Weather Update: जमकर बारिश, आज और कल ओला गिरने की संभावना; जानें अपने शहर का हाल – दैनिक जागरण

Publish Date:Thu, 12 Mar 2020 06:48 AM (IST)

रांची, जासं। मंगलवार को राज्य में शुरू हुई बूंदा-बांदी ने बुधवार को तेजी पकड़ी। कई जिलों में हल्की तो कुछ जिलों में जोरदार बारिश हुई। बुधवार को रांची में 10.2 मिमी बारिश हुई। जमशेदपुर और पलामू में भी अच्छी बारिश हुई। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। एक दो जगह बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ एसडी कोटाल ने कहा है कि 16 से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।

आज व कल होगी बारिश, 16 से मौसम रहेगा साफ

मंगलवार शाम से ही राज्य के कई हिस्सों में बूंदा-बांदी जारी है। बुधवार को भी राज्य में मौसम की यही स्थिति बनी रही। लगभग सभी जिलों में कहीं हल्के दर्जे की तो कहीं बूंदा-बांदी हुई। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन यानी पंद्रह मार्च तक यही हाल रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि मौसम विभाग के निदेशक डॉ एसडी कोटाल ने कहा है कि 15 मार्च की शाम से ही बादल छंटने शुरू हो जाएंगे और 16 से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।

शुक्रवार को सभी जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना

बुधवार को रांची समेत राज्य के अन्य कई हिस्सों में सुबह से ही दिनभर रूक-रूक कर बूंदा-बांदी होती रही। इसके अलावा मौसम विभाग के द्वारा 12 व 13 मार्च को बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई जा रही है।  निदेशक के अनुसार 13 को वे ऑफ बंगाल में बने पश्चिमी विक्षोभ और नॉर्थ ईस्ट में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आपस में टकराने वाले हैं। इस कारण 13 मार्च को सभी जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इधर, बादल व बारिश के कारण दिन के तापमान में दो से तीन डिग्र्री की और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि इस दौरान रात के न्यूनतम तापमान में खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

 

फसलों को नुकसान

बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीर उकेर दी है। किसानों का मानना है कि यह बारिश केवल और केवल नुकसान ही देगा। अत्यधिक बारिश से रबी फसल के साथ आम, लीची जैसे बागवानी फसल के साथ-साथ महुआ व चिरौंजी जैसे वनोत्पाद फसल के भी नुकसान पहुंचने की संभावना है। जिन किसानों ने रबी फसलकर काटकर खलिहानों में रखा है, उन्हें भी नुकसान हुआ है। सिमडेगा के कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. शंकर कुमार ने कहा कि इस बारिश से फसलों को नुकसान ही नुकसान है। अधिक बारिश से फसलों में लगे फूल व मंजर झड़ जाएंगे या कमजोर हो जाएंगे। दाना या फल पुष्ट नहीं  हो पाएगा। जिसका असर उत्पादन पर पड़ेगा। इस मौसम में फसलों के लिए कम-से-कम 28-30 डिग्री तापमान चाहिए, जो अभी नहीं है।

शहर का तापमान (डिग्री सेल्यिस में) 

           अधिकतम    न्यूनतम  बारिश (मिमी में)

  1. रांची         23.4             15.2      10.2  
  2. जमशेदपुर   27.1             18.6       9
  3. डालटनगंज  28.9             17.9       1

     

Posted By: Alok Shahi

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

Related posts