पश्चिम बंगाल में 1 जून से धार्मिक स्थल खुलेंगे, लेकिन 10 से ज्यादा लोगों को इकट्ठे होने की इजाजत नहीं होगी

31 जून के बाद लॉकडाउन खत्म होगा या जारी रहेगा, इस पर असमंजस बरकरार है। गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में मुख्यमंत्रियों की राय के बारे में बता दिया है। इस बीच, ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में एक जून से धार्मिक स्थल खोले जाएंगे, पर यहां एक बार में 10 से ज्यादा लोगों को जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

आज 2054 केस सामने आए

देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 67 हजार 437 हो गई है। आज संक्रमण के 2054 मामले सामने आए। 433 लोग ठीक हुए, जबकि 86 की मौत हुई। इनमें से अकेले दिल्ली में ही 82 लोगों ने जान गंवाई।दिल्ली में आज1106 संक्रमित बढ़े। यहां एक दिन में संक्रमितों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक दिन पहले ही शुक्रवार को यहां 1024 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं।

दिल्ली के अलावा कर्नाटक में 178, उत्तराखंड में 102, राजस्थान में 91, ओडिशा में 63, हरियाणा में 31, असम में 30, हिमाचल प्रदेश में 9, नगालैंड में 7 और छत्तीसगढ़ में 6 मरीज मिले। इनके अलावा 341 मरीजों और बढ़े, लेकिन ये किन राज्यों से हैं यह स्पष्ट नहीं हो सका।

ये आंकड़े Covid19.Org के आधार पर हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 लाख 65 हजार 799 लोग संक्रमित हुए हैं।इनमें से 89 हजार 987 का इलाज चल रहा है। 71 हजार 105 ठीक हो चुके हैं और 4706 की मौतहो चुकी है।

अपडेट्स…

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि 1 जून से मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे खुलेंगे, लेकिन 10 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं मिलेगी। धार्मिक स्थलों पर सभाएं भी नहीं कर सकेंगे।
  • रेल मंत्रालय ने अपील की है कि गर्भवती महिलाएं, 10 साल से छोटे बच्चे और 65 साल से अधिक के बुजुर्ग जरूरी होने पर ही ट्रेन से सफर करें। मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि इन लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण का ज्यादा खतरा है।
  • राज्यसभा सचिवालय के एक अधिकारी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद संसद भवन के उपभवन के 2 फ्लोर और राज्यसभा सचिवालय को सैनिटाइजेशन के लिएसील कर दिया गया है।
  • कोरोना संक्रमितोंके मामले में भारत दुनिया में 9वें नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका पहले स्थान पर है। एशिया में सबसे ज्यादा संक्रमित भारत में हैं। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार कोसभी मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन बढ़ाए जाने के मामले पर बातचीत की। उन्होंने 31 मई को देशबंदी का चौथा चरण खत्म होने से पहले राज्यों से सुझाव मांगे हैं।

कोरोनावायरस: 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 17,68,461 1,03,330 4,98,725
ब्राजील 4,38,812 26,764 1,93,181
रूस 3,79,051 4,142 1,50,993
स्पेन 2,84,986 27,119 1,96,958
ब्रिटेन 2,69,127 37,837 उपलब्ध नहीं
इटली 2,31,732 33,142 1,50,604
फ्रांस 1,82,913 28,596 66,584
जर्मनी 1,82,313 8,555 1,63,200
तुर्की 1,60,979 4,461 1,24,369
भारत 1,65,348 4,710 70,786

ये आंकड़ेhttps://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख

केस
27 मई 7271
28 मई 7258
24 मई 7111
23 मई 6665
22 मई 6570

पांच राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश: गुरुवार को 192 नए मामले सामने आए और 8 मौतें हुईं। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7453 हो गई है। राज्य के 52 में से 51 जिलों में संक्रमण पहुंच गया है। कटनी में 9 साल की बच्ची संक्रमित मिली है। यह जिले में कोरोना का पहला मामला है। अब निवाड़ी जिला ही संक्रमण से बचा है।
यह तस्वीर मेरठ की है। एक प्रवासी महिला तपती दोपहर के बीच अपने बच्चे को गोद में लिए बस का इंतजार कर रही है।
  • महाराष्ट्र: गुरुवार को संक्रमण के 2598 नए मामले सामने आए, 698 मरीज ठीक हुए और 85 की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 59 हजार 546 हो गई है। 18 हजार 616 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 1982 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।
यह पेंटिंग मुंबई के गुरुकुल आर्ट स्कूल के एक टीचर ने बनाई है। इसके जरिए उन्होंने उन पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी है, जिन्होंने कोरोनावायरस की वजह से जान गंवा दी या अपनी जान जोखिम में डालकर महाराष्ट्र की रक्षा में जुटे हैं।
  • उत्तरप्रदेश: राज्य में प्रवासियों की वजह से गांवों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को कोरोना के 179 मरीज मिले और 15 की मौत हुई। राज्य में अब तक 7170 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 1820 प्रवासी हैं। राज्य में इस बीमारी से 197 मौत हो चुकी हैं।
  • राजस्थान: यहां शुक्रवार को 91 संक्रमित मिले। इनमें झालावाड़ में 42, जयपुर और नागौर में 12-12, चूरू में 6, धौलपुर और उदयपुर में 5-5, अलवर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर में 2-2, कोटा में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8158 पहुंच गया। वहीं, जयपुर और झूंझुनूं में 1-1 व्यक्ति ने दम तोड़ा। राज्य में मौत का आंकड़ा 182 हो गया है।
यह तस्वीर फतेहपुर शेखावटी की है। यहां भीषण गर्मी और लॉकडाउन के बीच ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी अपने अस्थायी शेड को पानी डालकर ठंडा कर रहे हैं।
  • बिहार: राज्य में गुरुवार को 149 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से गया में 12, नवादा में 10, पूर्णिया में 8, सीवान, भागलपुर और खगड़िया में 5-5, सुपौल में 3, गोपालगंज में 2, जबकि औरंगाबाद और बेगूसराय में 1-1 मरीज मिला।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

ये तस्वीर कोलकाता की नाखोदा मस्जिद की है। जहां ईद के दिन लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts