67 हजार 575 केस: ऊर्जा मंत्रालय के अफसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद श्रम शक्ति भवन बंद किया गया

दिल्ली मेंऊर्जा मंत्रालय के एक अफसर की कोरोनारिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद श्रम शक्ति भवन की छठवीं मंजिल कोसील कर दिया गया है। इसी मंजिल पर ऊर्जा मंत्रालयका दफ्तर है। मंत्रालय की ओर से किए गए ट्वीट मेंयह जानकारी दी गईहै। इसमें कहा गया है कि ऑफिस में मंगलवार से कामकाज शुरू हो जाएगा।

उधर, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या67हजार 575 हो गई है। सोमवार को राजस्थान में 84, आंध्रप्रदेश में 38,हरियाणा में 28, ओडिशा में 14 और कर्नाटक में 10 मामले सामने आए। इससे पहलेरविवार को देश मेंएक दिन में सबसे ज्यादा4296 नए मरीज सामने आए। सबसे ज्यादा 1668 लोग ठीक भी हुए।ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में67 हजार 152 संक्रमित हैं। 44 हजार 29 का इलाज चल रहा है। 20 हजार 916 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2206 मरीजों की मौत हुईहै।

होम आइसोलेशन की नई गाइडलाइन जारी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बहुत हल्के लक्षण या प्री-सिम्प्टोमैटिक मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की गाइडलाइन में बदलाव किए हैं। ऐसे मरीज शुरुआती लक्षण दिखने के 17 दिन बाद आइसोलेशन खत्म कर सकेंगे। सैंपलिंग के दिन से 17 दिन गिने जाएंगे। दोनों मामलों में शर्त होगी कि 10 दिन से बुखार नहीं आया हो। इन मरीजों को तीन लेयर वाला मास्क पहनना होगा और उसे हर 8 घंटे पर बदलना होगा।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
10 मई 4296

04 मई

3656
06 मई 3602
07 मई 3344
08 मई 3563

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 22171 4199 832

गुजरात

8195 2545 493
दिल्ली 7233 2069 73
तमिलनाडु 7204 1959 47

राजस्थान

3814 2253 108
मध्यप्रदेश 3614 1676 215
उत्तरप्रदेश 3467 1653 79
आंध्रप्रदेश 2018 925 45
पंजाब 1823 166 31
पश्चिम बंगाल 1939

417

185
तेलंगाना 1196 751 30
जम्मू-कश्मीर 861 383 9
कर्नाटक 858 422 31
हरियाणा 731 310 10
बिहार 707 354 6

केरल

513

489

4
ओडिशा 391 68 3
चंडीगढ़ 173 24 3

झारखंड

160 78 3
त्रिपुरा 151 2 0
उत्तराखंड 68 46 1
छत्तीसगढ़ 59 49 0
असम 62 35 1

हिमाचल प्रदेश

55 35 3
लद्दाख 42 21 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0
मेघालय 13 10 1

पुडुचेरी

12 8 0
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में67 हजार 152 संक्रमित हैं। 44 हजार 29 का इलाज चल रहा है। 20 हजार 916 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2206 मरीजों की मौत हुईहै।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3614: इंदौर, भोपाल और उज्जैन में संक्रमण पूरी तरह काबू नहीं हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में अगले हफ्ते से रोजाना5-7 हजार टेस्टिंग होने लगेगी।इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या और बढ़सकती है। उधर, भोपाल में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नया प्रयोग किया जा रहा है। यहां निगेटिव रिपोर्ट वाले करीब 2000 लोगों कोदूसरी जगहशिफ्ट किया जा रहा है। रविवार को 200 लोगों को शिफ्ट किया गया।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से उतारी गईं पान की डलिया। हालांकि, कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए फिलहाल गुटखा, पान और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगी है।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3467:यहां बीते 24 घंटे में 107 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें से मेरठ के सबसे ज्यादा 22 औरआगरा के 13 मरीज शामिल हैं। आगरा में 2, जबकि कानपुर औरमेरठ में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है। राज्य में इस बीमारी सेअब तक 80 लोग जान गंवा चुके हैं।
यह तस्वीर लखनऊ की है। यहां रविवार को लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने मदर्स डे मनाया।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 22171:मुंबई के धारावी में 26 नए मामलों के साथ संक्रमितोंकी संख्या 859 होगई है। माहिम में भी 119 पॉजिटिव केस हो चुके हैं। उधर, पुणे नगर निगम की सीमा में 69 कंटेनमेंट इलाकों में सोमवार से सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे थे। जिले में शनिवार तक 2732 मामले सामने आ चुके हैं।
मुंबई के चेंबूर इलाके में लॉकडाउन के दौरान बच्चे खाली पड़े रेलवे ट्रैक पर क्रिकेट खेलते हुए। मुंबई कोरोना संक्रमण से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 22 हजार से ज्यादा केस आ चुके हैं।
  • राजस्थान, संक्रमित- 3898: यहां सोमवार को संक्रमण के 84 मामले आए। इनमें से उदयपुर में 40, जयपुर में 11, अजमेर में 6, पाली और चित्तौड़गढ़ में 5-5, राजसमंद और जालोर में 4-4, कोटा में 3, टोंक और करोली में 2-2, जबकि नागौर और डूंगरपुर में 1-1 मरीज मिला।
जयपुर में फ्लैग मार्च निकालते पुलिसवालों को आशीर्वाद देती महिलाएं। यहां कोरोना के 1200 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। यह राजस्थान में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है।
  • दिल्ली, संक्रमित- 7233: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को बताया कि देर रात यहां संक्रमण के 310 मामलों की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि राजधानी के सभी अस्पतालों में हर दिन होने वाली मौतों का ब्योरा देने को कहा गया है। यहां रविवार को दिन में भी संक्रमण के381 मामले आए थे।
यह तस्वीर दिल्ली की है। इस बेटी के मुंह पर मास्क और हाथ में सैनिटाइजर है। यानी मां ने कोरोना संक्रमण के बीच उसकी सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया है।
  • बिहार, संक्रमित- 707:यहां देर रात 11 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से खगड़िया के 5, बेगूसराय के 4 और बांका के 2 मरीज हैं। राज्य में अब तक354 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। यहां सिर्फ 3 जिले सीतामढ़ी, अररिया और पश्चिमी चंपारण ग्रीन जोन में हैं। इनके अलावा मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया रेड जोन में हैं, जबकि 29 जिले ऑरेंज जोन में हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

लखनऊ में मजदूर ट्रक से अपने गांव जाते हुए। क्वारैंटाइन और कागजी कार्रवाई से बचने के लिए कई मजदूर अब भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से नहीं जा रहे हैं।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts