Corona Update@18JULY: झारखंड में आज 275 कोरोना पॉजिटिव, 24 घंटे में 12 मौत, अबतक 5385; जानें ताजा हाल – दैनिक जागरण

Publish Date:Sun, 19 Jul 2020 05:47 PM (IST)

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है। शनिवार को राज्‍य के सभी 24 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। रात 11 बजे तक यहां आज कुल 275 नए केस मिले। जबकि 79 स्वस्थ हुए। आज‍ जिन 275 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है, उनमें राजधानी रांची में सबसे अधिक 61, गिरिडीह में 23, देवघर में 18, चतरा में 17, लातेहार में 16, धनबाद में 14, पूर्वी सिंहभूम में 10, कोडरमा में 11,  रामगढ़, बोकारो तथा गुमला में नौ-नौ, साहिबगंज में छह, गढ़वा में पांच, दुमका, पाकुड़, पलामू, हजारीबाग तथा प. सिंहभूम में तीन-तीन, गोड्डा, जामताड़ा, सिमडेगा तथा लोहरदगा में दो-दो, खूंटी तथा सरायकेला में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। आज के ताजा मामलों के साथ ही राज्‍य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 5385 पर पहुंच गया है। रांची में 20, कोडरमा में पांच, सरायकेला में चार, रामगढ़ में तीन, जामताड़ा तथा साहिबगंज में एक-एक समेत आज राज्‍य में कुल 34 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्‍त हुए हैं।

राज्‍य में बीते 24 घंटे में कुल 12 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। गुरुवार को 8 और शुक्रवार को 4 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्‍या 52 पर पहुंच गई है। दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रिम्‍स में शनिवार को कुल 451 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 387 सैंपल निगेटिव और 53 केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी संक्रमितों को कोविड अस्‍पताल में दाखिल कराया गया है। आज अभी तक 232 नए संक्रम‍ित की पहचान हुई है। 34 कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं। रिम्‍स से मिले कोरोना के नए मरीजों में सबसे अधिक मिलिट्री हॉस्पिटल, नामकुम, रांची से 19 कोरोना मरीज सामने आए हैं। रिम्‍स में 11, कोडरमा में 8, रामगढ़ में 6, चतरा में 7, सरायकेला में 6, पाकुड़ व लोहरदगा में 5-5, पलामू में 2 नए मामले सामने आए हैं।

झारखंड में शनिवार को मिले 275 कोरोना संक्रमित

  1. रांची : 61
  2. गिरिडीह : 23
  3. देवघर : 18
  4. चतरा : 17
  5. लातेहार : 16
  6. धनबाद : 14
  7. कोडरमा : 11
  8. जमशेदपुर : 10
  9. रामगढ़ : 09
  10. बोकारो : 09
  11. गुमला : 09
  12. साहिबगंज : 06
  13. गढ़वा : 05
  14. पाकुड़ : 03
  15. दुमका : 03
  16. पलामू : 03
  17. हजारीबाग : 03
  18. प‍ सिंहभूम : 03
  19. गोड्डा : 02
  20. जामताड़ा : 02
  21. सिमडेगा : 02
  22. लोहरदगा : 02
  23. सरायकेला : 01
  24. खूंटी : 01

पहले एक हजार केस मिले थे 67 दिनों में, अब तीन दिनों में ही मिल रहे

राज्य में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। झारखंड में जहां पहले एक हजार मरीज मिलने में 67 दिन लग गए थे, वहीं अब तीन दिनों में ही इतने नए केस मिल रहे हैं। आंकड़ा अब पांच हजार से अधिक हो गया है। इस माह वायरस के संक्रमण बढ़ने का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि राज्य में कोरोना के सामने आए कुल मामले में आधे से अधिक इस माह ही मिले। इस माह दो बार एक दिन में मिलनेवाले नए केस का आंकड़ा 300 से ऊपर चला गया। इधर, शनिवार को भी शाम तक विभिन्न जिलों में सौ से अधिक मरीज मिल चुके थे, जबकि रिम्स में पूरी क्षमता के अनुरूप जांच नहीं हो पाई थी। धनबाद में एक मरीज की मौत भी हुई है। राहत की बात यह है कि विभिन्न जिलों में कई मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

झारखंड कोरोना मीटर

  • नए मामले : 275
  • आज मौत : 01
  • एक दिन पूर्व मिले मामले : 305
  • सक्रिय मरीज : 2581
  • अब तक स्वस्थ : 2577
  • कोरोना के कुल मामले : 5385
  • अबतक मौत : 52
  • अबतक हुई जांच : 208506

राज्य में कुल मामले के आधे से अधिक जुलाई माह में ही मिले

रिम्स में 451 सैंपल की हुई जांच में 53 पॉजिटिव पाए गए। यहां हुई जांच में कोडरमा में आठ, चतरा में सात, रामगढ़ में छह, पलामू में दो नए संक्रमित पाए गए। वहीं, रिम्स में इलाज के लिए पहुंचे 11 मरीज संक्रमित मिले हैं। मिलिट्री अस्पताल, नामकुम के भी 19 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। सरायकेला में भी छह तथा पाकुड़ तथा लोहरदगा में भी पांच-पांच नए मरीज मिले हैं।

लातेहार में सिविल सर्जन डा. संतोष कुमार श्रीवास्तव कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। राज्य में यह दूसरा मामला है जब कोई सिविल सर्जन संक्रमित हुआ है। इससे पहले, लोहरदगा के सिविल सर्जन कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यहां अबतक कई चिकित्सक कोरोना से संक्रमित होते रहे हैं। इधर, शनिवार को धनबाद में सांसद पीएन सिंह के अधिवक्ता पुत्र के संक्रमित ड्राइवर की मौत हो गई। राज्य में यह कोरोना मरीजों की 52वीं मौत है। राज्य में कोरोना के कुल मामले 5385 हो गए हैं, हालांकि इनमें 2577 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या वर्तमान में 2581 हो गई है।

कब मिले कितने केस

  • पहला मरीज : 31 मार्च
  • पहले एक हजार मामले : 6 जून
  • दूसरे एक हजार मामले : 20 जून
  • तीसरे एक हजार मामले : 7 जुलाई
  • चौथे एक हजार मामले : 14 जुलाई
  • पांचवें एक हजार मामले : 17 जुलाई

कब मिले कितने मरीज

  • 7 जुलाई – 179
  • 8 जुलाई – 136
  • 9 जुलाई – 170
  • 10 जुलाई – 156
  • 11 जुलाई – 162
  • 12 जुलाई – 94
  • 13 जुलाई – 204
  • 14 जुलाई – 268
  • 15 जुलाई – 330
  • 16 जुलाई – 229
  • 17 जुलाई – 305

Posted By: Alok Shahi

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

Related posts