अब तक संक्रमण के 16129 मामले: महामारी के कारण मजदूरों के दूसरे राज्यों में जाने पर रोक, सरकार ने कहा- जहां हैं, वहीं रहें

कोरोना महामारी की वजह से मजदूरों के एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर रोक लगा दी गई है। गृह मंत्रालय ने मंत्री समूह की बैठक के बादइस पर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम जारी कियाहै। इसमें कहा गयाहै कि जो जहां है, वहीं रहे। राज्य सरकारें मजदूरों को उनकीक्षमता और योग्यताके हिसाब से काम दें।प्रवासी मजदूरों कासमूह राज्य के अंदर ही अपने कार्य स्थलपर जाना चाहे तो उनकी स्क्रीनिंग की जाए,जिनमें बीमारी के लक्षण न हों उन्हें उनके कार्यस्थल ले जाया जाए।

ई-कॉमर्स कंपनियाेंकी गाइडलाइन में बदलाव
गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन पर 15-16 अप्रैल कोजारी अपनी गाइडलाइन में संशोधन भी किया है। इसमें कहा गया कि लॉकडाउन के दौरानई-कॉमर्स कंपनियाें द्वारा गैर-जरूरी वस्तुओं की सप्लाई नहीं की जा सकेगी।इस पर प्रतिबंध जारी रहेगा।यानी इन कंपनियों से फिलहालमोबाइल, टीवी, रेफ्रिजरेटर और रेडीमेड गारमेंट जैसे गैर जरूरी सामान नहीं खरीद सकेंगे। सरकार ने 4 दिन पहले जारीगाइडलाइन में ई-कॉमर्स कंपनियों को 20 अप्रैल से सभी सामानों की सप्लाई की छूट दे दी थी।

संक्रमितों का आंकड़ा 16000 के पार
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16129 हो गई है। रविवार को गुजरात में 228,राजस्थान में 80, आंध्रप्रदेश 44, पश्चिम बंगाल में 23, हरियाणा में 14,बिहार में 6, झारखंड में 5औरकर्नाटक में 4मरीजोंकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। देश मेंशनिवार को सबसे ज्यादा 1371 संक्रमित मिले। एक दिन मेंसबसे ज्यादा 426 मरीज ठीक भी हुए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 15712 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। इनमें से 12974 का इलाज चल रहा है, 2230 ठीक हो चुके हैं, जबकि 507 की मौत हुई है।

    5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

    दिन मामले
    19 अप्रैल 1371
    13 अप्रैल 1242
    16अप्रैल 1059
    14अप्रैल 1033
    15अप्रैल 881

    27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
    कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

    राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
    महाराष्ट्र 3648 365 212
    दिल्ली 1893 207 42
    तमिलनाडु 1372 365 15
    मध्यप्रदेश 1402 127 70
    राजस्थान 1431 205 22
    गुजरात 1604 94 58
    उत्तरप्रदेश 974 108 15
    तेलंगाना 809 187 18
    आंध्रप्रदेश 647 65 16
    केरल 399 257 3
    कर्नाटक 388 104 14
    जम्मू-कश्मीर 341 51 5
    पश्चिम बंगाल 310 62 12
    हरियाणा 246 100 5
    पंजाब 234 31 16
    बिहार 87 42 2
    ओडिशा 61 24 1
    उत्तराखंड 42 9 0
    हिमाचल प्रदेश 39 16 2
    असम 34 12 1
    छत्तीसगढ़ 36 25 0
    झारखंड 38 0 2
    चंडीगढ़ 29 9 2
    लद्दाख 18 14 0
    अंडमान-निकोबार 14 11 0
    मेघालय 11 0 1
    गोवा 7 6 0
    पुडुचेरी 7 4 0
    मणिपुर 2 1 0
    त्रिपुरा 2 1 0
    अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
    दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
    मिजोरम 1 0 0
    नगालैंड 1 0 0

    ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 15712 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। इनमें से 12974 का इलाज चल रहा है, 2230 ठीक हो चुके हैं, जबकि 507 की मौत हुई है।

