29 राज्यों में 2 हजार 10 मामले: मुंबई की धारावी बस्ती में मिले संक्रमित की मौत; परिवार के 7 लोग क्वारैंटाइन किए गए, रिहाइशी बिल्डिंग सील

देश के 29 राज्यों मेंकोरोनावायरस केसंक्रमितों की संख्या 2हजार 10 हो गई है। महाराष्ट्र में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहांदेश के सबसे ज्यादा 335कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुकेहैं। बुधवार को एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तीधारावी मे मिले संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रशासन ने 56 साल के इस मरीज को सायन अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों के मुताबिकउसेबुखार, खांसी, सांस लेने में समस्या थी और गुर्दे फेल होने जैसी स्थिति थी।बृहंमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने मृतक के परिवार के सात सदस्यों को होम क्वारैंटाइन में रखा है। कल उनका टेस्ट कराया जाएगा। संक्रमित शाहू नगर कीजिस बिल्डिंग में मिला था, उसे सील कर दिया गया है।

इधर,मुंबई के ही चेंबूर के एक प्राइवेट अस्पताल साईं हॉस्पिटल में भर्ती एक व्यक्ति का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने अस्पताल को सील कर दिया। BMC ने व्यक्ति को कस्तूरबा अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।इससे पहले,महाराष्ट्र में बिगड़ते हालात के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर चर्चा की।

एक दिन में रिकॉर्ड 386 मामले सामने आए

मंगलवार सेबुधवार तक 24 घंटे में रिकॉर्ड386 नए केस सामने आए।बुधवार को अकेले तमिलनाडु में110 नए पॉजिटिव मरीज मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 234 हो गई है। वहीं,आंध्रप्रदेश में 43, महाराष्ट्र में 23 औरमध्यप्रदेश में 20 नए केस मिले। आंध्र में संक्रमित मिले लोग दिल्ली के तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे थे। इधर, दिल्ली मेंनिजामुद्दीन के मरकज के बाद अब मजनूं का टीला इलाके में एक गुरुद्वारे से250 लोगों को निकाला गया। पुलिस इनकी स्वास्थ्यजांच करा रही है।मरकज से निकाले गए536 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 1810 को क्वारैंटाइन किया गया है। हरियाणा में कोरोना संक्रमित का मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाली नर्स में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं,दिल्ली के सरकारी अस्पताल की एक महिला डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिली है।केजरीवाल सरकार ने महामारी के दौरान ड्यूटी में लगे सरकारी और निजी कर्मचारियों की मौत होने पर परिजन को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

मंगलवार को देश में 272 पॉजिटिव मिले

इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के 272 नए मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 325के पार हो गई है, यह देश में सर्वाधिक है। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नेबुधवार शाम 4 बजे बताया किपिछले 24 घंटे में 386 मामले सामने आए। अब संक्रमितों की संख्या 1 हजार 637 हो गई है। इनमें से 133 लोग ठीक हुए। कोरोना से अब तक 38 मौतें हुई हैं।

अभी तक 47951 लोगों की जांच हुई:आईसीएमआर

वहीं, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पॉजिटव मामले मंगलवार से बढ़ने शुरू हुए। इनका संबंध सीधे तौर पर तब्लीगी जमात में शामिल लोगों से है। जमात से जुड़े 1800 लोगों को 9 अस्पतालों में क्वारैंटाइन किया गया है। इसके अलावा अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य उपकरणों का प्रसार करने के लिए लाइफ लाइन उड़ान शुरू की जा रही हैं। इसके जरिए पिछले 5 दिनों में 15.5 टन मेडिकल उपकरणों की सप्लाई हुई। आईसीएमआर ने बताया कि देश में अभी तक 47951 लोगों की जांच हुई। जांच सेंटर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

सीबीएसई केवल जरूरी विषयों की परीक्षा कराएगा

इस बीच,मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने कहाहै कि कोरोनावायरस के चलतेकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) केवल 29 मुख्य विषयों के लिए ही बोर्ड परीक्षा का आयोजन करेगा। इन विषयों के आधार पर ही छात्रों को यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलता है। बाकी विषयों के लिए बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। सीबीएसई छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए पूरा समय देगा। मूल्यांकन और मार्किंग के लिए भी जल्द ही दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने गुल्लक के पैसे दान करने वाली बच्ची का वीडियो शेयर किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर उस बच्ची का वीडियो शेयर किया है, जिसने कोरोना आपदा से निपटने के लिएअपने गुल्लक के पैसे प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा किपीएम केयर में सहयोग करने वाले छोटे बच्चों के संदेश मिल रहे हैं। यह विशेष है क्योंकि वे अपने गुल्लक से मदद कर रहे हैं। हमें एक बार फिर से युवा भारत की दरियादिली देखने को मिल रही है।

