चौथे दिन 600 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई; ठाणे में मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार के पार, मुंबई के बाद सबसे ज्यादा मौतें इसी शहर में हुईं

देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 27 हजार के पार हो गया। अब तक 27 हजार 502 लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं। रविवार को फिर से मरने वालों की संख्या 600 से ज्यादा रही। पिछले 24 घंटे में 674 मरीजों ने दम तोड़ दिया। ये चौथा दिन है, जब 600 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई। इसके पहले शनिवार को छोड़कर पिछले 3 दिन लगातार 600 से ज्यादा मौतें हुईं हैं।

महाराष्ट्र में 258 मौतें, ठाणे में मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार के पार
रविवार को 20 राज्यों में 674 लोगों ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 258 मरीजों की मौत हुई। यहां ठाणे में मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार के पार हो गया। मुंबई के बाद ठाणे देश का दूसरा ऐसा शहर है जहां सबसे ज्यादा 2,036 लोगों ने जान गंवा दी। पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो यहां अब तक 11,854 लोगों की मौत हो चुकी है।

20 राज्यों में संक्रमितों ने जान गंवाई
पिछले 24 घंटे में 20 राज्यों में 674 मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कर्नाटक में 91 मरीजों की मौत हुई। उधर, तमिलनाडु में 78, आंध्र प्रदेश में 56, उत्तर प्रदेश में 38, पश्चिम बंगाल में 36, दिल्ली में 31, गुजरात में 20, मध्य प्रदेश में 15, पंजाब और जम्मू कश्मीर में 8-8, ओडिशा में 7, राजस्थान और तेलंगाना में 6-6, हरियाणा में 5, असम में 4, केरल, बिहार और मेघालय में 2-2 मौतें हुईं। गोवा में एक मरीज ने दम तोड़ दिया।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 11,854
दिल्ली 3,628
गुजरात 2,146
तमिलनाडु 2,481
पश्चिम बंगाल 1,112
उत्तर प्रदेश 1,146
कर्नाटक 1,336
मध्य प्रदेश 689
राजस्थान 538
तेलंगाना 403
हरियाणा 322
आंध्र प्रदेश 642
पंजाब 230
जम्मू कश्मीर 222
बिहार 167
उत्तराखंड 50
केरल 38
ओडिशा 103
झारखंड 42
छत्तीसगढ़ 21
असम 55
हिमाचल प्रदेश 10
चंडीगढ़ 11
पुडुचेरी 22
मेघालय 02
लद्दाख 01
त्रिपुरा 03
गोवा 19
अरुणाचल प्रदेश 03
दादरा एंड नागर हवेली 02
कुल 27,502

6 दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

तारीख

मौतें
16 जून 2,004
11 जुलाई 541
13 जुलाई 540
14 जुलाई 587
15 जुलाई 601
16 जुलाई 680
17 जुलाई 672

06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई 5,714
ठाणे

2,036

अहमदाबाद 1,550
पुणे 1,359
चेन्नई 1,431
कोलकाता 576

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

More than 600 people lost their lives on the fourth day; The death toll in Thane crosses 2 thousand, the highest number of deaths in this city after Mumbai.

Source: DainikBhaskar.com

Related posts