    6 राज्य, 1 केंद्र शासित प्रदेश के हाल

    • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 1402:इंदौर में रविवार को 45 साल के थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। हालांकि, बताया जा रहा है कि उनकी लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आई थीं। उनकी अस्पताल से छुट्‌टी होने वाली थी। उधर, भोपाल में सबकी नजर दिल्ली भेजे गए1325 सैंपल पर है। इनकी रिपोर्ट आज आने की उम्मीद है।
    भाेपाल में घर-घर जाकर कोरोना संदिग्धों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इस काम में आशा कार्यकर्ताओं को भी लगाया गया है।
    • महाराष्ट्र, संक्रमित- 3648:महाराष्ट्र में शनिवार को संक्रमण के328 मामले सामने आए। इनमें से मुंबई में184 औरपुणे में 78 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। शनिवार को राज्य में 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 211 हो गया। ।
    मुंबई की झुग्गी बस्ती में बांटे जा रहे खाने का इंतजार करते बच्चे। हालांकि, यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा।
    • राजस्थान, संक्रमित- 1431: रविवार को यहां 80 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमेंजोधपुर में 30, भरतपुर में 17, नागौर में 12, जयपुर में 7, सवाई माधोपुर में 4, बीकानेर, कोटा और झालावाड़ में 2-2, जबकि भीलवाड़ा, झुंझुनूं, जैसलमेर औरहनुमानगढ़ में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
    • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 974:यहां शनिवार को 125 कोरोना संक्रमित मिले।अब तक 108 मरीज ठीक भीहुए हैं।राज्य मेंकुल कोरोना संक्रमितों में से570 तब्लीगी जमात से हैं। ऐसे में जौनपुर डीएम ने छिपे जमातियों की जानकारी देने पर 5100 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
    मास्क नहीं, तो राशन नहीं: प्रयागराज में एक दुकानदार अपनी दुकान पर नोटिस लगाते हुए। कई राज्यों में घर से निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।
    • बिहार, संक्रमित- 87:यहां रविवार को 55 साल के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह पहले संक्रमित मिले व्यक्ति के संपर्क में आया था। राज्य में अब तक 42 मरीज ठीक हो चुके हैं। 43 का इलाज चल रहा है। 2 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
    यह तस्वीर बिहार के राघोपुर की है। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार के सदस्य और मेडिकल स्टाफ शव का अंतिम संस्कार करते हुए।
    • गुजरात, संक्रमित- 1604:यहां रविवार को 228 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में शनिवारशाम से अब तक 5 संक्रमितों की मौत भी हुई है। इनमें से 4 मरीज अहमदाबाद के और एक सूरत का था। राज्य में शनिवार को 12 संक्रमितों की मौत हुई थी।राज्य में अब तक इस बीमारी से 58 लोगों की मौत हो चुकी है।
    अहमदाबाद में मेडिकल टीम कोरोना संक्रमित को क्वारैंटाइन करने के बाद लौटते हुए। अलग-अलग राज्यों को अब तक 4 लाख 12 हजार 400 पीपीई किट भेजी गई हैं।
    • दिल्ली, संक्रमित 1893: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को बताया कि लोक नायक जयप्रकाश हाॅस्पिटल में रैपिड टेस्टिंग का ट्रायल पूरा हो गया है। अब लक्ष्य रखा गया है कि प्राप्त हुईं 42,000 टेस्टिंग किट का एक हफ्ते में इस्तेमाल कर लिया जाए। यहां शनिवार को 186 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।
    तेलंगाना के हैदराबाद में लोगों को जागरूक करने के इरादे से चौराहे पर कोरोनावायरस की थीम पर ग्लोब लगाया गया है।
    कोलकाता में रिक्शे पर तेल के खाली पीपे ले जाए जा रहे हैं। लॉकडाउन में अनिश्चितता बनी हुई है, ऐसे में लोग खाने-पीने की जरूरतों का सामान जुटा रहे हैं।

    कोरोना संक्रमण से जुड़े कुछ अहम अपडेट

    • दिल्ली के लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल के 2 डॉक्टर और 6 नर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी की ड्यूटी बच्चों के आईसीयू में थी।हॉस्पिटल के अधिकारियों ने बताया कि यहां 10 महीने के बच्चे को लाया गया था। उसे सांस लेने में तकलीफ थी। बच्चे ओर उसकेपिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मां की रिपोर्ट का इंतजार है।
    • पंजाब के नयागांव में एक पीजीआई कर्मचारी के परिवार के 4 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में एक महीने का बच्चा भी शामिल है। पीजीआई कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट 17 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद ही उनके परिवार वालों के सैम्पल लिए गए थे।
    • रांची के लेक व्यू हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। इसके स्टाफ के 50 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। पिछले दिनों यहां एक रिटायर्ड अफसर का इलाज हुआ था। बाद में उन्हें गुरुग्राम शिफ्ट कर दिया गया। वहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
    • उत्तराखंड के हरिद्वार और नैनीताल जिलों को रेड जोन घोषित किया गया है। राज्य में कोरोना संक्रमण के 42 मरीज हैं। इनमें से 80% मामले, हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून से ही हैं।

    संक्रमितों की संख्या अब 9.2 दिन में दोगुनी हो रही
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यहां भर्ती 177 मरीजों में से 95 ठीक हो गए हैं। आज ही उनकी छुट्टी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि डेटा हर दिन बेहतर हो रहा है। बीते 14 दिनों से संक्रमितों की संख्या हर 6.2 दिन में दोगुनी हो रही थी। पिछले 7 दिन में देखें तो यह आंकड़ा7.2 दिन हो गया। पिछले 3 दिन में इसमें और सुधार हुआ है। अब संक्रमितों की संख्या9.7 दिन में दोगुनी होने का अनुमान है। यह एक अच्छा संकेत है।

    आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

    फोटो 17 अप्रैल की है। लॉकडाउन के चलते मछुआरों का दो बंदरगाहों पर प्रवेश रोका गया। इसलिए वे गुजरात के दहाणु से अरब सागर के रास्ते महाराष्ट्र आए।

    Source: DainikBhaskar.com

    Related posts