सरेंडर के लिए महाकाल क्यों?/ गैंगस्टर विकास दुबे ने ऑपरेशन करवाकर हाथ में दुर्गा कवच डलवाया, महाकाल के दर्शन करने हर साल जाता था उज्जैन – Dainik Bhaskar

विकास दुबे की मां ने कहा- बेटे को महाकाल ने बचा लिया, वह हर साल बाबा का शृंगार करने उज्जैन जाता थाविकास ने घर में मंदिर बनवाया, हर दिन दो घंटे पूजा-पाठ करता था

दैनिक भास्कर

Jul 09, 2020, 03:50 PM IST

कानपुर. कानपुर के बिकरु गांव में 8 पुलिसवालों की हत्या करने वाला 5 लाख का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। विकास महाकालेश्वर का भक्त है। घर पर भी रोज 2 घंटे पूजा करता था। इसके साथ सावन के महीने में वह सोमवार को आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए जाता था। विकास ने महंत शोभन सरकार के कहने पर 2003 में हाथ के अंदर ऑपरेशन करवाकर जीवनरक्षक दुर्गा कवच को डलवा लिया था।

इधर, विकास की गिरफ्तारी के बाद उनकी मां सरला देवी के भी सुर बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि बेटे को महाकाल ने बचाया है। सुबह बच्चे टीवी देख रहे थे, तभी हमें गिरफ्तारी की खबर मिली। मध्य प्रदेश में विकास की ससुराल है। वह हर साल महाकाल के दरबार में जाता था, जहां वह बाबा का शृंगार करता था। महाकाल ने ही उसे बचाया है। सरकार जो उचित समझे, करे। मेरे कहने से कुछ नहीं होगा। वे भाजपा में तो हैं नहीं, सपा में हैं। इससे पहले कानपुर शूटआउट के बाद विकास की मां ने कहा था कि उनके बेटे ने जो किया है, उसके लिए उसका एनकाउंटर ही होना चाहिए।

अकाल मौत से बचने के लिए महाकाल का सहारा लिया
विकास दुबे 2 जुलाई की रात से फरार था। 6 दिन से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। गुरुवार को वह महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल के दर्शन करने गया था। उसका मानना था कि महाकाल के दर्शन करने से अकाल मृत्यु से मुक्ति मिल जाती है।

घर में मंदिर बनवाया
विकास ने 2001 में कानपुर देहात के शिवली थाने के भीतर भाजपा नेता और राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की हत्या कर दी थी। इस घटना के 4 महीने बाद उसने कोर्ट में सरेंडर किया। बाद में जेल से छूटा तो उसे हर पल जान पर खतरा सताने लगा था। गांव में भी उसने घर में मंदिर बना रखा था।

कानपुर शूटआउट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

1. गैंगस्टर की गिरफ्तारी, चश्मदीद की जुबानी / सुरक्षाकर्मी 2 घंटे तक विकास के आगे-पीछे घूमे, पूछा- जूता स्टैंड मैं बैग रख दूं; पकड़ाया तो हाथापाई करने लगा

2. उज्जैन में ऐसे हुई विकास दुबे की गिरफ्तारी : वीआईपी दर्शन के लिए 250 रु की रसीद कटवाई, दर्शन के बाद लौटा और पुलिस से कहा- मैं विकास दुबे, मुझे पकड़ लो

3कानपुर शूटआउट की इनसाइड स्टोरी / सीओ-एसओ की आपसी खींचतान में 8 पुलिसवालों की जान गई, नेताओं से लेकर सीनियर पुलिस अफसर तक सवालों के घेरे में

4. कानपुर शूटआउट: 24 घंटे में 3 एनकाउंटर / विकास दुबे का करीबी प्रभात मिश्रा कानपुर में मारा गया, दूसरा साथी बऊआ दुबे इटावा में ढेर

Related posts