चीन की जेलों में 500 नए मामले, 30 हजार बेड के 19 नए अस्पताल खोले जाएंगे

बीजिंग/नई दिल्ली. चीन समेत दुनियाभर में कोरोनावायरस का कहर जारी है। शुक्रवार को चीनी सरकार ने वहां की अलग-अलग जेलों में बंद 500 कैदियों में कोरोनावायरस के लक्षण मिलने की पुष्टि की है। चीन के प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक सर्वाधिक मामले वुहान की महिला जेल से हैं। यहां पूर्वी शेडोंग प्रांत के रेनचेंग जेल में सात गार्ड और 200 कैदियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसी तरह पूर्वी झेजियांग प्रांत के शिलिफेंग जेल में 34 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके पहले 271 मामले गुरुवार को पुष्ट हुए थे। गुरुवार तक चीन के वुहान में कुल 45,346 मामले रिपोर्ट हो चुके हैं।

25 फरवरी तक 30 हजार बेड के 19 अस्पताल तैयारहोंगे
चीनी सरकार ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 19 नए शिफ्टिंग अस्पताल खोलने का फैसला किया है।वुहान के डिप्टी मेयर हू याबो ने यह जानकारी दी। हू ने बताया कि सभी अस्पताल 25 फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएंगे। इनकी क्षमता 30 हजार बेड की होगी। यहां कोरोनावायरस के इलाज से जुड़े सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी। अभी तक वुहान में 13 अलग-अलग जगहों को अस्थायी अस्पताल में परिवर्तित किया जा चुका है। यहां कुल 13,348 बेड की सुविधा है।

सभी 406 भारतीयों की रिपोर्ट निगेटिव आई

इससे पहले,दिल्ली के छावला स्थित आईटीबीपी ऑब्जर्वेशन सेंटर में रखे गए सभी 406 भारतीयों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1 और 2 फरवरी को वुहान से लौटने के बाद सभी को यहां निगरानी में रखा गया था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भारत अब पूरी तरह कोरोनावायरस से संक्रमण मुक्त हो गया है। केरल के संक्रमित तीनों छात्र की स्थिति बेहतर है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।उधर,चीन में नोवेल कोरोनावायरस (कोविड-19) से गुरुवार को 118 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक मरने वालों की संख्या 2236 हो गई है।75,465 संक्रमण के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, ईरान ने बताया किकोरोना वायरस के 13 मामलों में से 2 मौतें हो गईं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- लाखों लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई

भारत केस्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि लाखों लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के बादकुल 2,654 लोगों के नमूने संदेह के आधार पर जांच के लिए भेजे गए। इनमें केवल तीन की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। चीन के वुहान से 1 और 2 फरवरी को एयर इंडिया के विमान से साल मालदीव के नागरिकों समेत 647 लोगों को निकाला गया था। सभी को दिल्ली के आईटीबीपी और मानेसर के सैन्य केंद्र में निगरानी के लिए रखा गया था।

सोमवार को लगभग 200 मरीजों को घर जाने की अनुमति मिली

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को आईटीबीपी सेंटर में वुहान से लौटे भारतीयों से मुलाकात की थी। 406 में से लगभग 200लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सोमवार को उन्हें घर भेज दिया गया था। वहीं, मानेसर के 252 रिपोर्टों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

जापानी शिप पर संक्रमित 8 भारतीयों की स्थिति बेहतर

भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को कहा- जापान के शिप पर संक्रमित 8 भारतीय की स्थिति बेहतर हो रही है। गुरुवार से किसी भी अन्य युवकों के संक्रमित होने की रिपोर्ट नहीं मिली है। भारतीयों को वहां से निकालने के लिए जापान के अधिकारियों और शिप के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबकि, शिप पर 634 लोग संक्रमित हैं।

  • चीनी अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया- वुहान के एक अस्पताल के29 साल के डॉक्टर पेंग यिनहुआ की मौत हो गई।
  • चीन के हेल्थ कमीशन के मुताबिक, गुरुवार को 1614 नए संदिग्ध मामलों की पहचान हुई। जबकि 5206 लोगों के अभी भी वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत में 115 मौत हुई। झेजियांग, चॉन्गकिंग और युन्नान में 1-1 मौत हुई है।
  • हेल्थ कमीशन ने शुक्रवार को बताया-गुरुवार तक कोरोनावायरस से प्रभावित 18,264 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। हुबेई में 411 नए मामले सामने आए। प्रांत में अब तक 62442 मामलों की पुष्टि हुई, जिसमें राजधानी वुहान में 45346 मामले मिले।

  • दक्षिण कोरिया में शुक्रवार को 52 नए मामले सामने आए। देश में अब तक 156 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

बीजिंग में एक दिन में 36 नए मामले

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग में अचानक संक्रमण में वृद्धि देखी गई। यहां के फुक्सिंग अस्पताल में गुरुवार को कोरोनावायरसके 36 मामले देखे गए। रिपोर्ट में कहा गया किजिचेंग जिले के फॉक्सिंग अस्पताल में आठ मेडिकल स्टाफ, नौ सफाई कर्मचारी और 19 मरीजों में संक्रमण पाया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


वुहान की महिला जेल में कई कैदियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।


वुहान से कुल 647 लोगों को एयर इंडिया के विमान से निकाला गया था। -फाइल फोटो


जापान के योकोहामा पोर्ट पर फंसे शिप से जाते यात्री।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts