संजय मिश्रा के साथ होटल में खाना खाते दिखीं नीना गुप्ता, वीडियो में दोनों ने गाया- ‘दो चटोरे शहर में…’

नीना गुप्ता इन दिनों अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में हैं। जहां से गुरुवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे एक्टर संजय मिश्रा के साथ होटल में खाना खाते हुए दिख रही हैं। ये वीडियो कुछ वक्त पहले ग्वालियर में शूट किया गया था, जहां पर वे अपनी एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गई थीं। इस दौरान दोनों ने गाना भी गाया।

वीडियो को शेयर करते हुए नीना ने कैप्शन में लिखा, ‘बस आपको मुस्कुराहट देना था, ग्वालियर संजय मिश्रा के साथ जल्द ही आने वाली फिल्म’। इस वीडियो में ये दोनों एक्टर्स एक फनी गाना गाते दिखे।

दोनों ने मिलकर गाया- दो चटोरे शहर में

इस वीडियो में ये दोनों स्टार्स खाना खाते हुए ‘दो दीवाने शहर में’ की तर्ज पर गाना गाते हुए कहते हैं, ‘दो चटोरे शहर में रात हो दोपहर में, खाना-खाना ढूंढते हैं, बस खाना-खाना ढूंढते हैं।’ इसके बाद संजय थाली में रखी पुड़ी उठाकर अगली लाइन गाते हैं, ‘जब तारे जमीं पर’ तभी नीना बोलती हैं, ‘जब तारें ग्वालियर में’। इसके बाद दोनों बाय कहकर रूक जाते हैं।

सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं नीना

लॉकडाउन के दौरान नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और रोजाना एक नया वीडियो शेयर करते हुए फैंस को अपनी रुटीन एक्टिविटीज बता रही हैं। गुरुवार को ही उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए अपना नया हेयरबैंड लुक दिखाया था। इससे एक दिन पहले उन्होंने मास्टरशेफ विकास खन्ना की मदद से लेमन केक बनाने का वीडियो शेयर किया था। इससे पहले वे देसी पिज्जा और ओरेंज केक भी बना चुकी हैं।

##

##

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा अपनी अपकमिंग फिल्म के सिलसिले में कुछ वक्त पहले ग्वालियर गए थे। (फोटो और वीडियो साभारः नीना गुप्ता के सोशल मीडिया अकाउंट से)

Source: DainikBhaskar.com

Related posts