10:11 AM, 02-May-2021
Assembly Election Result: क्या कह रहे हैं आधिकारिक आंकड़े
चुनाव आयोग की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो असम में भाजपा 18 सीटों पर आगे है वहीं इसकी सहयोगी असम गण परिषद छह सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस पांच सीटों पर और उसकी सहयोगी एआईयूडीएफ एक सीट पर आगे है। केरल में सीपीआई (एम) 36 सीटों पर, कांग्रेस 18 सीटों पर और भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक 52 और द्रमुक 49 सीटों पर आगे है। भाजपा को महज तीन सीटों पर बढ़त मिली है। बंगाल में तृणमूल 68 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा को 36 सीटों पर बढ़त मिली है। दो सीटों पर यहां निर्दलीय आगे चल रहे हैं।
10:01 AM, 02-May-2021
Tamil Nadu Election Result: द्रमुक 122 सीटों पर आगे
तमिलनाडु में चेपॉक विधानसभा सीट से द्रमुक प्रत्याशी उदयनिधि स्टालिन चेन्नई के क्वीन मैरी कॉलेज पहुंचे हैं। यहां मतगणना हो रही है। राज्य में अन्नाद्रमुक 90 सीटों पर और द्रमुक 122 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर अन्य को बढ़त मिली है। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी सेलम जिले की एडाप्पडी सीट पर आगे चल रहे हैं और विपक्ष के नेता एवं द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन धारापुरम और राज्य के मंत्री केसी वीरामणि व बेंजामिन क्रमश: जोलारपेट और मादुरावोयल सीटों से आगे हैं।
09:56 AM, 02-May-2021
Puducherry Election Result: एनडीए को नौ तो यूपीए को पांच सीटों पर बढ़त
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में शुरुआती रुझानों में एनडीए को नौ सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं, यूपीए पांच सीटों पर आगे है। यहां की 30 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 16 सीटों की जरूरत है। एनडीए ने 2016 के चुनाव में 17 सीटें जीती थीं। वहीं, यूपीए के खाते में आठ सीटें आई थीं।
09:53 AM, 02-May-2021
Assam Election Result: भाजपा को बढ़त
126 सीटों वाली असम विधानसभा के लिए शुरुआती रुझानों में भाजपा की अगुवाई वाला गठबंधन 50 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं यूपीए को 26 सीटों पर बढ़त मिली है। दो सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। राज्य में बहुमत के लिए 64 सीटों की जरूरत है।
09:43 AM, 02-May-2021
Bengal Election Result: तृणमूल 137 सीटों पर आगे
तृणमूल कांग्रेस 145 सीटों पर आगे चल रही है वहीं भाजपा 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन के पास केवल छह सीटों पर बढ़त है। नंदीग्राम में अभी भी सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार बनर्जी, अधिकारी से 4000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। वहीं, टॉलीगंज से अब तक आगे चल रहे भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो पीछे हो गए हैं।
09:25 AM, 02-May-2021
Kerala Election Result: केरल में लेफ्ट की बढ़त जारी
केरल में लेफ्ट 80 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य में फिर एक बार पी विजयन के मुख्यमंत्री बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। भाजपा का प्रभाव यहां नहीं दिख रहा है और पार्टी को केवल तीन सीटों पर बढ़त मिल पाई है। वहीं, कांग्रेस 57 सीटों पर आगे है। 140 सीट वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 71 सीटों की आवश्यकता है।
09:18 AM, 02-May-2021
Bengal Election Result: बंगाल में कहां कौन आगे?
