केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण का एक भी केस नहीं आया है। इनके अलावा 4 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में तो शुरू से अभी तक एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि देशभर में 4362 कोविड सेंटर हैं, जिनमें कम या बहुत कम लक्षण वाले 4 लाख 46 हजार 856 मरीजों को रखा जासकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा किकेंद्र सरकार की ओर से अभी तकअलग-अलग राज्यों में 72 लाख एन95 मास्क और 36 लाख पीपीई किट भेजे जा चुके हैं।
संक्रमितों का आंकड़ा 63 हजार के पार
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या63 हजार 450 हो गई है। रविवार को दिल्ली में 381, कर्नाटक में 53,आंध्रप्रदेश में 50,राजस्थान में 45, बिहार में 42 और हरियाणा में 20, चंडीगढ़ में 4 और हिमाचल प्रदेश में 2 मामले सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में62 हजार 939 संक्रमित हैं। 41 हजार 472 का इलाज चल रहा है। 19 हजार 357 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2109 मरीजों की मौत हो चुकी है।
गुजरात मेंनई पॉलिसी के तहत387 मरीजों की छुट्टी होगी
आईसीएमआर की नई डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत गुजरात में होम आइसोलेशन के लिए 387 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी की जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा 250 मरीज अहमदाबाद से हैं। केंद्र ने शनिवार को नई पॉलिसी जारी की थी। इसमें कहा गया था कि जिन मरीजों में बहुत संक्रमण केहल्के लक्षण है और उन्हें 3 दिन तक बुखार नहीं आता तो 10 दिन बाद उनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी। उस समय कोरोना की जांच की जरूरत भी नहीं है। इन मरीजों को अस्पताल से जाकर 7 दिन घर पर आइसोलेशन में रहना होगा।
मालदीव से 698 भारतीयलाए गए
नौसेना का जहाजआईएनएस जलाश्व रविवार सुबह साढ़े नौ बजेकोच्चि पोर्टपहुंचा। इसमें मालदीव से698 भारतीयों को लाया गया। इनमें 440 यात्री केरल के, 187 तमिलनाडु के और17 अन्य राज्योंके थे। यह जहाज शनिवार को मालदीव की राजधानी माले से रवाना हुआ था। लॉकडाउनके कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को देश लाने के लिए नौसेना समुद्र सेतु अभियान चला रही है।
कोरोना से संबंधित अहम अपडेट्स
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अलग-अगल प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों सेवीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चाकरेंगे। पिछले डेढ़ महीने में लॉकडाउन के दौरान यह पांचवां मौका होगाजब प्रधानमंत्री कोरोना आपदा के हालात पर मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे।
- एयर इंडिया के 5 पायलट कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हाल ही में ये कार्गो फ्लाइट्स लेकर चीन गए थे। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पांचों पायलटों में कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं। फिलहाल सभी मुबंई में हैं। उड़ान भरने से 72 घंटे पहले इनका प्री-फ्लाइट टेस्ट किया गया था।
- ओडिशा में पुरी रथ यात्रा के लिए रथ बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। 9 दिन चलने वाला यह उत्सव 23 जून से शुरू होगा। जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के अधिकारी अजय जेना के मुताबिक, केंद्र सरकार ने सशर्त इसकी मंजूरी दी है। इस काम में 72 मजदूर लगे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए उन्हेंभक्त निवास में ठहराया गया है।
- लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र घाट से फेरी बोट सर्विस शुरू कर दी गई है। जल परिवहन विभाग के एक कर्मचारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। कोई अगर मास्क लगाए बगैर आता है तो उसे टिकट नहीं दिया जा रहा।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन | मामले |
04 मई |
3656 |
06 मई | 3602 |
07 मई | 3344 |
08 मई | 3563 |
05 मई | 2971 |
26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेलीशामिल हैं।
राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 20228 | 3800 | 779 |
गुजरात |
7797 | 2091 | 472 |
दिल्ली | 6923 | 2069 | 73 |
