कहीं जाता है तो उसे प्रवासी कहना ठीक नहीं है। बिहार में क्या दूसरे राज्यों के लोग नहीं हैं। केरल के लोग या महाराष्ट्र के लोग बिहार में नहीं हैं क्या? बिहार के लोग जो बाहर गए थे, हमने एक-एक से संपर्क किया। 21 लाख लोगों को एक-एक हजार रु की सहायता दी।

जायसवाल ने कहा- नीतीश का नेतृत्व मानने वाले ही बिहार एनडीए में रहेंगे

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा से बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, भूपेंद्र यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल, प्रेम कुमार और सुशील कुमार मोदी के साथ-साथ अशोक चौधरी, आरसीपी सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह और ललन सिंह भी मौजूद हैं।

इससे पहले कहा गया था कि तीन बजे दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, लेकिन अचानक करीब 3:15 बजे संजय जायसवाल होटल चाणक्य में बने पार्टी के मीडिया सेंटर में आए। उन्होंने मीडिया को सिर्फ 44 सेकेंड संबोधित किया। कहा कि नीतीश का नेतृत्व मानने वाले ही बिहार एनडीए में रहेंगे।

पहले वीआईपी के मुकेश सहनी के मौजूद रहने की चर्चा थी

इस बात की भी चर्चा थी कि संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीआईपी के मुकेश सहनी भी मौजूद रहेंगे। वे अब से कुछ ही देर पहले नई दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। मुकेश ने शनिवार को महागठबंधन द्वारा सीटों के बंटवारे की घोषणा के लिए बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनचाही सीटें न मिलने पर महागठबंधन से अलग होने की घोषणा की थी।

इसके बाद वह दिल्ली गए थे जहां भाजपा के नेताओं के साथ उनकी बैठक हुई। बैठक में वीआईपी के एनडीए का हिस्सा बनने की बात तय हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनडीए में शामिल हम का कोई नेता मौजूद नहीं रहेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- कोरोना का जो प्रकोप दुनिया में हुआ है। हम लोगों ने बिहार में इसके लिए बहुत काम किया है। 10 लाख की आबादी पर जितनी जांच है बिहार में, देश के एवरेज से 3 हजार ज्यादा है।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts