अब तक 41.80 लाख संक्रमित और 2.83 लाख मौतें: फ्रांस, बेल्जियम समेत यूरोप के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन में आज से छूट

दुनिया में संक्रमितों की संख्या 41 लाख 80 हजार 137 हो गई है। 2 लाख 83 हजार 852 की मौत हुई है। इसी दौरान 14 लाख 90 लाख हजार 590 स्वस्थ भी हुए हैं। यूरोप के कई देश सोमवार सेलॉकडाउन प्रतिबंधों में छूट दे रहे हैं। फ्रांस, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड में सोमवार से प्राइमरी स्कूल खोल दिए जाएंगे। वहीं, बेल्जियम में कई बिजनेसशुरू कर दिए जाएंगे। यूरोप में अब तकएक लाख 52 हजार मौतें हो चुकी है, जबकि 16 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 13,67,638 80,787 2,56,336
स्पेन 2,64,663 26,621 1,76,439
ब्रिटेन 2,19,183 31,855 उपलब्ध नहीं
इटली 2,19,070 30,560 1,05,186
रूस 2,09,688 1,915 34,306
फ्रांस 1,76,970 26,380 56,038
जर्मनी 1,71,879 7,569 1,44,400
ब्राजील 1,62,699 11,123 64,957
तुर्की 1,38,657 3,786 92,691
ईरान 1,07,603 6,640 86,143

ये आंकड़ेhttps://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

यूरोप में लॉकडाउन में छूट

फ्रांस मेंआज से प्राइमरी स्कूल खुल जाएंगे। कपड़ों का दुकान, बुक शॉप्स, सैलून और फूल के दुकान खोले जाएंगे।

बेल्जियम मेंआज से कई बिजनेस शुरू कर दिए जाएंगे। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। रेस्टोरेंट, बार और कैफे बंद रहेंगे।

नीदरलैंड मेंआज से प्राइमरी स्कूल दोबारा खुलेंगे। लाइब्रेरी, फिजियोथेरेपिस्ट, ड्राइविंग स्कूल और हेयरड्रेसर भी खुलेंगे।

स्विट्जरलैंड में प्राइमरी और मिडिल सकूलफिर से खुलेंगे। लेकिन, क्लास में बच्चों की संख्या कम रहेगी। कुछ प्रतिबंधों के साथ।रेस्तरां, बुकशॉप और म्यूजियम भी खोले जा सकते हैं।

स्पेन के कुछ इलाकों मेंदसलोगों तकजमा होने की अनुमति दी जाएगी।रेस्टोरेंट सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को ध्यान में रखते हुएफिर से खोलेजा सकतेहैं।

डेनमार्क मेंशॉपिंग सेंटर सोमवार को फिर से खुल सकते हैं। पोलैंड में भीहोटल इस सप्ताह खुल सकते हैं। हालांकि विदेशी पर्यटकों को अभी भी दो सप्ताह के लिए क्वारैंटाइन किया जाएगा।

जर्मनी, ऑस्ट्रिया और इटली जैसे अन्य यूरोपीय देशों ने पहले ही अपने प्रतिबंधों को कम करना शुरू कर दिया है।

कुवैत में भारतीय डॉक्टर की मौत

कुवैत में संक्रमण से54 साल के भारतीय डेंटिस्ट की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,देश में संक्रमण से अब तक दो स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो चुकी है। डॉ वाशुदेव राव लगभग 15 साल से कुवैत में रह रहेथे। राव सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी कुवैत ऑयल में काम करते थे। वे कुवैत में इंडियन डेंटिस्टों के संगठन के भीसदस्य थे।

जर्मनी: संक्रमण काआंकड़ाबढ़ा

लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने के बाद जर्मनी में संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट के मुताबिक, जर्मनी में संक्रमण का रीप्रोडक्शन रेट फिलहाल 1 से बढ़कर 1.3 हो गई है यानी एक संक्रमित व्यक्ति ज्यादा लोगों को बीमार कर सकता है। लॉकडाउन हटाने की मांग को लेकर शनिवार को हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया था। इससे पहले, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने बुधवार को 16 राज्यों के नेताओं से बातचीत करने के बाद लॉकडाउन में छूट की घोषणा की थी। यहां एक लाख 71 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 7569 की मौत हो चुकी है।

जर्मनी में लॉकडाउन में छूट के बाद चर्च भी खोल दिए गए। बर्लिन के कैथेड्रल में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठे नजर आए।

अमेरिका: उपराष्ट्रपति क्वारैंटाइन नहीं होंगे

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने रविवार को कहा कि वे 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन नहीं होंगे। शुक्रवार को उनकीप्रवक्ता कोरोना पॉजिटिव मिलीथी। इसके बाद पेंस की भी जांच की गई थी, लेकिन उनका टेस्ट निगेटिव आया था। वहीं, व्हाइट हाउस मेंट्रम्प के सैन्य सहयोगी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद टास्क फोर्स में शामिल डॉ. एंथनी फॉसी भी शनिवार को सेल्फ क्वारैंटाइन हो गए।

  • अमेरिका में 24 घंटे में 776 लोगों की जान गई है, जबकि 20 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले मिले हैं।
  • देश में मरने वालों की संख्या 80 हजार से ज्यादा हो गई है, जबकि 13 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।
  • डेमोक्रेटिक गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा- न्यूयॉर्क के केयर होम्स में हफ्तेमें दो बार कोरोनावायरस का टेस्ट किया जाना चाहिए।
  • अमेरिका में करीब 25 हजार मौतें केयर होम्स में हुई हैं, जिसमें 5300 केवल न्यूयॉर्क में हुई।
  • न्यूयॉर्क और आस-पास के इलाकों में 15 मई के बाद बिजनेस खोले जा सकते हैं।
  • न्यूयॉर्क अमेरिका में महामारी को एपिसेंटर बना हुआ है। यहां 26,670 लोगों की जान जा चुकी है, जबकितीन लाख 35 हजार 395 केस मिल चुके हैं।
न्यूयॉर्क में मास्क पहनकर घूमते लोग। यह राज्य अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अब तक 26 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

