मंदिर आंदोलन का नेतृत्व कर चुके नृत्य गोपाल दास राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष, विहिप के चंपत राय महासचिव होंगे

नई दिल्ली. राम जन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख के पाराशरण के घर पर बुधवार को ट्रस्ट की पहली बैठक हुई।राम जन्मभूमि न्यास महंत नृत्य गोपाल दास ट्रस्ट के अध्यक्ष और विश्व हिंदू परिषद के चंपत राय महासचिव होंगे। गुरू पांडुरंगअठावले के शिष्य स्वामी गोविंद देव गिरिकोषाध्यक्ष बनाए गए। मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन पूर्व कैबिनेट सचिव नृपेंद्र मिश्रहोंगे।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी पदेन सदस्य बनाए गए हैं। वे लोकगायिका मालिनी अवस्थी के पति हैं। अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पदेन सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

लोगों की भावनाओं का आदर किया जाएगा- नृत्य गोपाल दास
15 दिन बाद अयोध्या में ट्रस्ट की बैठक होनी है। मंदिर निर्माण समिति इस बैठक में अपनी रिपोर्ट रखेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर निर्माण की तारीख तय की जाएगी। नृत्य गोपाल दास ने कहा कि लोगों की भावनाओं का आदर किया जाएगा। जल्द से जल्द मंदिर का निर्माण होगा।

किसी सदस्य के हटने की स्थिति में क्या होगा?
अगर सरकारी पदेन सदस्य (जैसे कलेक्टर) का तबादला होता है, तो उसकी जगह तैनात किया जाने वाले अफसर को सदस्य बना दिया जाएगा। स्थाई सदस्य के हटने की स्थिति में ट्रस्ट के बाकी सदस्य मिलकर उसकी जगह किसी और को नियुक्त कर सकते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज दिल्ली में बैठक हुई।


Ayodhya Ram Mandir Trust: Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust Members Updated List: Ex Cabinet Secretary Nripendra Misra Named Ram Janmabhoomi Trust

Source: DainikBhaskar.com

Related posts