जमात में शामिल लोगों का देशभर मेंपता लगाया जा रहा

दिल्ली में मरकज की जमात में शामिल लोगों कोरोना संदिग्धों क देशभर में ट्रैकिंग जारी है। आंध्र में मरकज से लौटे 43और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। भोपाल में 82 लोग चिन्हित किए जा चुके हैं। मंगलवाररात को 8 लोग उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मस्जिद में मिले।वहीं, कर्नाटक के गृहमंत्री बी श्रीमालू ने कहा कि हमें सूचना मिली है कि मलेशिया और इंडोनेशिया के 62 लोग दिल्ली के मरकज से कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गए थे। हमने ऐसे 12 लोगों का पता लगाकर उन्हें क्वारैंटाइन किया है। झारखंड केकोडरमा में पुलिस ने जमात के 13 लोगों को खोजकर क्वारैंटाइन किया।

देश के 29 राज्यों मेंपहुंचा कोरोना संक्रमण

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 335 12 39
केरल 265 2 24
तमिलनाडु 234 1 6
दिल्ली 152 2 6
राजस्थान 120 2 3
कर्नाटक 110 3 9

उत्तर प्रदेश

116

1 17
तेलंगाना 97 6 14
आंध्र प्रदेश 111 0 1

मध्य प्रदेश

86

7

0
गुजरात 87 6 5
जम्मू-कश्मीर 62 2 1
पंजाब 46 4 1
हरियाणा 43 0 17
प. बंगाल 37 3 0
बिहार 24 1 0
चंडीगढ़ 15 1 0
लद्दाख 13 0 3
अंडमान-निकोबार 10 0 0
छत्तीसगढ़ 9 0 0
उत्तराखंड 7 0 2
गोवा 5 0 0
असम 13 0 0

ओडिशा

4 0 0
हिमाचल 3 1 1
पुडुचेरी 3 0 0
मणिपुर 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
झारखंड 1 0 0

देश के 9राज्यों का हाल

  • महाराष्ट्र; कुल संक्रमित- 335:बुधवार सुबहमुंबई में 16 और पुणे में 2 और लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया।मंगलवार को 64नए मामले सामने आए थे।पुणे के कलेक्टर नवल किशोर राम ने बताया कि जिले से दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज की जमात में 130 लोग शामिल हुए थे। इनमें से कई लोगों का पता नहीं चल रहा है। उनकी तलाश की जा रही है। 60 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।

मुंबई में खाने का पैकेट लेने के लिए लाइन में लगे लोग। यहां सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई।

  • दिल्ली; कुल संक्रमित- 152:आज कैंसर इंस्टीट्यूट की महिला डॉक्टर समेत 3 संक्रमित मिले। डॉक्टर अपने भाई के घर गई थी, जो हाल ही में ब्रिटेन से लौटा था। दिल्ली सरकार ने अस्पताल को सैनिटाइज कराया। वहीं, पुलिस ने मजनूं का टीला इलाके के एक गुरुद्वारे में ठहरे करीब 250 लोगों को नेहरू विहार के स्कूल में शिफ्ट किया। ये लोग लॉकडाउन के चलते यहां फंस गए थे। दिल्ली में मंगलवार को 23 नए केस सामने आए। निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात के मरकज में आए 2 हजार लोगों में से 1339 क्वारैंटाइन किए गए।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- कोरोना के चलते 766 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 112 पॉजिटिव पाए गए हैं, बाकी संदिग्ध हैं। पॉजिटिव मिले 112 लोगों में से एक वेंटिलेटर पर है, जबकि दो मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है। बाकी 109 लोगों की स्थिति सामान्य है। मरकज से निकाले गए 536 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 1810 को क्वारैंटाइन किया गया है।
लॉकडाउन के कारण मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट है। बुधवार को दिल्ली में जरूरी सामान लेने के लिए लोगों ने गोल घेरों में अपने डिब्बे रख दिए।
  • मध्यप्रदेश; कुल संक्रमित- 86:बुधवार को यहां 20 नए मामले सामने आए। हालांकि, ये 20 संक्रमित किस जिले या शहर के हैं यह जानकारी नहीं दी गई है।मंगलवार को19 संक्रमित मिले थे। इनमें से इंदौर में ही 17 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।इंदौर में संक्रमितों की संख्या 44 हो गई है।
  • राजस्थान; कुल संक्रमित- 120: राज्य में आज 17 मामले सामने आए,मंगलवार को 14 नए केस मिले थे। जयपुर, झुंझुनूं, डूंगरपुर, अजमेर में 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा ईरान से एयरलिफ्ट करके लाए गए लोगों में से 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • उत्तरप्रदेश; कुल संक्रमित- 116:आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और मेरठ में दो मरीजों की जान गई। मंगलवार को यहां बरेली में 5 नए मामले सामने आए, उसके बाद शाम तक 3 और केस भी पॉजिटिव निकले। राज्य में सोमवार को 24 कोरोना संक्रमित मिले थे। सबसे ज्यादा 30 कोरोना पॉजिटिव गौतम बुद्ध नगर में हैं।उत्तरप्रदेश पुलिस का कहना है कि राज्यमें उन 157 लोगों को भीतलाश लिया गया है, जो निजामुद्दीन स्थित मरकज के तब्लीगी इज्तिमा में शामिल हुए थे।
  • बिहार; कुल संक्रमित- 24:राज्य में बुधवार को 3 और मंगलवार को कोरोनावायरस के6नए मरीज मिले।दूसरी तरफ, सोमवार कोसीतामढ़ी के मढ़ौल गांव में एक व्यक्ति को 2 लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। व्यक्ति और उसका परिवार कल ही महाराष्ट्र से लौटे थे। मृतक ने कोरोना सहायता केंद्र को उनकी वापसी की सूचना दी थी, जिससे आरोपी नाराज थे। मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार के रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर अफसरों से अंदर आने की गुजारिश करते प्रवासी।