ब्रिटेन: 31 हजार से ज्यादा मौतें

ब्रिटेन में अब तक 31 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। यहां अब तक दो लाख 19 हजार 183 लोग संक्रमित हैं। यह दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लॉकडाउन 1 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि, इस दौरान ज्यादा कड़े नियम नहीं रहेंगे। पीएम ने अब ‘स्टे होम’ की जगह ‘स्टे अलर्ट’ नारा दिया है। उन्होंने कहा कि पब्लिक प्लेस 1 जुलाई से खोले जा सकेंगे।

कोरोनावायरस प्रकोप के बीच लंदन में एक दीवार पर मास्क पहने युवक का चित्र बनाया गया है। ब्रिटेनदुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है।

प्रतिबंधों में छूट के बाद ब्रिटेन में क्या-क्या बदलेगा?

  • लोगों को बुधवार से एक्सरसाइज करने, पार्क में बैठने या धूप सेंकने और घर के सदस्यों के साथ खेलने की अनुमति होगी।
  • दो अलग-अलग घर के लोग पार्क में मिल सकेंगे, लेकिन उन्हें दो मीटर की दूरी का ध्यान रखना होगा।
  • जो लोग घर से काम नहीं कर सकते, वे ऑफिस जा सकते हैं, लेकिन उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट से बचना चाहिए।
  • जितना हो सके लोगों को घर में ही रहना चाहिए।

जॉनसन सोमवार को प्रतिबंध हटाए जाने को लेकर और जानकारी दे सकते हैं।

अमेरिका से 200 पाकिस्तानी नागरिक रवाना
अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी से इस्लामाबाद के लिए रविवार को पहली फ्लाइट 200 पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर रवाना हुई। सरकार ने दूसरे देशों में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए 6 चार्टर फ्लाइट्स की व्यवस्था की है। पाकिस्तान के दूतावास ने कहा कि अमेरिका में करीब 1500 पाकिस्तानी फंसे हैं। दूसरे फ्लाइट से सोमवार को 150 छात्रों को ले जाया जाएगा। देश में 30 हजार से ज्यादा केस मिल चुके हैं, जबकि 600 ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

चीन: शुलान शहर में लॉकडाउन लगा

बीबीसी के मुताबिक,चीन के शुलान शहर में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद लॉकडाउन लगा दिया गया है। एक दिन पहले यहां 11 नए मामले सामने आए थे। बताया जाता है कि सभी मामले एक कपड़े धोने वाली महिला के संपर्क में आने के बाद बढ़े। महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। लोगों से घरमें रहने की अपील की गई है। देश में अब तक 82 हजार 918 केस मिल चुके हैं, जबकि 4633 की मौत हो चुकी है।चीन में कोरोना का एपिसेंटर रहे वुहान शहर में लॉकडाउन के बाद पहली बार पांच नए केस सामने आए हैं। वहीं, देश में सात संक्रमित मिले।

प्रतिबंध हटने के बाद बीजिंग के एम्यूजमेंट पार्क में झूला का आनंद उठाते लोग।

इटली: 24 घंटे में सबसे कम मामले दर्ज
इटली में 24 घंटे में 802 नए मामले सामने आए हैं। इससे यहां 165 और लोगों की मौत हुई है। पिछले दो महीनों में यहां एक दिन में सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। इटली में अब तक 30,560 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल 2 लाख 19 हजार 70 संक्रमित हैं।

इटली की सिल्विया रोमानो रोम के सियाम्पिनो सैन्य हवाई अड्डे पर अपने परिवार से मिलती। उनका 18 महीने पहले केन्या में बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया था।

ब्राजील: 1.6 लाख संक्रमित

ब्राजील में मामले बढ़कर 1 लाख 62 हजार 699 हो गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा 11 हजार के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में 6760 नए मामले सामने आए हैं और 496 लोगों की मौत हुई है।शनिवार को यहां 10 हजार 611 नए मामले सामने आए थे और 730 लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक 61 हजार से ज्यादामरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को ब्राजील की संसद ने कोरोना से मरने वाले मरीजों की याद में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।

ब्राजील में मदर्स डे के मौके पर ड्राइवरों पर होली वॉटर छिड़कते प्रिस्ट। देश में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

तुर्की: 1.38 लाख संक्रमित
तुर्की में 24 घंटे में 1542 नए मामले सामने आए हैं और 47 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री फाहरेतिन कोजा ने बताया कि तुर्की में अब तक कोरोना के 1 लाख 38 हजार 657 मामले सामने आए हैं। इससे 3786 लोगों की मौत हुई है। यहां 24 घंटे में 36 हजार 187 टेस्ट हुए हैं। अब तक कुल 13 लाख 70 हजार से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। तुर्की में 11 मार्च के कोरोना का पहला मामला सामने आया था।

ये भी पढ़ें

न्यूयॉर्क में रहस्यमय बीमारी से 3 बच्चों की मौत, अमेरिका के 7 राज्यों में ऐसे 100 मामले सामने आए

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

फ्रांस के एक पार्क में खेलते बच्चे और टहलते लोग। देश में सोमवार से किताब की दुकान, सैलून समेत कई चीजें दोबारा खोले जाएंगे।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts