मुंबई में 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी; हाईटाइड में 5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं; बीएमसी ने तट पर न जाने को कहा

मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटेमेंभारी बारिश की चेतावनी दीहैं। शनिवार कोइन इलाकों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।इससे पहले शुक्रवार को लगभग पूरे दिन मुंबई समेत उपनगरीय ठाणे, पालघर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई थी। रत्नागिरी और रायगढ़ के कुछ इलाकों में भी जलभराव हुआ।

मुंबई में शनिवार सुबह से बादलों ने डेरा जमा लिया है। कई इलाकों में बारिश हो रही है।
हिंद माता इलाके में साइकिल से जा रहा एक शख्स सड़क पर जमा पानी की तस्वीर मोबाइल में कैद करता हुआ।

सुबह से ही मुंबई के इन इलाकों मेंबारिशहो रही
शनिवार सुबह से भी मुंबई के सबअर्बन इलाकों में 5 से 10 मिमीके बीच बारिश हुई है। इनमें विले पर्ले, अंधेरी, माटुंगा, किंग सर्कल, एंटॉप हिल, बांद्रा और मलाड के कुछ इलाके शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को बारिश से मुंबई शहर और उपनगरों में जगह-जगह पानी भर गया। इनमें दादर, माटुंगा, वर्ली नाका, लालबाग, किंग्ससर्कल, सायन, कुर्ला, अंधेरी समेत कई इलाके शामिल थे।

भारी बारिश के बाद मुंबई के हिंद माता इलाके में सड़कों पर जमा पानी के बीच जाती एक कार।

आज महाराष्ट्र में यहां बारिश होने की संभावना
मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ और रत्नागिरीमें कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने के आसारहैं।

सड़क पर जमा पानी के बीच मुंबई के हिंदमाता इलाके में सड़क क्रॉस करती एक महिला।

कई जगह यातायात डायवर्ट किया गया
शुक्रवार को हिंद माता और गोलदेवल इलाके में सड़क पर पानी भरने के कारण यातायात को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट करना पड़ा। अंधेरी सबवे से यातायात को रोक दिया गया। मुलुंड में कई जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। कई जगह पेड़ गिरने और शॉर्ट सर्किट की भी शिकायतें बीएमसी को मिलीं। लॉकडाउन की वजह से सड़कों पर ज्यादा लोग नहीं थे, फिर भी बारिश के कारण सड़कों पर गाड़ियों का जाम लगा रहा।

शनिवार सुबह से हो रही बारिश से मुंबई के कई निचले इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है।
मुंबई में शनिवार सुबह से बारिश होने के कारण कई निचले इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।
कुछ घंटे की बारिश के बाद मुंबई के हिंद माता इलाके में शुक्रवार को ऐसा हाल हो गया था।
शुक्रवार शाम को मुंबई के चिंचोली बंदर इलाके में भारी बारिश के कारण सड़कों पर घुटानों तक पानी भर गया था।
मुंबई के चिंचोली बंदर इलाके में भारी बारिश के बीच सड़क पार करती एक महिला।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

यह तस्वीर मुंबई के हिंद माता इलाके की है। मुंबई में बारिश के बाद लगभग पूरे शहर में ऐसे ही हालात नजर आ रहे हैं। शुक्रवार शाम पानी में फंसे लोगों को बीएमसी कर्मचारी सहारा देते नजर आए।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts