- Hindi News
- Local
- Gujarat
- Gujarat Hurricane Kills 45, Destroys 80,000 Power Poles, Affects More Than 9,000 Villages
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अमरेलीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
गुजरात से ताऊ-ते तूफान का संकट तो गुजर गया है। लेकिन, इस चक्रवात ने राज्य में काफी तबाही मचाई है। तूफान से 45 लोगों की जान चली गई। वहीं 2 लाख से ज्यादा पेड़ गिर हुए हैं। अभी 112 रास्ते बंद हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक 20 हजार से ज्यादा कच्चे मकान भी प्रभावित हुए हैं।
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया कि पूरा प्रशासन पिछले तीन दिनों से तैयारी में व्यस्त था, इस वजह से बड़ी दुर्घटना या जनहानि नहीं हुई। चक्रवात की वजह से 5,958 गांवों में बिजली सप्लाई बाधित हुई थी। इनमें से 2,101 गांवों में सप्लाई फिर शुरू हो गई है। जबकि 3,850 गांवों में काम चल रहा है। तूफान से प्रदेश की 96 तहसीलों में भारी बारिश हुई। उमरगांव में सबसे ज्यादा 14 इंच बारिश हुई है।
मूंगफली समेत अन्य फसलों को 50 से 100% तक नुकसान
सौराष्ट्र में बाजरा, मूंग, मूंगफली, चीकू, पपीता, शरीफा समेत कई फसलों को 50 से 100% तक नुकसान हुआ है। तस्वीरों में देखिए तूफान के बाद गुजरात का हाल…
सूरत में तेज हवाओं से बिजली के खंभे गिर गए। इससे जिले के दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं।
राजकोट में बिजली विभाग को बिजली के खंभे गिरने की 564 शिकायतें मिल चुकी हैं।
ऊना में एक पशुशाला पूरी तरह ढह गई। इसमें कई पशु घायल हुए हैं।
ऊना में नारियल के बगीचे भी तबाह हो गए। किसानी और बागवानी करने वालों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
पाटण में एक परिवार के कुछ लोग चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान बिजली का पोल गिर पड़ा। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई।
सोरठ में बांधकर रखी गई मछुआरों की कई नावें डूब गईं तो कई नावों में टूट-फूट भी हुई है।
वेरावल में पोर्ट किनारे बंधी नावें बह गईं। मछुआरों को कितना नुकसान हुआ है। अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
तेज हवाओं के चलते केवडिया रेलवे स्टेशन के कई शेड हवा में उड़ गए। अब मेंटेनेंस का काम चल रहा है।
ऊना में 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के चलते कई जगह बिजली के खंभे गिर गए। कई वाहनों को भी नुकसान हुआ है।
तालाला में आम के कई बगीचे तहस-नहस हो गए। अब आस-पास के लोग टूटकर गिरे आमों को समेटने में लगे हैं।
राधनपुर तहसील के इस गांव में तेज हवाओं से कई पेड़ और पोल गिर गए। कच्चे मकान ढहने से कई लोग बेघर हो गए हैं।
ऊना शहर की दयानंद सोसायटी में लगा मोबाइल टावर बीच में से टूटकर झूलने लगा है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
अमरेली जिले में तेज बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में पानी जमा हो गया है और आवाजाही रुक गई है।
अमरेली-राजुला के डैम ओवरफ्लो होने से हिंडोरणा नदी में बाढ़ आ गई है। अब और बारिश हुई तो खतरा बढ़ जाएगा।
विरमगाम में तूफान की चपेट में आने से गायों समेत कई पशुओं की मौत हो गई। कई जगहों पर पानी जमा हो गया।
तेज हवाओं के चलते अहमदाबाद में 648 होर्डिंग्स गिर गए। इनकी चपेट में आने से कई वाहनों को भी नुकसान हुआ है।
भावनगर जिले के पोणा शहर के एक रेस्टोरेंट की टिन गिर गई। पास में ही स्थित कई पेड़ भी गिर गए।
नवसारी में 8 घंटे में 5 इंच बारिश होने से निचले इलाकों में पानी भर गया है। ऐसे में आवाजाही ठप हो गई है।
नवसारी जिले बोरसी गांव में एक मकान गिर गया और पूरे गांव में पानी जमा हो गया।