विकास दुबे की पत्नी और बेटे को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, नौकर को दौड़ाकर पकड़ा – अमर उजाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 09 Jul 2020 08:30 PM IST

एसटीएफ ने विकास दुबे की पत्नी और उसके बेटे को गिरफ्तार किया
– फोटो : amar ujala

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

ख़बर सुनें

कानपुर देहात में आठ पुलिस कर्मियों की हत्याएं करने के आरोपी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे उर्फ सोना व उनके बेटे को एसटीएफ ने लखनऊ में पकड़ लिया है। दोनों कृष्णा नगर के नारायण पुरी मोहल्ले में एक खाली प्लाट के पास से पकड़े गए हैं। इसके साथ ही विकास के नौकर को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया है। बता दें कि आज ही सुबह विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन

महाकाल मंदिर की सुरक्षा अधिकारी ने विकास की गिरफ्तारी को लेकर किए कई खुलासे

महाकाल मंदिर की सुरक्षा अधिकारी रूबी यादव ने विकास की गिरफ्तारी को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि सबसे पहले विकास को एक फूल वाले ने देखा था, फूल वाले ने हमारी टीम को जानकारी दी थी। लेकिन मैंने कन्फर्म होने तक अपनी टीम को उसे पकड़ने से रोक दिया। फिर हमारी टीम विकास के पीछे लग गई, उसने 250 रुपये का टिकट लिया और शंख द्वार से अंदर घुसा। 

Kanpur Encounter: विकास दुबे और उसके 7 ‘हाथ’, पांच का एनकाउंटर तीन गिरफ्तार, पढ़िए सातों की क्राइम कुंडली

रूबी ने आगे बताया कि हमारे पास जो फोटो थी उसके मुताबिक उसका हुलिया बदला हुआ था। अब उसने बाल छोटे करा लिए थे, चश्मा और मास्क लगा रखा था। जब तक उसने मंदिर में दर्शन किए, उतनी देर उसकी फोटो को गूगल पर सर्च किया।

रूबी ने बताया कि गूगल पर जो उसकी वांटेड वाली फोटो थी उसमें उसके सिर पर निशान था और जो हमारे पास जो वीडियो था उसको मैंने जूम करके देखा तो उसके माथे पर चोट के निशान थे। इसके बाद कन्फर्म हो गया कि यही विकास दुबे है। 

इसके बाद, एसपी साहब को जानकारी दी। उसका आईडी कार्ड भी फर्जी था। जब उससे उसका नाम पूछा तो उसने शुभम बताया लेकिन आई कार्ड में नवीन पाल था।

Vikas Dubey Arrest: 8 पुलिस वालों का हत्यारा विकास दुबे गिरफ्तार, आत्मसमर्पण किया या पकड़ा गया…5 बड़े सवाल

रूबी ने खुलासा किया कि विकास ने मंदिर में ही कबूला कर लिया था कि वही विकास दुबे है। इस दौरान उसने एक गार्ड से हाथपाई भी की थी। उसके अंदर डर नहीं था। थोड़ी देर के बाद पुलिस आ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related posts