  • कर्नाटक; कुल संक्रमित- 110: बेंगुलुरु और मैसूर देश के 25 हॉटस्पॉट में शामिल हैं। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपनी पूरी सैलरी सीएम रिलीफ फंड में दान करने का फैसला लिया है। उन्होंने अन्य लोगों से महामारी से लड़ाई के लिए सहयोग की अपील की है।दिल्ली के मरकज से कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गए 12 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया।कर्नाटक में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 5106 वाहनों सीज किए गए।मंगलवार को राज्य मेंकोरोना संक्रमण के 10 नए केस आए।
कर्नाटक में कलबुर्गी की सब्जी मंडी में बुधवार सुबह ऐसी भीड़ उमड़ी। यहां लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
कर्नाटक में कलबुर्गी के कुछ बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए ग्राहकों को बैठने के लिए कुर्सियां भी दी जा रही हैं।
  • आंध्रप्रदेश; कुल संक्रमित 111: आज 57 नए मरीज मिले। मंगलवार को 21रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इस बीच, राज्य के उप मुख्यमंत्री अमजद बाशा ने कहा है कि वे 2 मार्च को मुस्लिमों के लिए 4% आरक्षण देने की मांग के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हो रही सुनवाई में गए। बाशा ने कहा-मीडिया की कुछ खबरों में कहा जा रहा है कि मैं मरकज की जमात में गया था।यह झूठ है। उधर,मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने महामारी और लॉकडाउन को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों का वेतन फिलहाल टालने का आदेश दिया है। मंत्री विधायकों और जन प्रतिनिधियोंका वेतन भीरोका गया है। हालांकि, पेंशनर्स को घर-घर जाकर राशि का भुगतान किया जा रहा है।
कोरोनावायरस को लेकर मंगलवार को हैदराबाद पुलिस ने जागरुकता रैली निकाली।
  • गुजरात; कुल संक्रमित- 87:आज 13और मंगलवार को संक्रमण के4 नए मामले सामने आए।अहमदाबाद में 55 साल का एक व्यक्ति और गांधीनगर में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य में एक और संक्रमित बताया गया है, लेकिन वह कहां का है यह जानकारी नहीं दी गई।सोमवार को 7 नए मामले सामने आए थे।

अमेरिका ने मिलकर मुकाबले की प्रतिबद्धता जताई

इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने कहा है कि कोरोनावायरस आपदा से निपटने के लिए सहयोग के मुद्दे पर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से फोन पर बात की है। उन्होंने भारत के साथ इस आपदा में मिलकर लड़ने की प्रतिबद्धता जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार कोकोरोना महामारी से निपटने के उपायों पर फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों से फोन पर चर्चा की थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

लॉकडाउन के दौरान लोगों को जागरुक करने से लेकर लाठियां भांजने तक पुलिस के कई चेहरे दिख रहे हैं। मुंबई में मंगलवार को बेवजह घूमने वालों को उठक-बैठक लगवाई गई।

चेन्नई के पाड़ी फ्लाईओवर पर लॉकडाउन के बीच बड़ी संख्या में वाहनों की कतार नजर आई। यहां पुलिस ने जांच के लिए प्वाइंट लगाया था।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts