यूजर्स को रास नहीं दीपिका की फोटो का कैप्शन, कहा-पति के सपने के चलते महिलाओं को अपने सपने नहीं जीने देने का जमाना गया

बॉलीवुड डेस्क. हाल ही में दीपिका पादुकोण का फिल्म ’83’ से लुक रिलीज हुआ था। इस फिल्म में वह कपिल देव की वाइफ रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी। दीपिका ने अपने लुक की तस्वीर खुद इन्स्टाग्राम पर शेयर किया था जिसके साथ उन्होंने एक कैप्शन में लिखा था, “भारतीय खेल के इतिहास से सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक इस फिल्म में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा निभाना सम्मान की बात है। एक पति की पेशेवर और व्यक्तिगत ख्वाहिशों की सफलता में पत्नी कितनी अहम भूमिका निभाती है ,यह मैंने मेरी मां में बेहद करीब से देखा है और मेरे लिए कई मायनों में ’83’ हर महिला को समर्पित है, जो अपने पति के सपने को अपने सपनों से पहले रखती है।” कैप्शन के चलते हो गईं ट्रोल: दीपिका ने जो कैप्शन लिखा वो सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया और नतीजतन इसकी वजह से वह ट्रोल हो गईं। एक यूजर ने लिखा , हर महिला जो अपने पति के सपने को अपने सपनों से पहले रखती है, यह सालों से होता चला आ रहा है और अब इसे रोकने की जरूरत है।एक और यूजर ने लिखा, माफ कीजिएगा लेकिन यह महिलाओं को समर्पित नहीं हो सकता क्योंकि हमेशा से महिलाओं के सपने को अहमियत नहीं दी जाती और पुरुषों को हमेशा तवज्जो दी जाती है, महिलाओं को बस उनकी छत्रछाया में ही रखा जाता है।एक अन्य यूजर ने लिखा, नहीं, आपने सुधा मूर्ति के बारे में सुना है? क्या आप उन करोड़ों हाउसवाइव्स के बारे में जानती हैं जो अपनी सक्सेस से पहले पति और बच्चों के बारे में सोचती हैं? प्रमोशन के लिए कुछ भी??एक अन्य यूजर लिखते हैं- पहली बात-हर महिला को स्वतंत्र रहना चाहिए और अपने सपने पूरे करने चाहिए, अब उन्हें पति के पीछे खड़ा करके कृपया दोबारा डिप्रेस मत कीजिए। 10 अप्रैल कोरिलीज होगी फिल्म: रणवीर सिंह फिल्म मेंकपिल देव की भूमिका में, सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फ़िल्म में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका में एक कैमियो अवतार में नजर आएंगी। देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्मके रूप मेंफ़िल्म ’83’को 10 अप्रैल 2020 कोहिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीजकिया जाएगा।

Actress Deepika Padukone Gets Trolled For Her ‘Ode to Every Woman Who Puts Her Husband’s Dream Before Her Own’ Caption

Source: DainikBhaskar.com

Related posts