तमिलनाडु | 6535 | 1824 | 44 |
राजस्थान |
3753 | 2176 | 107 |
मध्यप्रदेश | 3457 | 1480 | 211 |
उत्तरप्रदेश | 3373 | 1499 | 74 |
आंध्रप्रदेश | 1980 | 925 | 45 |
पंजाब | 1762 | 157 | 31 |
पश्चिम बंगाल | 1786 |
372 |
171 |
तेलंगाना | 1163 | 751 | 30 |
जम्मू-कश्मीर | 836 | 368 | 9 |
कर्नाटक | 847 | 405 | 31 |
हरियाणा | 695 | 291 | 9 |
बिहार | 653 | 318 | 5 |
केरल |
506 |
485 |
4 |
ओडिशा | 352 | 68 | 3 |
चंडीगढ़ | 173 | 24 | 2 |
झारखंड |
156 | 78 | 3 |
त्रिपुरा | 135 | 2 | 0 |
उत्तराखंड | 67 | 46 | 1 |
छत्तीसगढ़ | 59 | 49 | 0 |
असम | 62 | 35 | 1 |
हिमाचल प्रदेश |
54 | 35 | 3 |
लद्दाख | 42 | 18 | 0 |
अंडमान-निकोबार |
33 | 33 | 0 |
मेघालय | 13 | 10 | 1 |
पुडुचेरी |
10 | 8 | 0 |
गोवा | 7 | 7 | 0 |
मणिपुर | 2 | 2 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
दादर एंड नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में62 हजार 939 संक्रमित हैं। 41 हजार 472 का इलाज चल रहा है। 19 हजार 357 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2109 मरीजों की मौत हो चुकी है।
5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल
- मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3477:यहां रविवार कोभोपाल में 20 नए मामलेआए। इनमें भाजपा के पूर्व विधायक और अब कांग्रेस नेता जितेंद्र डागा भी शामिल हैं। भोपाल में संक्रमितों की संख्या 724 हो गई है। डागा के परिवार में कुछ और लोगों को सर्दी-खांसी की शिकायत बताई जा रहीहै। शाम तक उनकी भी रिपोर्ट आ सकती है। यह भी बताया जा रहा है किलॉकडाउन के दौरान डागाकांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से भी मिले हैं। इधर, शहर में जहांगीराबाद अब प्रदेश का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। यहां 165 संक्रमित हैं।
- उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3373: राज्य में शनिवार देर 166 नए मामले सामने आए। आगरा में सबसे ज्यादा 743 संक्रमित हैं। बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों में 79 संक्रमित हैं, इनमें सबसे ज्यादा जालौन में 30 मरीज हैं। राज्य में अब तक 1499 मरीज ठीक हो चुके हैं और 74 की मौत हुई है।
- महाराष्ट्र, संक्रमित- 20228:महाराष्ट्र पुलिस ने रविवार को बताया कि विभाग के 786 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 703 का इलाज चल रहा है। 76 ठीक हो चुके हैं और 7 की मौत हुई है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर हमले की 200 घटनाएं हुई हैं। इन मामलों में 732 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
- राजस्थान, संक्रमित- 3753:यहां रविवार को संक्रमण के 45 मामले सामने आए। इनमें से जयपुर में 11, कोटा और उदयपुर में 9-9, अजमेर में 5, जोधपुर में 3, नागौर और पाली में 2-2, जबकि बीकानेर, डूंगरपुर, टोंक और जालोर में 1-1 मरीज मिला। राज्य में शनिवार कोसंक्रमण के 129नए मामले सामने आए थे। जयपुर में अब तक39 सुपर स्प्रेडर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।सुपर स्प्रेडर ज्यादा लोगों के संपर्क में आने वालों को कहा जाता है। इनमें डेयरी, किराना, ड्राइविंग और सब्जी व्यवसाय से जुड़े लोग प्रमुख रूप से शामिल होते हैं।
- दिल्ली, संक्रमित- 6923:यहां रविवार को संक्रमण के 381 मामले सामने आए। राष्ट्रीय राजधानी में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका दिल्ली मध्यहै। यहां कोरोना के 184 मरीज हैं। सबसे कब प्रभावित पूर्वोत्तर दिल्ली है। यहां 25 मरीज हैं। शहर में अब तक 2069 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 73 की मौत हो चुकी है।
- बिहार, संक्रमित- 653:यहां रविवार को 42 मरीजों में कोरोनासंक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें किशनगंज में 8,सहरसा और मधेपुरा में 7-7, पूर्वी चंपारण में 4, पटना, अरवल और मुजफ्फरपुर में 3-3,गया, दरभंगा और अररिया में 2-2, जबकि बेगूसराय में 1 मरीज मिला। राज्य में पिछले 24 घंटे में 51 मरीज ठीक हुए हैं। दो दिन मेंमिले 50 संक्रमितों में32 प्रवासी मजदूर हैं जो दूसरे राज्यों से लौटे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: DainikBhaskar.com