अब तक 2 हजार 657 मामले: उत्तरप्रदेश में आज 44 और राजस्थान में 21 नए संक्रमित मिले, इनमें से 63 का दिल्ली की जमात से कनेक्शन

कोरोनावायरस के आज 98 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से उत्तरप्रदेश में 44, राजस्थान में21, आंध्रप्रदेश में 12,हरियाणा में 8,गुजरात में 7, दिल्ली में 2, साथ हीमहाराष्ट्र, कर्नाटक,गोवा और जम्मू-कश्मीरमें 1-1 मरीज मिला है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 2 हजार 657 हो गई है।191 लोग ठीक हुए हैं और 73 की मौत हुई है। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 301 है। इनमें से 2 हजार 88 का इलाज चल रहा है। 156 ठीक हो चुके हैं और 56 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तरप्रदेश और राजस्थान में जो 65 लोग आज संक्रमित मिले हैं उनमें से 63 दिल्ली की तब्लीगी जमात से लौटे थे।

तब्लीगी जमात में आए 960 विदेशी ब्लैकलिस्ट किए गए

दिल्ली की तब्लीगी जमात में आए विदेशियों में से 960 को सरकार ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इनके वीजा भी रद्द कर दिए गए हैं। इनमें379 इंडोनेशियाई, 110 बांग्लादेशी, 9 ब्रिटिश, 4 अमेरिकी, 6 चीनी और 3 फ्रांस के नागरिक हैं।

गुरुवार को सबसे ज्यादा 486 संक्रमित मिले

इससे पहले गुरुवार को देशभर में 486 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह एक दिन में संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे एक दिन पहले बुधवार को देश में इस सक्रमण के 424 मामले सामने आए थे।इस बीच उत्तरप्रदेश सरकार ने आदेश दिया है कि कोरोना आपदा में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री की अपील- 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट घर की लाइट बंद करें और मोमबत्ती, मोबाइल या दीया जलाएं

लॉकडाउन के बीच जनता का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो संदेश के जरिए जनता से एक बार फिर अपील की। उन्होंने कहा कि5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं। प्रकाश की महाशक्ति का एहसास होगा तो लगेगा कि कोई अकेला नहीं है।

26राज्यों में और 4केंद्र शासित प्रदेशों मेंपहुंचा कोरोना

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र

425

21 42
तमिलनाडु 309 1 6
दिल्ली 295 4 8
केरल 286 2 28
आंध्रप्रदेश 161 0 2
तेलंगाना 154 9 17
राजस्थान 154 0 3
उत्तरप्रदेश 172 2 17
कर्नाटक 134 3 11
मध्यप्रदेश 111 8 0
गुजरात 95 7 10
जम्मू-कश्मीर 71 2 3
प.बंगाल 53 6 3
हरियाणा 57 0 27
पंजाब 47 5 1
बिहार 29 1 3
चंडीगढ़ 18 0 0
असम 16 0 0
लद्दाख 13 0 3
अंडमान-निकोबार 10 0 0
उत्तराखंड 10 0 2
छत्तीसगढ़ 9 0 3
हिमाचल प्रदेश 6 1 1
गोवा ओडिशा 6 0 0
ओडिशा 5 0 1
पुडुचेरी 5 0 0
मणिपुर 2 0 0
झारखंड 2 0 0
मिजोरम 1 0 0
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0