बंगाल में मतगणना जारी है और शुरुआती रुझान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर की ओर इशारा कर रहे हैं। यहां के आसनसोल से तृणमूल की सयानी घोष, तारकेश्वर से भाजपा से स्वपन दास गुप्ता आगे चल रहे हैं। वहीं, टॉलीगंज सीट से भाजपा के बाबुल सुप्रियो देबरा सीट से भाजपा की भारती घोष आगे चल रही हैं। नंदीग्राम सीट से भाजपा के सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है।
09:12 AM, 02-May-2021
Assembly Election Result: बंगाल में टीएमसी को बढ़त
बंगाल में तृणमूल 87 सीटों पर आगे चल रही है वहीं भाजपा 75 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन तीन सीटों पर आगे है। असम में एनडीए 26 और यूपीए 14 सीटों पर आगे हैं। चार सीटों का रुझान अन्य के खाते में जाता दिख रहा है। केरल में एलडीएफ 80 सीटों पर आगे है तो यूडीएफ के पास 57 सीटों पर बढ़त है। एनडीए यहां केवल तीन सीटों पर आगे चल रही है।
09:06 AM, 02-May-2021
Assembly Election Result: तमिलनाडु में कांग्रेस गठबंधन 31 सीटों पर आगे
तमिलनाडु में भाजपा नीत गठबंधन 23 सीटों पर आगे चल रहा है वहीं कांग्रेस गठबंधन 31 सीटों पर आगे है। असम में एनडीए 22 और यूपीए 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। पुडुचेरी में एनडीए पांच और यूपीए चार सीटों पर आगे है।
09:01 AM, 02-May-2021
Bengal Election Result: बंगाल में तृणमूल को शुरुआती बढ़त
बंगाल में तृणमूल कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। फिलहाल तृणमूल 71 सीटों पर और भाजपा 66 सीटों पर आगे है। इसके अलावा कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
08:55 AM, 02-May-2021
Kerala Election Result: केरल के रुझानों में लेफ्ट को बहुमत
केरल के शुरुआती रुझानों में लेफ्ट को बहुमत मिलता दिख रहा है। लेफ्ट फिलहाल 77 सीटों पर आगे है तो कांग्रेस 60 सीटों पर। भाजपा केवल एक सीट पर आगे चल रही है।
08:52 AM, 02-May-2021
Assembly Election Result: शुरुआती रुझानों का हाल
बंगाल के शुरुआती रुझानों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस 62 सीटों पर और भाजपा 55 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस तीन सीटों पर आगे है। वहीं, असम में एनडीए 15 तो यूपीए 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। एक सीट का रुझान अन्य के खाते में जाता दिख रहा है। तमिलनाडु की 14 सीटों पर अन्नाद्रमुक और 24 सीटों पर द्रमुक ने बढ़त बनाई है। छह सीटों पर अन्य दलों के उम्मीदवार आगे हैं। केरल में एलडीएफ 71 और यूडीएफ 60 सीटों पर आगे हैं। एनडीए यहां केवल एक सीट पर आगे चल रहा है। पुडुचेरी में अभी एनडीए पांच और कांग्रेस चार सीटों पर आगे है।
08:48 AM, 02-May-2021
बंगाल के नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी आगे
बंगाल की सबसे चर्चित विधानसभा सीट रही नंदीग्राम के शुरुआती रुझान भी सामने आए हैं। इसके अनुसार भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी तृणमूल की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं।
08:42 AM, 02-May-2021
भाजपा और तृणमूल के बीच कांटे की टक्कर
पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों पर आठ चरणों में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक मतदान हुआ था। कुछ उम्मीदवारों की मौत के कारण मुर्शिदाबाद जिले में शमशेरगंज और जांगीपुर सीटों पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। इन दो सीटों पर अब मतदान 16 मई को होगा और मतगणना 19 मई को होगी। एग्जिट पोल में 294 सदस्यीय विधानसभा के आठ चरणों में हुए चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भााजपा के बीच कड़ा मुकाबला रहने का अनुमान जताया गया है। अभी तक के रुझानों के अनुसार राज्य में तृणमूल 53 सीटों पर आगे चल रही है वहीं एनडीए 49 सीटों पर। इसके अलावा कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है।
08:38 AM, 02-May-2021
केरल में लेफ्ट को बढ़त
केरल में शुरुआती रुझानों में लेफ्ट को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। यहां लेफ्ट 55 और कांग्रेस 38 सीटों पर आगे है। इसके अलावा एक सीट का रुझान अन्य के खाते में जाता दिख रहा है।