बुकिंग शुरू होते ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट खोलने में लोगों को दिक्कत हुई; इन ट्रेनों में राजधानी जितना किराया होगा, कन्फर्म टिकट पर ही यात्रा होगी

रेलवे ने 12 मई से यात्रियों के लिए ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है। शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी यानी ये 15 रूटों पर चलेंगी। ट्रेनें दिल्ली से चलाई जाएंगी। 11 मई को 4 बजे रिजर्वेशन मिलना शुरू हो जाएगा। इन ट्रेनों के टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मिलेंगे, टिकट काउंटर पर नहीं। सभी कोच एसी और स्टॉप भी बेहद सीमित होंगे। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए राजधानी ट्रेनों के बराबर किराया देना होगा।

ट्रैफिक बढ़ने से वेबसाइट क्रैश

रेल मंत्रालय ने कहा कि टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप के जरिए ही बुक हो सकेंगे। रेलवे और आईआरसीटीसी के एजेंटों के जरिए टिकट बुक नहीं हो पाएंगे। तत्काल और प्रीमियम तत्काल का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। करंट बुकिंग भी नहीं की जा सकेगी। टिकट बुकिंग आज शाम 4 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन रेलवे की वेबसाइट लोड ही नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि टिकट बुकिंग के लिए बड़ी तादाद में लोग इस साइट को खोल रहे हैं, जिसके चलते यह लोड नहीं हो पा रही है।

किन रूट पर चलाई जाएंगी स्पेशलट्रेन?
ये पैसेंजर ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएंगी।
यात्रा के लिए रेलवे ने क्या कहा?

  • स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद ही रहेंगे। प्लेटफॉर्म टिकट, काउंटर टिकट नहीं जारी किए जाएंगे।
  • यात्रा के दौरान फेस कवर करना जरूरी है। डिपार्चर के वक्त स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • केवल उन्हीं यात्रियों को इजाजत मिलेगी, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं पाए जाएंगे।
  • केवल उन्हीं यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर आने की इजाजत दी जाएगी, जिनके टिकट कन्फर्म होंगे।
  • एक ट्रेन में 1700 सीटों की बुकिंग होगी। पहले इसके लिए 1200 सीटें निर्धारित की गई थी।

रेलवे ने टाइम टेबल जारी किया

क्रम संख्या कहां से कहां तक फ्रीक्वेंसी कहां-कहां रुकेगी कब से चलेगी
1 हावड़ा से नई दिल्ली रोज धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई 2020
2 नई दिल्ली से हावड़ा रोज धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
3 राजेंद्र नगर से नई दिल्ली रोज पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई
4 नई दिल्ली से राजेंद्र नगर रोज पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई
5 डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली रोज दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई
6 नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ रोज दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई
7 नई दिल्ली से जम्मू तवी रोज लुधियाना 13 मई
8 जम्मू तवी से नई दिल्ली रोज लुधियाना 14 मई
9 बेंगलुरु से नई दिल्ली रोज अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन 12 मई
10 नई दिल्ली सेबेंगलुरु रोज अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन 14 मई
11 तिरुवनंतपुरम से
नई दिल्ली
मंगल, गुरुवार, शुक्रवार अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा 15 मई
12 नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम मंगल, बुध और रविवार अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा 13 मई
13 चेन्नै सेंट्रल से नई दिल्ली शुक्रवार, रविवार विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा 15 मई
14 नई दिल्ली से चेन्नै सेंट्रल बुधवार, शुक्रवार विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा 13 मई
15 बिलासपुर से नई दिल्ली सोमवार, गुरुवार रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी 14 मई
16 नई दिल्ली से बिलासपुर मंगलवार, शनिवार रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी 12 मई
17 रांची से नई दिल्ली गुरुवार, रविवार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई
18 नई दिल्ली से रांची बुधवार, शनिवार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई
19 मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली रोज वडोदरा, रतलाम, कोटा 12 मई
20 नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल रोज वडोदरा, रतलाम, कोटा 13 मई
21 अहमदाबाद से नई दिल्ली रोज पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव 12 मई
22 नई दिल्ली से अहमदाबाद रोज पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव 13 मई
23 अगरतला से नई दिल्ली सोमवार बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 18 मई
24 नई दिल्ली से अगरतला बुधवार बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 20 मई
25 भुवनेश्वर से नई दिल्ली रोज हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई
26 नई दिल्ली से
भुवनेश्वर
रोज हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई
27 नई दिल्ली से
मडगांव
शुक्रवार, शनिवार रत्नागिरी, पनवेल, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन 15 मई
28 मडगांवसे नई दिल्ली सोमवार, रविवार रत्नागिरी, पनवेल, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन 17 मई
29 सिकंदराबाद से
नई दिल्ली
बुधवार नागपुर, भोपाल, झांसी 20 मई
30 नई दिल्ली से
सिकंदराबाद
रविवार नागपुर, भोपाल, झांसी 17 मई

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 1700 लोग जा सकेंगे, तीन स्टेशनों पर भी रूकेगी

लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में फंसेप्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए अब ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेनों में 1200 की जगह 1700 यात्रियों को भेजा जाएगा।रेलवे ने सोमवार को गाइडलाइन में बदलाव किया है।यही नहीं, अब इन स्पेशल ट्रेनों को नॉन-स्टॉप नहीं चलाया जाएगा। मतलब ये ट्रेनें संबंधित राज्य में डेस्टिनेशन स्टेशनके अलावा 3 जगहों पर रुकेंगी। रेलवे ने संबंधित राज्यों में गंतव्य के अलावा तीन जगहों पर गाड़ियों के ठहराव के लिए कहा है। राज्य सरकारों ने रेलवे से यह गुजारिश की थीं। यह गुजारिश इसलिए की गई थी कि एक ही रूट के ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को ले जाया जा सके।

    पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए भी बन रही हैं गाइडलाइंस- गडकरी

    पिछले दिनों केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था किसरकार ऐसी गाइडलाइंस तैयार कर रही है, जिसके आधार पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग किया जा सके। इस दौरानयह ध्यान रखना जरूरी होगा कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों का किसी तरह से उल्लंघन न हो। फिलहाल सरकार ने 50% यात्रियों के50% चलने की अनुमति दी है।

    22 मार्च को ट्रेनें बंद करने का निर्णय लिया गया था

    केंद्र के आदेश के अनुसार, रेलवे ने 22 मार्च से31 मार्च तक 12500 यानी सभी यात्री ट्रेनें बंद करने का फैसला लिया था। बाद में इसे बढ़ाकर 14 अप्रैल किया गया था। इसके बाद लॉकडाउन के तीसरे फेज के मद्देनजर इसे और आगे बढ़ाया गया। फिलहाल प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने राज्य भेजने के लिए केंद्र सरकार द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

    आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

    Railways says, Plans underway to gradually restart passenger train services from May 12, initially with 15 pairs of trains

    Source: DainikBhaskar.com

    Related posts