देश के 11 राज्यों के हाल

  • महाराष्ट्र; कुल संक्रमित- 425: मुंबई के धारावी इलाके में शुक्रवार को 35 साल का एक डॉक्टर संक्रमित मिला। उसके परिवार के सदस्योंको क्वारैंटाइन में रखा गया है। उन सभी की कोरोना जांच की जाएगी। इनके संपर्क आए लोगों की तलाश की जा रही है। हालात बिगड़ते देख राज्य में 30 सरकारी अस्पतालों को कोरोना अस्पताल घोषित कर दिया गया है। इसके बाद संक्रमितों के इलाज के लिए 2 हजार 305 बिस्तरों की क्षमता उपलब्ध हो गई है।
लॉकडाउन में यात्री ट्रेन बंद हैं। मालगाड़ियां चल रही हैं, लेकिन इससे बेपरवाह मजदूर मुंबई में पटरियों पर आराम करते हुए।
लॉकडान से बच्चे घरों में रहकर ऊबने लगे हैं। मुंबई के धारावी में एक बच्ची घर की खिड़की से छांकती हुई।
  • मध्यप्रदेश; कुल संक्रमित- 113: भोपाल में गुरुवार को 4 संक्रमित मिले। इनमें से एक आइवरी कोस्ट, दो म्यांमार और एक ओडिशा का निवासी है। ये सभी मरकज में शामिल हुए थे और भोपाल मेंऐशबाग और श्यामला हिल्स की मस्जिदों में ठहरे थे। इन मस्जिदों केआस-पास एक किलोमीटर के इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। भोपाल के अलावा राज्य मेंइंदौर में 89, जबलपुर में 8, उज्जैन में 6, शिवपुरी, ग्वालियर और मुरैना में 2-2 और खरगोन-छिंदवाड़ा में 1-1 व्यक्ति संक्रमित हैं।
लॉकडाउन के दौरान भोपाल की बड़ी झील पर बोट क्लब पर सन्नाटा है।
  • राजस्थान; कुल संक्रमित- 154: राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के21 नए मामले सामने आए। इनमें से टोंक में 12, बीकानेर में 2 और जयपुर में 7 मरीज मिलेहैं। ये सभी दिल्ली की तब्लीगी जमात से लौटे हैं या उनके संपर्क में आए लोग हैं।राजस्थान मेंगुरुवार को कोरोना के13 मरीज बढ़े थे।
  • उत्तरप्रदेश; कुल संक्रमित- 172: राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए। इनमें से 42 दिल्ली की तब्लीगी जमात से लौटे थे या उनके संपर्क में आए थे। सहारनपुर में दिल्ली की तब्लीगी जमात से लौटै 57 विदेशियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सभी को आइसोलेट कियागया है। इस बीच, अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके में पुलिस पार्टी पर पथराव करने के आरोप में 3 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। ये लोग बन्नादेवी की एक मस्जिद में नमाज पढ़ने आए थे। पूछताछ करने पहुंचीपुलिस पर इन्होंनेपथराव कर दिया।
लॉकडाउन के दौरान प्रयागराज में सामाजिक संगठन गरीबों को खाना बांटा रहे हैं।
  • छत्तीसगढ़; कुल संक्रमित- 9: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को बताया है कि छत्तीसगढ़ में कोरोवायरस से संक्रमित 9 मरीजों में से 3 की अस्पताल से छुट्‌टी कर दी गई है। इनके अलावा दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल हुए 120 लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। उनके सैम्पल ले लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
  • झारखंड; कुल संक्रमित- 2:रांची पुलिस ने कहा है कि ट्विटर पर कोरोनावायरस पर आपत्तिजनक कटेंट पोस्ट करने वाले 50 लोगों की पहचान की गई है। इस संबंध में दुर्भावना फैलाने के आरोप में 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं। शांति भंग करने वालों पर आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
  • दिल्ली; कुल संक्रमित- 295: दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान के 2 नर्सिंग ऑफिसर की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि वे संस्थान के उस डॉक्टर के संपर्क में आए थे, जो 1 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाया गया था।दिल्ली में कोरोना संक्रमणकुल मामलों में से 108 तब्लीगी जमात और मरकज से जुड़े हैं। दिल्ली में हुई कुल 4 मौतों में दो मरकज से जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि मरकज से 2 हजार 346 लोगों को निकाला गया था। इसमें से 1 हजार 810 लोगों को क्वारैंटाइन में रखा गया, जबकि 536 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एहतियातन सभी लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है।
दिल्ली से सीमावर्ती राज्यों के मजदूरों का पलायन अभी भी जारी है।
  • केरल; कुल संक्रमित- 286: संक्रमितों की संख्या के मामले में केरल महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है। राज्य में सबसे ज्यादा 121 संक्रमित कासरगोड़ में हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि दिल्ली में मरकज की जमात में शामिल लोगों को निशाना बनाने के लिए सोशल मीडिया पर इरादतन अभियान चलाया जा रहा है। इस महामारी के दौरान कोई धार्मिक अलगाव पैदा करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, केरल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें नशे के आदी लोगों को डॉक्टर का पर्चा पेश करने पर शराब देने की व्यवस्था दी गई थी। यह रोक तीन हफ्ते के लिए लगाई गई है।
  • आंध्रप्रदेश; कुल संक्रमित 161: यहां शुक्रवार को 12 नए मरीज मिले।मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्‌डी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में अब तक मिले संक्रमितों में 140 वे लोग हैं जो दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे।गुरुवार को यहां 29 नए मामले सामने आए थे।
  • तेलंगाना; कुल संक्रमित- 154:हैदराबाद के गांधी हॉस्पिटल में पुलिस तैनात कर दी गई है। यहां 1 अप्रैल को कोरोनावायरस आइसोलेशन वार्ड में कुछ मरीजों ने डॉक्टरों पर हमला कर दिया था।
  • जम्मू-कश्मीर; कुल संक्रमित- 71: शुक्रवार को जम्मू में एक और संक्रमित पाया गया है। कश्मीर संभाग में गुरुवार को कोरोना के3 मरीज मिले थे। कश्मीर संभाग में ही गुरुवार को पहले संक्रमित मरीज को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में 66 मरीजों का इलाज चल रहा है। 3 ठीक हो चुके हैं और 2 की मौत हो गई है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के जवानों ने घर-घर जाकर खाने का सामान बांटा।
  • हिमाचल प्रदेश; कुल संक्रमित- 9:यहां ऊना में शुक्रवार को 3 संक्रमित मिले।ये दिल्ली की तब्लीगी जमात से लौटे थे। डीसी संदीप कुमार ने बताया कि ये लोग मंडी जिले के रहने वाले हैं। वे नकरोह गांव की एक मस्जिद में ठहरे हुए थे। इन सभी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

आंध्रप्रदेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार युवक ने थानेमें खुदकुशी की
आंध्रप्रदेश मेंगुुंटूर जिले के बापटला शहर में गुरुवार कोलॉकडाउन का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार युवक ने थाना परिसर में पेड़ से लटककरखुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे पीटा था।मृतक श्रीनिवास कृष्णा जिले के कैकलुरु का रहने वालाथा। उसने खुदकुशीसे पहले अपना एक सेल्फी वीडियो बनाया, जिसमें अपनी मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है।

कोरोना आपदा से लड़ाई के लिए वर्ल्ड बैंक ने भारत को 7 हजार 600 करोड़ रु. की मदद दी

वर्ल्ड बैंक ने भारत को 1 अरब डॉलर (करीब 7 हजार 600 करोड़ रुपए) की आपात मदद को मंजूरी दी है। इस फंड के जरिए कोविड-19 के मरीजों की बेहतर स्क्रीनिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और डायग्नोस्टिक्स में मदद मिलेगी। साथ ही व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की खरीदी और आइसोलेशन वार्ड बनाने में भी सुविधा होगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

लॉकडाउन के बीच गरीब के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। प्रयागराज में कबाड़ बीनने वाला एक ऐसा ही लड़का सड़क से गुजरता हुआ।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts