लगातार तीसरे दिन 600 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई, मुंबई के बाद पुणे और ठाणे में बढ़ा मौत का ग्राफ, हर रोज 50 लोग दम तोड़ रहे

देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा शुक्रवार को 26 हजार के पार हो गया। लगातार तीसरे दिन 600 से ज्यादा लोगों ने जान गंवा दी। पिछले 24 घंटे में 672 मरीजों की मौत हुई। इसके पहले बुधवार को 601 और गुरुवार को 680 मरीजों ने दम तोड़ा था। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा 26,281 हो गया।

देश में सबसे ज्यादा मौतें अभी तक महाराष्ट्र में हुई हैं। यहां शुक्रवार को सबसे ज्यादा 258 मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र में मुंबई के बाद पुणे और ठाणे सबसे बड़े हॉटस्पॉट के रूप में सामने आए हैं। यहां अब हर रोज 50 से 70 लोगों की मौत हो रही है। शुक्रवार को ठाणे में 57 और पुणे में 45 मरीजों की मौत हो गई। ठाणे में अब तक 1,964 और पुणे में 1,282 लोग दम तोड़ चुके हैं।

आज 24 राज्यों में 672 मरीजों की मौत
शुक्रवार को 24 राज्यों में 672 मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र के अलावा सबसे ज्यादा कर्नाटक में 115 मरीजों ने जान गंवा दी। लगातार दूसरा दिन था जब यहां 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु में 79, आंध्र प्रदेश में 42, उत्तर प्रदेश में 38, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में 26-26, गुजरात में 17, पंजाब, मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर में 9-9, राजस्थान में 8, तेलंगाना में 7, ओडिशा और बिहार में 6-6, हरियाणा में 5, पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ में 3-3, गोवा में 2 मौतें हुईं। असम, केरल, उत्तराखंड और लद्दाख में 1-1 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 11,452
दिल्ली 3,571
गुजरात 2,107
तमिलनाडु 2,315
पश्चिम बंगाल 1,049
उत्तर प्रदेश 1,084
कर्नाटक 1,152
मध्य प्रदेश 689
राजस्थान 538
तेलंगाना 403
हरियाणा 322
आंध्र प्रदेश 534
पंजाब 230
जम्मू कश्मीर 222
बिहार 167
उत्तराखंड 50
केरल 38
ओडिशा 103
झारखंड 42
छत्तीसगढ़ 21
असम 55
हिमाचल प्रदेश 10
चंडीगढ़ 11
पुडुचेरी 22
मेघालय 02
लद्दाख 01
त्रिपुरा 03
गोवा 19
अरुणाचल प्रदेश 03
दादरा एंड नागर हवेली 02
कुल 26,281

6 दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

तारीख

मौतें
16 जून 2,004
10 जुलाई 520
11 जुलाई 541
13 जुलाई 540
14 जुलाई 587
15 जुलाई 601
16 जुलाई 680

06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई 5,585
अहमदाबाद 1,532
ठाणे 1,964
पुणे 1,282
चेन्नई 1,373
कोलकाता 549

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

More than 600 people lost their lives for the third consecutive day, after Mumbai, Pune and Thane increased the graph of death, 50 people are dying every day

Source: DainikBhaskar.com

Related posts