न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:26 PM IST
सार
ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं होने को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने सामने है। भाजपा ने विपक्ष पर जोरदार पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी और केजरीवाल पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
भाजपा नेता संबित पात्रा
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
विपक्ष में संवेदनशीलता की भारी कमी- भाजपा
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संबित पात्रा ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, संजय राउत समेत अन्य नेताओं पर आरोपों की झड़ी लगा दीं। संबित पात्रा ने कहा कि चाहे महामारी, चाहे वैक्सीन का विषय हो हर विषय में झूठ बोलना, हर विषय में भ्रम फैलाना और हर विषय में लोगों को बरगलाना, ये राहुल गांधी जी ने एक ट्विटर ट्रोल के रूप में काम करते हुए किया है। राज्यों से आई रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय मंत्री ने सदन में यह बात कही थी। केंद्र द्वारा डेटा तैयार नहीं किया जाता। राज्यों के आंकड़ों के आधार पर केंद्र ने सदन में जवाब दिया। विपक्ष बेवजह इस मामले पर राजनीति कर रहा है। विपक्ष में संवेदनशीलता की भारी कमी है।
किसी भी राज्य ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर हुई मृत्यु पर कोई आंकड़ा नहीं भेजा। किसी ने ये नहीं कहा कि उनके राज्य में ऑक्सीजन की कमी को लेकर मौत हुई है।
– डॉ @sambitswaraj pic.twitter.com/TjtQg2KXJj
— BJP (@BJP4India) July 21, 2021
केजरीवाल और सिसोदिया बताएं कि केंद्र को उन्होंने क्या डेटा भेजा?
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आप सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बताएं कि क्या आपकी सरकार ने केंद्र को जो आंकड़े दिए हैं, उसमें से एक भी मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है।