ट्रैक्टर चलाकर हरियाणा पहुंचे राहुल; ज्यादा लोगों के साथ जाने की इजाजत नहीं मिली; धरने के बाद 100 कार्यकर्ताओं के साथ जाने दिया

कृषि कानूनों का विरोध कर रही कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली मंगलवार को हरियाणा बॉर्डर पर पहुंची। राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा जाने की मांग की। 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जाने की परमिशन नहीं थी, ऐसे में पुलिस ने रैली को रोक दिया। यहां धक्का-मुक्की भी हुई और राहुल धरने पर बैठ गए। कुछ देर बातचीत के बाद राहुल को 100 कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा में एंट्री दे दी गई।

पुलिस ने कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। कुरुक्षेत्र और करनाल में 6-6 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं।

कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली के अपडेट्स…

  • ट्रैक्टर रैली पटियाला से हरियाणा बॉर्डर पहुंची है।
कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली पटियाला से निकली थी और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खत्म होगी।
  • कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पटियाला से ही रैली के साथ हैं।
  • पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा भी रैली में शामिल हैं।
हरियाणा के हिसार में डिप्टी सीएम और बिजली मंत्री के घर का घेराव करने पहुंचे किसान, बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया। किसानों को रोकने के लिए करीब दो हजार पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

यात्रा की इजाजत ली, रैली की नहीं
पुलिस इस ट्रैक्टर रैली की वीडियोग्राफी करेगी। कुमारी शैलजा ने करनाल और कुरुक्षेत्र के डीएम से यात्रा की इजाजत ली है, रैली की नहीं। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राहुल गांधी को हरियाणा आने से रोका नहीं जाएगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

रैली के दौरान राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाते हुए। साथ में हरीश रावत (दाएं)।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts